Apna Bharatpur

Directions

Apna Bharatpur This page is about all residents of bharatpur...

Like and Stay Connect with us For Latest news And Updates For Our Beautiful City Bharatpur

15/10/2026

किले में मनसा मैया के मंदिर के पास नमन मैरिज होम के सामने इतनी चाट पकोड़ी की ठेले लगने लगी हैं जो कि सुजानगंगा की दीवार से शायद ही कुछ दूरी पर भी नहीं होंगी, और चाट पकोड़ी खाने वाले इतने अमीरी में आते हैं कि गाड़ी और बाइक सड़क पर खड़ी करके ही चाट पकोड़ी खाते हैं।

उससे भी बड़ी बात वहां बगल में इतनी सी जगह में बच्चों के मिक्की माउस वाले झूले को अवैध तरीके से किसी ने लगा लिया है, जिसमें कोई हादसा हुआ तो बच्चों की जान पर भी आ सकती है।

सुरक्षा की दृष्टि से दोनों ही बहुत गलत हैं, नगर निगम और पुलिस का कुछ भी ध्यान भरतपुर शहर में नहीं है। सब आंखों पर पट्टी बांधे हैं।

प्रशासन से आग्रह है कि नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की सूझ बूझ से उन्हें वहां से हटाए, कल को कोई हादसा ऐसा न हो और फिर प्रशासन कहे कि उन्हें ये सब दिखा नहीं था 🙏🙏🙏🙏🙏

CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma #भरतपुर #भरतपुरकिला

15/10/2026

किले में मनसा मैया के मंदिर के पास नमन मैरिज होम के सामने इतनी चाट पकोड़ी की ठेले लगने लगी हैं जो कि सुजानगंगा की दीवार से शायद ही कुछ दूरी पर भी नहीं होंगी, और चाट पकोड़ी खाने वाले इतने अमीरी में आते हैं कि गाड़ी और बाइक सड़क पर खड़ी करके ही चाट पकोड़ी खाते हैं।

उससे भी बड़ी बात वहां बगल में इतनी सी जगह में बच्चों के मिक्की माउस वाले झूले को अवैध तरीके से किसी ने लगा लिया है, जिसमें कोई हादसा हुआ तो बच्चों की जान पर भी आ सकती है।

सुरक्षा की दृष्टि से दोनों ही बहुत गलत हैं, नगर निगम और पुलिस का कुछ भी ध्यान भरतपुर शहर में नहीं है। सब आंखों पर पट्टी बांधे हैं।

प्रशासन से आग्रह है कि नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की सूझ बूझ से उन्हें वहां से हटाए, कल को कोई हादसा ऐसा न हो और फिर प्रशासन कहे कि उन्हें ये सब दिखा नहीं था 🙏🙏🙏🙏🙏

CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma #भरतपुर

15/10/2026

सुजान गंगा का म्यूजिकल फाउंटेन कितने दिन चला था?

15/10/2026

शर्म की बात है कि सुजानगंगा के किनारे किले के बाहर ठेले लगने लगे हैं, और उससे ज्यादा शर्म की बात है कि नगर निगम किले के बाहर की 4 लाइट और सामने पार्क में लगी 4 लाइट नहीं जला पा रहा है 🙏🙏🙏🙏🙏

#भरतपुर CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

15/10/2026

शर्म की बात है कि सुजानगंगा के किनारे किले के बाहर ठेले लगने लगे हैं, और उससे ज्यादा शर्म की बात है कि नगर निगम किले के बाहर की 4 लाइट और सामने पार्क में लगी 4 लाइट नहीं जला पा रहा है 🙏🙏🙏🙏🙏

#भरतपुर CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

14/10/2026
1. भरतपुर में बारिश खत्म हुए शायद महीनों हो गए, पंप लगाकर कमाई करके पेट भर गया पर प्रशासन ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ हिस्से ...
14/10/2026

1. भरतपुर में बारिश खत्म हुए शायद महीनों हो गए, पंप लगाकर कमाई करके पेट भर गया पर प्रशासन ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ हिस्से का पानी नहीं निकाल पाया।

2. अर्जुन नगर, सुभाष नगर के लोग नरक वाली जिंदगी जीने पर छोड़ रखे है, इनसे अच्छा गांव की सड़क है मिट्टी की है पर समतल है और बाइक साइकिल चलाने में कोई व्यक्ति और बच्चा गिर नहीं सकता है।

3. प्रशासन हर सप्ताह रोड पर उतर रहा है पर प्रशासन ये नहीं देख पा रहा है कि जो वैकल्पिक रास्ते जनता को दिए हुए हैं, उनपर प्रशासन झाड़ू तक नहीं लगवा पा रहा है, CFCD प्रोजेक्ट से इंसान बस स्टैंड जाए तो आंखों के अंदर साँसों के अंदर धूल के कण प्रशासन द्वारा जनता को मुफ्त दिए जा रहे हैं।

4. प्रशासन ने हर टेंडर में लिखा हुआ है कि जिस जिस जगह पर प्रदुषण का कार्य है वहां मिट्टी आने जाने और जहां जहां मिट्टी के कण धूल वायु में है वहां वाटर मिस्ट से धुल का उड़ना रोका जाए, और मिट्टी लाने ले जाने में वाहन को पूरा कवर करें पर खुले में मिट्टी जा रही है, कोई वाहन ढकने की मंशा पूरी नहीं कर पा रहा है।

