SAIL BSP PR Bhilai

Directions Website

SAIL BSP PR Bhilai This page is maintained by Public Relations Department of SAIL-Bhilai Steel Plant

भिलाई इस्पात संयंत्र में संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजनभिलाई इस्पात संयंत्र के ऊर्जा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत ...
21/08/2026

भिलाई इस्पात संयंत्र में संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

भिलाई इस्पात संयंत्र के ऊर्जा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत एसएमएस-3 एलडी गैस होल्डर में 20 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), अग्निशमन सेवाएँ तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों की सहभागिता से एक संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्यों तथा आपसी समन्वय की प्रभावशीलता का आकलन करना था।

मॉक ड्रिल के तहत अत्यधिक वर्षा एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों के कारण एसएमएस-3 एलडी गैस होल्डर की विद्युत नियंत्रण प्रणाली में खराबी आने तथा गैस होल्डर के सुरक्षा इंटरलॉक के निष्क्रिय होने के कारण गैस रिसाव की घटना का परिदृश्य तैयार कर उससे निपटने की त्वरित कार्यवाही, प्राथमिक उपचार तथा विभिन्न आपातकालीन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। निर्धारित परिदृश्य के अनुसार कार्य में लगे श्रमिकों में से 12 श्रमिक गैस के संपर्क में आने से प्रभावित होकर विभिन्न स्थानों पर अचेत हो गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहायक महाप्रबंधक (ईएमडी) श्री रवि कुमार सोनी ने तत्काल आपातकाल की घोषणा करते हुए प्रभावित क्षेत्र को खाली कराया तथा बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक (ईएमडी) श्री अजय गजघाटे ने तत्काल मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) एवं इंसिडेंट कंट्रोलर श्री पी.वी.वी.एस. मूर्ति को सूचित किया। श्री मूर्ति शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। इसके पश्चात एडीएम, दुर्ग एवं चीफ इंसिडेंट कंट्रोलर श्री वीरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सभी सहभागी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए समग्र आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव अभियान की निगरानी की।

मॉक ड्रिल के दौरान प्रभावित क्षेत्र को तत्काल सील कर अनावश्यक कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन दल ने सेल्फ कंटेन्ड ब्रीदिंग अपरेटस (एससीबीए) से लैस होकर प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश किया तथा सभी अचेत श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया। इसके साथ ही प्लांट कंट्रोल, मेन मेडिकल पोस्ट, गैस सुरक्षा विभाग, सीआईएसएफ, पर्यावरण प्रबंधन, सिविल डिफेंस तथा मानव संसाधन विभाग सहित अन्य सहयोगी इकाइयों ने भी संयंत्र की आपदा प्रबंधन योजना के अनुरूप अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही ईएमडी के गैस सेफ्टी सेक्शन ने गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की। बचाव अभियान के उपरांत प्रभावित क्षेत्र में पोर्टेबल गैस डिटेक्टर एवं गैस एनालाइजर से गैस की स्थिति का परीक्षण किया गया। ऑक्सीजन एवं कार्बन मोनोऑक्साइड के स्तर निर्धारित अनुमेय सीमा में पाए जाने के बाद क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया गया और सामान्य परिचालन बहाल किया गया।



मॉक ड्रिल के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र, जिला प्रशासन एवं विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (योजना एवं परियोजना नियंत्रण) एवं अतिरिक्त प्रभार, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) श्री पी. आर. भल्ला; उप कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, श्री विनोद कुमार बिष्ट; डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता; जिला सर्विलांस ऑफिसर, दुर्ग, डॉ. सी. बी. एस. बंजारे; मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3), श्री त्रिभुवन बैठा; मुख्य महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग), श्री पी. वी. वी. एस. मूर्ति; मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग), सुश्री पुष्पा एम्ब्रोस; महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग), श्री एस. के. अग्रवाल; अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, श्री संजय धवस; निरीक्षक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, श्री एन. के. प्रधान; एवं टीम लीडर (एसडीआरएफ) श्री धनीराम यादव, सहित भिलाई इस्पात संयंत्र, जिला प्रशासन एवं विभिन्न सहभागी एजेंसियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा प्रदर्शित त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय एवं बचाव कार्यों की सराहना की। साथ ही, आपातकालीन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा बचाव एवं राहत कार्यों की क्षमता को निरंतर बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

