Sanjiv Suman

Sanjiv Suman

Share

Social service is my first priority. Bhagalpur which is established as a silk city all over the world

Photos from Sanjiv Suman's post 10/05/2026

आज छपरा भ्रमण के दौरान कला जगत की अद्भुत प्रतिभाओं से मिलने का अत्यंत सुखद अवसर प्राप्त हुआ...

प्रतिभावान गायक, सुरीली गायिका, ओजस्वी गीतकार और कुशल संगीतकार के साथ बिताए गए पल अविस्मरणीय रहे!

​इन युवा कलाकारों का जज्बा और संगीत के प्रति समर्पण वाकई काबिले तारीफ है. इनसे मिलकर न केवल खुशी हुई, बल्कि बिहार की समृद्ध कला परंपरा पर गर्व भी महसूस हुआ!

​एक निर्देशक के रूप में, मैं हमेशा से नए टैलेंट को आगे बढ़ते देखने का पक्षधर रहा हूँ. इन कलाकारों के साथ बातचीत करके विश्वास और दृढ़ हुआ कि बिहार की प्रतिभाएँ पूरी दुनिया में अपना परचम लहराएंगी!

उज्ज्वल ​भविष्य के लिए आप सभी को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ..... महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"

09/05/2026

नमस्कार दोस्तों...
आज मैं छपरा में अपने प्रिय मित्र आकाश जी के स्टूडियो में हूँ! यहाँ संगीत और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. लाइव रिकॉर्डिंग के कुछ बेहतरीन पलों का आनंद ले रहा हूँ! कला और संगीत का यह सफर यूँ ही जारी रहेगा. आप सभी का प्यार बना रहे..... महादेव

Photos from Sanjiv Suman's post 09/05/2026

रिश्तों की मिठास समय की मोहताज नहीं होती...

कल ​सिवान के जीरादेई में अपने प्रिय मित्र रमेश जी की छोटी बहन नेहा के विवाह समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला!

​वक्त पंख लगाकर उड़ जाता है, पर रिश्ते वहीं रहते हैं! लगभग 14-15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद उनके परिजनों से मिलना हुआ. ताज्जुब है कि इतने वर्षों बाद भी वही पुराना स्नेह और वही 'अपनेपन की खुशबू' महसूस हुई! ऐसा लगा ही नहीं कि हम इतने सालों बाद मिल रहे हैं.....

​नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की अनंत शुभकामनाएँ! महादेव की कृपा बनी रहे...
"सेवा हीं संजीवनी"

Photos from Sanjiv Suman's post 06/05/2026

जीवन का एक और वर्ष पूरा हुआ, और कल का दिन मेरे लिए अत्यंत विशेष रहा...

5 मई को अपने जन्मदिन पर मुझे अपने शिष्यों, शुभचिंतकों, और भागलपुर शहर के सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवियों व चिकित्सकों का सानिध्य प्राप्त हुआ! आप सभी के साथ सादगी से केक काटकर इस दिन को मनाया।
​आपके इस अपार प्यार, सम्मान और आशीर्वाद के लिए मैं आजीवन ऋणी रहूँगा। आप सभी का साथ और स्नेह ही मेरी असली ताकत है. अपना आशीर्वाद सदैव इसी तरह बनाए रखें... महादेव
"सेवा ही संजीवनी"
#जन्मदिनमुबारक #आभार #स्नेह

Photos from Sanjiv Suman's post 27/04/2026

कल का दिन खुशियों और आशीर्वाद के नाम रहा...

​हमारी प्यारी बिटिया वृतिका सुमन 'डफली' के जन्मदिवस के सुखद अवसर पर केक काटकर और अपनों के बीच खुशियाँ साझा कीं!
इस विशेष पल में परिजनों और शुभचिंतकों की मौजूदगी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी.....
​आप सभी के स्नेहपूर्ण संदेशों, शुभकामनाओं और बिटिया को दिए गए असीम आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आप सबका आभार व्यक्त करता हूँ. ईश्वर से यही प्रार्थना है कि बिटिया का जीवन सदैव प्रकाशमय और सफलता से परिपूर्ण रहे...महादेव
​"सेवा हीं संजीवनी"

Photos from Sanjiv Suman's post 20/04/2026

मेरे प्रिय शिष्य और उभरते कलाकार मनीष यादव के वैवाहिक उत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ...

