Bhilai Nagar Nigam

Directions Contact the organization

Bhilai Nagar Nigam Municipal Corporation - On a mission to make Clean, Green & Smart Bhilai.

प्रियदर्शनी परिसर में निगम की चालानी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर 3,150 रुपये का जुर्मानानगर पालिक निगम भिलाई द्वारा श...
09/10/2026

प्रियदर्शनी परिसर में निगम की चालानी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर 3,150 रुपये का जुर्माना

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निगम आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार 09 अक्टूबर 2026 को जोन क्रमांक-01 अंतर्गत वार्ड क्रमांक-06, प्रियदर्शनी परिसर में विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं फल ठेलों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 3,150 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
जांच के दौरान फल ठेलों एवं प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, डस्टबिन की अनुपलब्धता तथा अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधितों से निर्धारित शुल्क वसूल किया। इन पर की गई चालानी कार्रवाई सोनू चौहान फल ठेला सिंगल यूज प्लास्टिक पर 50 रुपये, किशन फल ठेला सिंगल यूज प्लास्टिक पर 100 रुपये, रॉयल राजस्थानी भोजनालय डस्टबिन नहीं होने पर 200 रुपये, रॉयल राजस्थानी भोजनालय सिंगल यूज प्लास्टिक पर 800 रुपये, बुरहानपुर वाले खोवा जलेबी सिंगल यूज प्लास्टिक पर 500 रुपये, बुरहानपुर वाले खोवा जलेबी अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं होने पर 1,500 रुपये, इस प्रकार कुल 3,150 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
नगर निगम द्वारा सभी दुकानदारों, व्यापारियों एवं फल विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा आवश्यक अनुज्ञप्ति लाइसेंस बनवाकर ही व्यवसाय संचालित करें। निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों एवं निर्धारित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

08/10/2026

छूटे एवं नवयुवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान
9 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा मतदाता सूची में पंजीयन से छूटे नागरिकों एवं पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षको को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इसी क्रम में 09 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से साइंस कॉलेज दुर्ग के डॉ. राधाकृष्ण सर्वपल्ली सभागार, नया भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के पंजीयन, छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने तथा निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया और दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से बीएलओ एवं बीएलओ को विशेष मतदाता पंजीयन अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों, प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित न रहे तथा पहली बार मतदान के योग्य युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। नगर पालिक निगम भिलाई के संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अभियान के सफल संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

मछुवा संघ के सहयोग से जलकुंभी हटाने के साथ तालाबों की व्यापक साफ-सफाई, जलस्रोतों के संरक्षण पर जोरनगर पालिक निगम भिलाई द...
08/10/2026

मछुवा संघ के सहयोग से जलकुंभी हटाने के साथ तालाबों की व्यापक साफ-सफाई, जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के तालाबों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम द्वारा मछुवा संघ के सहयोग से तालाबों में जमी जलकुंभी एवं अन्य जलकचरे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। जलकुंभी की अधिकता के कारण तालाबों की सुंदरता प्रभावित होने के साथ-साथ जल की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे देखते हुए निगम द्वारा जलकुंभी हटाने और तालाबों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न तालाबों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार सफाई कार्य कराया जा रहा है। तालाबों में फैली जलकुंभी को हटाने के लिए मछुवा संघ के सदस्यों का सहयोग लिया जा रहा है। उनके सहयोग से जलस्रोतों में जमी जलकुंभी को बाहर निकालकर तालाब के किनारे एकत्रित किया जा रहा है, जिसके बाद उसे हटाया जा रहा है। निगम का उद्देश्य केवल तालाबों की सतही सफाई करना नहीं है, बल्कि जलस्रोतों को लंबे समय तक स्वच्छ एवं उपयोगी बनाए रखना भी है। जलकुंभी हटने से तालाब का जल क्षेत्र खुला रहेगा तथा तालाब का प्राकृतिक स्वरूप भी बेहतर दिखाई देगा। इसके साथ ही आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं आकर्षक बनेगा।
शहर में बड़ी संख्या में तालाब मौजूद है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इन जलस्रोतों को स्वच्छ रखना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। तालाबों में पूजा सामग्री, प्लास्टिक एवं अन्य कचरा नहीं डालने के लिए भी नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि तालाबों की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई कार्य को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। जलकुंभी की रोकथाम के साथ तालाबों के आसपास साफ-सफाई, कचरा हटाने तथा आवश्यकतानुसार अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि तालाबों में किसी भी प्रकार का कचराए प्लास्टिक अथवा पूजन सामग्री न डालें और जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। स्वच्छ तालाब, सुंदर भिलाई और सुरक्षित पर्यावरण के संकल्प को साकार करने के लिए निगम एवं नागरिकों की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