मॉक ड्रिल के सफल समापन के पश्चात मानव संसाधन विकास विभाग में मॉक ड्रिल उपरांत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम, दुर्ग श्री वीरेंद्र सिंह ने की। बैठक में मुख्य महाप्रबंधक (योजना एवं परियोजना नियंत्रण) एवं अतिरिक्त प्रभार, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) श्री पी. आर. भल्ला; तथा मुख्य महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) श्री पी. वी. वी. एस. मूर्ति सहित मॉक ड्रिल में सहभागी सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों एवं पर्यवेक्षकों ने मॉक ड्रिल से संबंधित अपने अनुभव एवं अवलोकन साझा किए। चर्चा के दौरान अपनाई गई बेहतर कार्यप्रणालियों के साथ-साथ आपातकालीन तैयारी एवं प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार के क्षेत्रों की भी पहचान की गई।

समापन अवसर पर श्री वीरेंद्र सिंह, एडीएम, दुर्ग ने मॉक ड्रिल में सहभागी सभी संगठनों द्वारा प्रदर्शित सामूहिक प्रयास, कार्यकुशलता, तत्परता एवं प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया के लिए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा की। श्री एस. के. अग्रवाल, महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

मॉक ड्रिल का समग्र समन्वय एवं सफल संचालन महाप्रबंधक प्रभारी (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) श्री सी. चंद्रशेखर; महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) श्री कमल कुमार, श्री एस. रमानी एवं श्री वाई. वाई. कुनूर; महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्री पी. एम. राजेंद्र कुमार; विभागीय सुरक्षा अधिकारी एवं उप महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) श्री वी. पी. एस. धामा; तथा सहायक प्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्री अखिल मिश्रा के मार्गदर्शन एवं समन्वित प्रयासों से सुनिश्चित किया गया।

अभ्यास के सफल संचालन में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभागीय सुरक्षा अधिकारियों एवं सुरक्षा योद्धाओं की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहभागिता रही। उनके समन्वित प्रयासों से विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल सुनिश्चित हुआ तथा संयंत्र में निर्धारित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

BSP Conducts Joint Emergency Mock Drill at SMS-3 LD Gas Holder to Strengthen Disaster PreparednessSAIL-Bhilai Steel Plan...
21/08/2026

BSP Conducts Joint Emergency Mock Drill at SMS-3 LD Gas Holder to Strengthen Disaster Preparedness

SAIL-Bhilai Steel Plant (BSP) conducted a joint emergency mock drill on 20th August 2026 at the SMS-3 LD Gas Holder under the Energy Management Department (EMD), involving the National Disaster Response Force (NDRF), State Disaster Response Force (SDRF), Central Industrial Security Force (CISF), Fire Services and various departments of BSP. The exercise was aimed at assessing the preparedness, response capabilities and coordinated functioning of all agencies during a simulated industrial emergency.

The mock drill ‘simulated’ a scenario triggered by very heavy rainfall and flood-like conditions, in which the electrical control system of the SMS-3 LD Gas Holder malfunctioned, resulting in failure of its safety interlocks. Subsequently, the inlet gas pipeline was simulated to have ruptured, leading to gas leakage in the gas holder area. At the time of the simulated incident, employees were carrying out mechanical maintenance work in the gas booster area. Three employees were critically affected, four were seriously affected, while five employees from the nearby SMS-3 Pump House road area were also affected and required first aid.

Shri Ravi Kumar Soni, AGM (EMD), who was monitoring the activities at the workplace, immediately declared an emergency and initiated evacuation of the affected area. He instructed his team to prevent further exposure and simultaneously called for immediate rescue assistance. On receiving the emergency call, Shri Ajay Gajghate, GM (EMD), promptly informed Shri PVVS Murthy, CGM (EMD) and Incident Controller, who immediately reached the affected area and assumed charge of coordinating the rescue operation.