​गीत, संगीत और अभिनय की कला साधना के दौरान मैंने मनीष के समर्पण को बहुत करीब से देखा है. आज उसे जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत करते देख मन अत्यंत हर्षित है।
​एक गुरु के नाते मनीष और उनकी जीवनसंगिनी को सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद! कला और प्रेम की यह जुगलबंदी सदैव बनी रहे..... महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"
​ #गुरु_शिष्य #मंगलकामनाएं #कला_साधना #विवाह_उत्सव #संजीव_सुमन #भागलपुर #आशीर्वाद

Photos from Sanjiv Suman's post 19/04/2026

आज अक्षय तृतीया के पावन और शुभ अवसर पर, भागलपुर वासियों के लिए एक और खुशखबरी...

मुझे अत्यंत खुशी है कि आज मैंने और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष साह जी ने संयुक्त रूप से Queen's Bueaty Parlour का फीता काटकर शानदार शुभारंभ किया!
​अक्षय तृतीया का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम माना जाता है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह अत्याधुनिक ब्यूटी पार्लर भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र के लिए सौंदर्य और देखभाल का एक बेहतरीन विकल्प बनेगा.....
अब स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय सौंदर्य सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी!
​इस अवसर पर मैं प्रोपराइटर श्रीमती आरती गुप्ता जी और उनके सभी परिजनों को उनके इस नए और साहसी उद्यम के लिए हृदय से ढेरों बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं!
मां लक्ष्मी की कृपा उन पर सदैव बनी रहे और क्वीन्स ब्यूटी पार्लर' सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए... महादेव

12/04/2026

संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत! ॐ शांति... 🙏

​अत्यंत भारी मन से स्वर कोकिला आदरणीय आशा भोसले जी के निधन की खबर साझा कर रहा हूँ. भारतीय संगीत का वह चमकता सितारा आज अनंत में विलीन हो गया, जिसने सात दशकों तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज किया!
​एक फिल्म निर्देशक और संगीत प्रेमी के रूप में मेरे लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. उनकी बहुमुखी प्रतिभा और ऊर्जा हम सभी कलाकारों के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत रहेगी! आशा जी आपकी आवाज हमारे बीच हमेशा अमर रहेगी.....🙏

​ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें!
​भावभीनी श्रद्धांजलि... महादेव
​संजीव सुमन
समाजसेवी एवं फिल्म निर्देशक

Photos from Sanjiv Suman's post 09/04/2026

भागलपुर में एक बार फिर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की वर्षा होने वाली है...

​पूर्व के सफल आयोजनों की तरह ही नव सृजन संघर्ष समिति इस बार भी एक भव्य भक्ति ज्ञान यज्ञ की तैयारी कर रही है! आज इसी संदर्भ में पूज्य कथाव्यास श्री गोपाल भाई ओझा जी के साथ विचार-विमर्श किया गया.....

हमारा संकल्प है कि भागलपुर की इस पावन धरा पर भक्ति की गंगा बहती रहे और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो! इस दिव्य अनुष्ठान को भव्य बनाने के लिए हम पूरी तैयारी के साथ जुटे हैं...

​आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है! जल्द ही कथा की तिथियों और स्थान की जानकारी साझा की जाएगी... महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"

Photos from Sanjiv Suman's post 06/04/2026

आभार मीडिया बंधुओं...🙏 वर्कशॉप सम्पन्न!
सभी पत्रकार साथियों का हृदय से आभार 💐 महादेव
​"सेवा हीं संजीवनी"

Photos from Sanjiv Suman's post 06/04/2026

(5 अप्रैल)
नमन! भारत रत्न, देश के महान सपूत, दलित उत्थान के अग्रदूत और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि...

​आज पूरा देश महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक 'बाबू जगजीवन राम जी' को याद कर रहा है! कृषि मंत्री के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने 'हरित क्रांति' को गति दी और भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया. उन्होंने आजीवन सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया!

​आज भागलपुर में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया! उनके विचार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे!

​आइए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें.....
​ #बाबूजगजीवनरामजयंती #बाबूजी #दलित_उत्थान #हरित_क्रांति #समानता #सामाजिक_न्याय #प्रेरणा #श्रद्धांजलि #शत्शत्_नमन #भागलपुर #बिहार #समाजसेवी

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhagalpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


S-Series Complex
Bhagalpur
812002