5. मैंन सेक्टर 3 जैसे सबसे महंगे रिहायशी इलाकों में प्रशासन कभी झांक कर सड़क के लेवल नहीं देख पाया, सड़क कितनी ऊंची नीची है सीवर के हॉल सड़क लेवल में है या नहीं, नहीं दिख पा रहा है प्रशासन को, नाला बनाने वाली फर्म ने इतनी धूल मिट्टी की हुई है जिसको देखा जाए तो वहीं राजस्थान का भरतपुर संभाग का पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड है जो कि शायद भरतपुर में कभी फील्ड पर गया ही नहीं है, न ही कभी उसने नगर निगम को एक पत्र लिख कर कार्यवाही को कहा हो।

6. रेलवे स्टेशन के पास हर रोज़ के पड़े कूड़े के ढेर दोपहर रात तक वहां रहते हैं अगले दिन सुबह उठाये जाते हैं, पर प्रश्न ये है कि कूड़े के ढेर खुले में क्यों पड़े रहेंगें?

7. कुछ जगह से सुनने में आया (प्रमाणित नहीं हैं) जो कचरा संग्रहण के लिए गाड़ी आती है उसका हेल्पर नीचे उतर कर कचरा लेता नहीं है जनता को खुद अपना कचरा उस गाड़ी में डालना पड़ता है।

8. आज दैनिक भास्कर ने भी कूड़े के ढेर की फोटो छाप दी, जनता को बता दिया कि 24 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था कैसी है।

9. बीनारायण गेट से कन्नी गुर्जर चौराहे पर धूल मिट्टी का इतना बुरा हाल है कि इंसान का निकलना मुश्किल कर दिया है, जब फ्लाईओवर के, नालों के टेंडर में सारी शर्तें दी हुई है तो उनका पालन कौन कराएगा? कंपनी पालन नहीं करती तो कार्यवाही कौन करेगा?

10. CFCD प्रोजेक्ट से जनता अगर चांदपोल गेट से बस स्टैंड का रुख करती है तो कुम्हेर गेट के नाले पर कोई भी बैरिकेड्स प्रशासन क्यों नहीं लगवाता है? कुछ दिन पहले वहां एक कार फंसी थी, प्रशासन खबर पढ़कर भी कार्य नहीं कर सकता तो क्या फायदा है ऐसे प्रशासन का?

11. भरतपुर के बस स्टैंड का कार्य 2047 में शुरू कराएगा प्रशासन?

12. प्रशासन ने पिछले 2 साल से जितने रास्ते खुलवाये जहां गिट्टी मिट्टी प्रशासन ने चलने के लिए रास्ते बनाए, अगर प्रशासन को सड़क नहीं बनानी थी तो रास्ते क्यों खुलवाए?

13. DLP पीरियड (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) में चल रही सड़कों को प्रशाशन ठेकेदारों को नोटिस देकर क्यों सही नही कराना चाहता??????

14. इतने समय निकलने के बाद भी, पिछले दिनों राजस्थान सरकार के चीफ सेक्रेटरी के RBM अस्पताल आने के बाबजूद भी वो पार्किंग का स्कैम खुले आम चल रहा है, RBM में दोनों जगह जहां पार्किंग का शुल्क लिया जा रहा है वहां अभी तक रेट का बोर्ड नहीं लगा है, अब तो मामला लग रहा है कि सब प्रशासन के नाक के नीचे लीगली चल ही रहा है। प्रशासन कहेगा सबूत दो तो प्रशासन को आस पास के सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करके सब पुष्टि करके ठेका निरस्त करना चाहिए।

माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा हर तरीके से भरतपुर के पुरजोर विकास के लिए प्रतिबद्ध है, किसी भी तरह की कोई कमी कही नहीं है तो प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी चाहिए, प्रशासन को जनता के बीच आकर जिला कलेक्टर, उप जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, नगर निगम मेयर, भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त और बाकी सारी प्रशासनिक अधिकारी की टीम को हर वार्ड और हर मोहल्ले में आना चाहिए, और जनता के बीच रहकर उनके मौलिक अधिकारों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और कार्य करने चाहिए।

कुछ समय शहर के लिए, कुछ समय अपने भरतपुर के लिए 🇮🇳

कुछ गलत लिखा हो तो माफी चाहता हूं।

CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma झाबर सिंह खर्रा ग्रूप Subhash Garg Sanjna Jatav Bharatpur News #भरतपुर #जयपुर

AI Image.

09/10/2026

जवाहर नगर (वो भी सीएम के घर के पास)

इस सड़क को छोड़ कर भरतपुर की कौनसी सड़क चलने लायक हैं?

पूरे भरतपुर का कोई ब्यौरा हो कृपया बताए सड़क ही खत्म हो गई दिवाली सिर पर है, चाहता क्या है प्रशासन?????

05/10/2026

भरतपुर में सुभाष नगर अर्जुन नगर के लोग गांव से भी ज्यादा नरकीय जीवन जीने पर छोड़ दिए है, कब तक सहना हैं?

Address

Bharatpur
321001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Bharatpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share