शासकीय भूमि पर अनाधिकृत पहुंच मार्ग बनाने की कोशिश पर निगम की कार्रवाईनगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के ग्राम जुनवानी में ...
08/10/2026

शासकीय भूमि पर अनाधिकृत पहुंच मार्ग बनाने की कोशिश पर निगम की कार्रवाई

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के ग्राम जुनवानी में शासकीय भूमि से लगकर निजी भूमि तक अनाधिकृत रूप से पहुंच मार्ग बनाए जाने की सूचना मिलते ही निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देश पर जोन क्रमांक-01 एवं भवन अनुज्ञा शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर बनाए जा रहे अस्थायी पहुंच मार्ग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुनवानी के खसरा क्रमांक 199 की भूमि शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इसी शासकीय भूमि से लगी खसरा क्रमांक 130 एवं 140 के कुछ हिस्से तक आवागमन के लिए मेसर्स अंजनी डेवलपर्स द्वारा अनाधिकृत रूप से पेड़ों की कटाई करते हुए अस्थायी पहुंच मार्ग तैयार किया जा रहा था। इसकी मौखिक सूचना निगम आयुक्त को प्राप्त होते ही उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर भेजा। निगम की टीम ने सुबह करीब 10 बजे स्थल पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर बनाए जा रहे अनाधिकृत अस्थायी पहुंच मार्गों को ध्वस्त कर दिया। निगम द्वारा मौके पर की गई कार्रवाई से शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किसी प्रकार का मार्ग अथवा निर्माण करने की कोशिश को रोक दिया गया।
भूईयां पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार खसरा क्रमांक 130 एवं 140 के संबंधित भाग के भू-स्वामी मेसर्स अंजनी डेवलपर्स हैं। प्रथम दृष्टया शासकीय भूमि से होकर मुख्य मार्ग से निजी भूमि तक अवैध पहुंच मार्ग बनाए जाने का प्रयास प्रतीत होने पर निगम द्वारा संबंधित संस्था को सूचना प्रेषित की गई है। मामले में निगम द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, दुर्ग से भी पत्राचार किया गया है। इसमें शासकीय भूमि से लगी निजी भूमि के संबंध में किसी संस्था अथवा व्यक्ति को विकास अनुज्ञा प्रदान किए जाने की स्थिति एवं उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही शासकीय भूमि के संरक्षण एवं आवश्यक राजस्व कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, दुर्ग को भी मामले की सूचना दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किसी प्रकार का अतिक्रमण, निर्माण अथवा अनाधिकृत पहुंच मार्ग बनाने की कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

सेवा संकल्प के तहत निकली सेवा ज्योति यात्रा, जनभागीदारी के साथ दिया सेवा का संदेशराज्य शासन की जनसेवा एवं विकसित भारत 20...
08/10/2026

सेवा संकल्प के तहत निकली सेवा ज्योति यात्रा, जनभागीदारी के साथ दिया सेवा का संदेश

राज्य शासन की जनसेवा एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत नेहरू नगर चौक, भिलाई से हुई, जहां से बाइक रैली के रूप में यात्रा पटेल चौक, दुर्ग तक पहुंची। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को जनसेवा, जनभागीदारी तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।
सेवा ज्योति यात्रा में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। बाइक रैली के दौरान सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। पटेल चौक, दुर्ग पहुंचने के पश्चात् सेवा ज्योति यात्रा में शामिल सभी लोग रविशंकर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष श्री भोजराज सिन्हा जी, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पार्षद चंदन यादव, दिवाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्य कार्यालय परिसर में लगा शिविरनगर पालिक निगम भिलाई द्वारा राज्य शासन के सेवा संकल्प अ...
08/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्य कार्यालय परिसर में लगा शिविर

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा राज्य शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निगम मुख्य कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवास योजना, स्वास्थ्य परीक्षण, पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कृषि कल्याण सहित अन्य आवश्यक योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों के माध्यम से नागरिकों को संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे अपनी पात्रता एवं आवश्यकता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना, उन्हें योजनाओं की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ प्राप्त करने के लिए उचित मार्गदर्शन देना है। शिविर स्थल पर पहुंच रहे नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार संबंधित काउंटरों में जाकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किये। साथ ही, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी लेकर अपने आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में जाकर जानकारी प्राप्त करने की परेशानी से राहत मिला है। आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को आवास संबंधी जानकारी, पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया गया। शिविर में कुल मांग 35, शिकायत 17 प्राप्त हुए इस तरह कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए है। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