Shortly thereafter, Shri Virendra Singh, ADM, Durg and Chief Incident Controller, arrived at the site and supervised the overall emergency response, guiding the participating agencies in the coordinated rescue operation.

The affected area was immediately cordoned off and all non-essential personnel were evacuated to the designated assembly point. Rescue teams comprising personnel from NDRF, SDRF and BSP Fire Services, equipped with Self-Contained Breathing Apparatus (SCBA), entered the hazardous area and safely rescued the simulated unconscious workers. The affected persons were subsequently shifted to the First Aid Centre for immediate medical evaluation according to the severity of their simulated condition.

Several supporting agencies, including Plant Control, Main Medical Post, Gas Safety Department, CISF, Environment Management, Civil Defence and Human Resource Development Department, responded promptly and carried out their assigned responsibilities in accordance with the plant emergency management plan. The Gas Safety Section of EMD took immediate measures to arrest the simulated gas leakage.

Following completion of the rescue operation, gas monitoring was carried out using portable gas detectors and gas analysers to measure oxygen and carbon monoxide concentrations. After confirming that the gas levels were within permissible limits, the area was declared safe for resumption of normal operations.

The mock drill was witnessed by senior officials including Shri P. R. Bhalla, CGM (PPC) and additional charge of CGM (Services); Shri. Tribhuvan Baitha, CGM (SMS-3), Shri K. K. Wangkhem, Deputy Commandant, CISF; Shri Prafulla Kumar Gupta, Deputy Collector, Durg; Dr C. B. S. Banjare, District Surveillance Officer, Durg; Shri PVVS Murthy, CGM (EMD); Ms. Pushpa Ambrose, CGM (Safety Engineering Department); Shri S. K. Agrawal, GM I/C (Safety Engineering Department); Shri Sanjay Dhawas, Additional Chief Fire Officer; Shri N. K. Pradhan, Inspector, NDRF; and Shri Dhaniram Yadav, Team Leader, SDRF, along with other officers of Bhilai Steel Plant.

The dignitaries appreciated the coordinated efforts of all participating agencies and shared valuable suggestions for further strengthening emergency preparedness, inter-agency coordination and rescue response capabilities.

Following the successful completion of the exercise, a Post Mock Drill Review Meeting was held at the Human Resource Development Department (HRDD). The meeting was chaired by Shri Virendra Singh, ADM, Durg, in the presence of Shri P. R. Bhalla, CGM (PPC) and additional charge of CGM (Services), Shri. Tribhuvan Baitha, CGM (SMS-3), and Shri PVVS Murthy, CGM (EMD). Representatives of all participating agencies and observers presented their observations, highlighting the best practices followed during the exercise as well as areas requiring further improvement in emergency preparedness and response mechanisms.



While concluding the review meeting, Shri Virendra Singh, ADM, Durg, commended the collective efforts, professionalism and commitment demonstrated by all participating organisations during the mock drill. Shri S. K. Agrawal, GM I/C (Safety Engineering Department), delivered the vote of thanks, following which the session concluded successfully.

The overall coordination and successful ex*****on of the mock drill were supervised by Shri C. Chandrashekhar, GM I/c (OPN), EMD; Shri Kamal Kumar, GM (EMD); Shri S. Ramani, GM (EMD); Shri. YY Konnur, GM (EMD), Shri V. P. S. Dhama, DSO & DGM (EMD); Shri P. M. Rajendrakumar, GM (Safety Engineering Department); and Shri Akhil Mishra, Assistant Manager (SED). The exercise was effectively coordinated with the active involvement of the Departmental Safety Officers (DSOs) and Safety Warriors of Bhilai Steel Plant, ensuring seamless inter-agency collaboration and adherence to established emergency response protocols.

SAIL welcomes Management Trainees (Technical) of the 2026 Batch!✨Central Induction Programme of SAIL Management Trainees...
12/08/2026

SAIL welcomes Management Trainees (Technical) of the 2026 Batch!✨

Central Induction Programme of SAIL Management Trainees (Technical) – 2026 was inaugurated by Dr. Ashok Kumar Panda, Chairman & Managing Director, SAIL, at Bhilai on August 12, 2026.

The 11-day Central Induction Programme at SAIL - Bhilai Steel Plant marks the formal beginning of the professional journey of the new batch of Management Trainees, who have joined SAIL from across the country and will proceed to their respective steel plants following the programme.

Addressing the young professionals, Dr. Ashok Kumar Panda, CMD, SAIL, highlighted SAIL’s seven-decade legacy and the transformation of the steel industry, emphasising the importance of innovation, technological upgradation, continuous learning, profitability, safety and equipment health in today’s competitive environment.

Shri K.K. Singh, Director (Personnel), SAIL, welcomed the new entrants to the SAIL family and urged them to make the most of this important phase of their professional journey, encouraging them to prepare themselves for leadership and “build the SAIL that they want SAIL to be.”

Other senior Directors and the CVO of SAIL, who joined the programme virtually, also addressed the trainees, sharing experiences and insights from their professional journeys and wishing them success in their careers with SAIL.

Shri Chitta Ranjan Mohapatra, Director I/c (BSP), encouraged the trainees to make every day a learning day, learn across functions and remain committed to safety and SAIL’s larger goal of achieving net zero carbon emissions.

As the newest members of the SAIL family begin their journey, they carry forward a legacy built over seven decades — and the opportunity to shape what comes next. 🏭✨

Welcome to SAIL, MTTs 2026. Your journey starts here.

Steel Authority of India Limited

BSP Honours Young Safety Champions at DPS RisaliThe Safety Engineering Department of SAIL-Bhilai Steel Plant (BSP) organ...
03/08/2026

BSP Honours Young Safety Champions at DPS Risali

The Safety Engineering Department of SAIL-Bhilai Steel Plant (BSP) organised a prize distribution ceremony at Delhi Public School (DPS), Risali, to felicitate the winners of the Safety Quiz Competition held on July 17, 2026. The initiative was conceived and launched by Shri. Debdatta Satpathy, CGM (Safety & Fire Services).

The programme was organised under the guidance and support of Shri. S. K. Agrawal, GM (SED) and Smt. Pushpa Ambrose, GM (SED). The ceremony witnessed enthusiastic participation from students and faculty members of DPS Risali, along with senior officials from BSP and members of the school administration.

Smt. Pushpa Ambrose, and Shri. A. H. Zunjani, Principal In-Charge, DPS Risali, graced the occasion as the Chief Guests. Among the BSP officials present were Shri. Ajay Talloo, AGM (SED), Shri. Arijit Roy, Dy. Manager (SED) and Shri. Akhil Mishra, Asst. Manager (SED). The programme was compered by student Ms. Khubi Rungta, while the event was coordinated by the DPS faculty under the guidance of Smt. Neelam Pandey, Head Mistress.

Addressing the gathering, Smt. Pushpa Ambrose underlined that the Safety Quiz is far more than an academic competition. She said the initiative is designed to instil a lasting culture of safety awareness among students during their formative years, when values and habits take shape for life. She noted that by nurturing safety-conscious behaviour today, schools are helping shape responsible citizens and future leaders who will naturally practise and promote safety in every sphere of life.

The ceremony culminated with the felicitation of the winners for their outstanding performance in the quiz competition. Pranaj Soni secured the first prize, while Shrishansh Pandey and Daksh Dadsena were awarded the second and third prizes, respectively. Consolation prizes were presented to Shourya Swarnkar, S. Dayanidi Shunmugavel, Vatsal Tripathi, Vedant Agrawal, and Suhani Agrawal. The winners were honoured on stage with certificates and gifts by the dignitaries amidst enthusiastic applause from students and teachers.