07/10/2026

सेवा संकल्प के तहत 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति बाइक रैली

सेवा संकल्प के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग स्थित रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भिलाई से बाइक रैली निकाली जाएगी।
बाइक रैली 7 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे नेहरू नगर चौक से प्रारंभ होगी। रैली नेहरू नगर चौक से पटेल चौक तक जाएगी। इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक पटेल चौक से रवि शंकर स्टेडियम, दुर्ग के लिए रवाना होकर जिला स्तरीय सेवा ज्योति कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नगर पालिक निगम भिलाई की ओर से जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि सेवा संकल्प की भावना के साथ अधिक से अधिक संख्या में 7 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे नेहरू नगर चौक पहुंचकर बाइक रैली में सहभागिता करें और जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Durg District

प्रधानमंत्री आवास की बकाया राशि जमा करने हितग्राहियों को डोर-टू-डोर सूचना नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मकानविहीन...
07/10/2026

प्रधानमंत्री आवास की बकाया राशि जमा करने हितग्राहियों को डोर-टू-डोर सूचना

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मकानविहीन एवं किराये के मकानों में निवासरत परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस के तहत पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसा आवास आबंटित होने के पश्चात हितग्राहियों को आवास की शेष राशि जमा करने के लिए 9 माह की समयावधि प्रदान की गई थी। निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बावजूद कई हितग्राहियों द्वारा अब तक आवास की शेष राशि जमा नहीं की गई है।
नगर पालिक निगम द्वारा ऐसे हितग्राहियों को बकाया राशि जमा करने के लिए सूचना देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम की टीम द्वारा संबंधित हितग्राहियों के घरों में डोर-टू-डोर पहुंचकर सूचना पत्र प्रदान किया जा रहा है। सूचना पत्र के माध्यम से हितग्राहियों को आवास की शेष राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करने के संबंध में अवगत कराया जा रहा है। वहीं जिन हितग्राहियों के आवास बंद पाए जा रहे हैं, उनके मकान के दरवाजे पर ही सूचना पत्र चस्पा किया जा रहा है, ताकि संबंधित हितग्राही तक बकाया राशि जमा करने संबंधी सूचना पहुंच सके। निगम द्वारा हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अपने आवास की शेष राशि समय पर जमा कर योजना से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें। नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्रवार ऐसे आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सूचना देने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

06/10/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरी गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध कराया है। राज्य सरकार के इस पहल को राष्ट्रीय सम्मान मिला है। आज नई दिल्ली में मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत EWS-LIG वर्ग के लिए भूमि आरक्षण और Affordable Housing in Partnership (AHP) मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन को भारत सरकार ने ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में मान्यता दी है। निजी कॉलोनियों में भूमि आरक्षण से 25,413 आवासों के लिए बिना सरकारी खर्च के जमीन उपलब्ध हुई है।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ की उस व्यवस्था की पहचान है, जिसमें जमीन की उपलब्धता से लेकर किफायती घर के निर्माण तक हर स्तर पर प्रभावी काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को साकार करने हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार को सुविधायुक्त पक्का घर मिले।
Narendra Modi Tokhan Sahu Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Ministry of Housing and Urban Affairs SUDA Chhattisgarh Bjp Chhattisgarh

घासीदास नगर में अवैध कब्जे के खिलाफ हुई बेदखली की कार्रवाईनगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर में सामुद...
06/10/2026

घासीदास नगर में अवैध कब्जे के खिलाफ हुई बेदखली की कार्रवाई

नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर में सामुदायिक भवन एवं कर्मा मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर किए गए अवैध कब्जे के संबंध में निगम प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के अनुसार अनावेदक श्री संजय साव द्वारा उक्त स्थल पर अवैध निर्माण कर प्रतिबंधित सामग्री का व्यवसाय संचालित किया जा रहा है।
निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में संबंधित व्यक्ति को प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय बंद करने तथा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए सूचना पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद आज दिनांक तक कब्जा नहीं हटाए जाने पर निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने एवं बेदखली की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल मौजूद रहे। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

Address

Supela, GE Road
Bhilai
490023

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhilai Nagar Nigam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhilai Nagar Nigam:

Shortcuts

Share