डीपीएस रिसाली में सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, विद्यार्थियों में सुरक्षा जागरूकता को मिला प्रोत्साहन...
03/08/2026

डीपीएस रिसाली में सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, विद्यार्थियों में सुरक्षा जागरूकता को मिला प्रोत्साहन

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा डीपीएस रिसाली स्कूल में आयोजित सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु विगत दिनों में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 17 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें दैनिक जीवन में सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस पहल की संकल्पना मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री डी. सतपथी द्वारा की गई थी तथा इसके सफल आयोजन में महाप्रबंधक (सेफ्टी इंजीनियरिंग) श्री एस. के. अग्रवाल एवं महाप्रबंधक (सेफ्टी इंजीनियरिंग) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में महाप्रबंधक (सेफ्टी इंजीनियरिंग) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस तथा प्राचार्य प्रभारी, डीपीएस रिसाली श्री ए. एच. जुंजानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री अजय टल्लू, उप प्रबंधक श्री अरिजीत रॉय एवं सहायक प्रबंधक श्री अखिल मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा खुबी रुंगटा ने किया, जबकि आयोजन के समन्वय में विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती नीलम पाण्डेय एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपने संबोधन में महाप्रबंधक (सेफ्टी इंजीनियरिंग) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन करना नहीं, बल्कि उनमें सुरक्षा के प्रति स्थायी जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर सीखे गए सुरक्षा संबंधी संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं और यही विद्यार्थी आगे चलकर घर, विद्यालय, सड़क एवं कार्यस्थल पर सुरक्षित व्यवहार को अपनाते हुए समाज में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस पहल की सफलता में सहयोग देने वाले विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों तथा सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रणज सोनी ने प्रथम, श्रीशांश पाण्डेय ने द्वितीय तथा दक्ष दडसेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शौर्य स्वर्णकार, एस. दयानिधि शन्मुगावेल, वात्सल त्रिपाठी, वेदांत अग्रवाल एवं सुहानी अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बीएसपी के प्लेट मिल में मॉक ड्रिल आयोजित, विद्युत दुर्घटनाओं से निपटने की आपातकालीन तैयारियों का किया गया अभ्याससेल- भिल...
29/07/2026

बीएसपी के प्लेट मिल में मॉक ड्रिल आयोजित, विद्युत दुर्घटनाओं से निपटने की आपातकालीन तैयारियों का किया गया अभ्यास
सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग में सुरक्षित कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आकस्मिक विद्युत दुर्घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से विगत दिनों मोटर रूम में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान विद्युत शॉक की काल्पनिक घटना का परिदृश्य तैयार कर उससे निपटने की त्वरित कार्यवाही, प्राथमिक उपचार तथा विभिन्न आपातकालीन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान विद्युत शॉक की सूचना मिलते ही इलेक्ट्रिकल शिफ्ट इंचार्ज श्री वी. रवि किरण ने तत्काल प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेडिंग सुनिश्चित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहेरा सहित संबंधित विभागों को घटना की सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही एंबुलेंस, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीमों ने घटनास्थल पर पहुँचकर निर्धारित आपदा प्रबंधन प्रक्रिया के अनुरूप त्वरित कार्रवाई की तथा समन्वित बचाव एवं राहत कार्य का प्रदर्शन किया।
असेंबली प्वाइंट पर आयोजित संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहेरा ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समयबद्ध एवं समन्वित प्रतिक्रिया ही किसी भी दुर्घटना के प्रभाव को न्यूनतम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी कर्मियों से सुरक्षा प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन करने तथा ऐसे अभ्यासों से प्राप्त अनुभवों को दैनिक कार्य व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।
मॉक ड्रिल के उपरांत प्लेट मिल कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अभ्यास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा भविष्य में आपातकालीन तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव साझा किए गए। समापन सत्र में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस से श्री मनीष कुमार, फायर ब्रिगेड से श्री अभिषेक कुमार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से श्री के. श्रीनिवासन राव, सुरक्षा विभाग से श्री तपन कुमार नायक, स्वास्थ्य विभाग से श्री दिनेश, प्लेट मिल के महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री प्रवीण चौकसे, सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक पारया, तकनीकी सहायक श्री अरुण अग्रवाल, इलेक्ट्रिकल विभाग प्रमुख श्री सी. पद्मनाभन, यांत्रिकी विभाग प्रमुख श्री जे. सुधाकर, प्रचालन प्रमुख श्री संजय त्रिपाठी तथा सुरक्षा प्रशिक्षक श्री सत्य नारायण मेहर सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘गुणवत्ता-2026’ कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता का उद्घाटनसेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के व्...
29/07/2026

भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘गुणवत्ता-2026’ कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता का उद्घाटन
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग ने मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में 27 से 29 जुलाई 2025 तक ‘गुणवत्ता-2026’ का आयोजन किया है। कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तीन दिवसीय “कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता” का उद्घाटन, 27 जुलाई 2026 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री बिजय कुमार बेहेरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सभी संबंधित मुख्य महाप्रबंधक, प्रतिभागी टीमों के विभागाध्यक्ष, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अधिकारीगण, संयंत्र कार्मिक और प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर उप प्रबंधक (संपर्क प्रशासन/ राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी द्वारा गुणवत्ता मंडल पर आधारित कविता का पठन भी किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्री शिव राजन ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और गुणवत्ता-कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता के महत्व पर बात की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस प्रतियोगिता ने बीएसपी कर्मचारियों के नवाचार और रचनात्मकता को कैसे जोड़ा है।
पूरे संयंत्र से क्यूसी, एलक्यूसी और 5 -"एस" की कुल 48 टीमें इस वार्षिक इन-हाउस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जो इस वर्ष पांच अलग-अलग स्ट्रीम में आयोजित की जा रही है, जिसमें तीन प्लांट लेवल क्वालिटी सर्कल (क्यूसी) के लिए, एक लीन क्वालिटी सर्कल (एलक्यूसी) के लिए, और एक 5-एस स्तरों के लिए प्रतियोगिता शामिल है। शॉर्टलिस्टिंग के बाद क्वालीफाइंग टीमों का चयन किया जाता है, जो क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित विभिन्न चेप्टर कन्वेंशन्स में भाग लेती हैं।
टीमों द्वारा दिखाई गई भागीदारी की सराहना करते हुए, मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस वर्ष भी प्रतिभागी टीमें नवीन सोच एवं अभिनव समाधानों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिनका उपयोग संयंत्र की कार्यप्रणाली में सुधार एवं गुणवत्ता संवर्धन के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता संस्कृति को और व्यापक बनाने के लिए संविदा कर्मियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उनके अनुभव एवं नवाचारों का लाभ संगठन को मिल सके और कार्यस्थलों पर निरंतर सुधार की प्रक्रिया को नई गति प्राप्त हो।
विशिष्ट अतिथि श्री बिजय कुमार बेहेरा ने अपने व्यक्तव्य में व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्वालिटी सर्किल ऐसा प्रभावी मंच है, जहाँ विभागों में कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक, टिकाऊ एवं परिणामोन्मुख समाधान विकसित किए जाते हैं। उन्होंने प्रतिभागी टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान मानसून मौसम से उत्पन्न होने वाली परिचालन संबंधी चुनौतियों तथा उत्पादन क्षमता में वृद्धि के लिए भी नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत किए जाने चाहिए, जिससे संयंत्र की कार्यकुशलता, उत्पादकता एवं गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
उप महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्री पीके साहू के साथ-साथ बीई विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान दिया। वरिष्ठ प्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्री रवि कुमार ने गुणवत्ता 2026 के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन किया व महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) सुश्री सुरैय्या एस कादर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि संयंत्र के विभिन्न विभागों, जिसमें वर्क्स एरिया और नॉन-वर्क्स एरिया दोनों शामिल हैं, की प्रतिभागी टीमें अपने-अपने विभागों में किए गए रचनात्मक कार्यों पर अपने केस स्टडी और प्रस्तुतियों में अपनी उत्कृष्टता दिखाएंगी। इन केस स्टडी और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन, विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया जाएगा। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग हर साल विभिन्न गुणवत्ता अवधारणाओं को बढ़ावा देने के लिए संयंत्र स्तर पर इसी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।
-------------

बार एवं रॉड मिल ने ‘घर से घर तक’ सुरक्षा संवाद के माध्यम से परिवारों को बनाया सुरक्षा अभियान का सहभागीसेल- भिलाई इस्पात ...
29/07/2026

बार एवं रॉड मिल ने ‘घर से घर तक’ सुरक्षा संवाद के माध्यम से परिवारों को बनाया सुरक्षा अभियान का सहभागी

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) द्वारा संविदा कर्मियों एवं उनके परिवारजनों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘घर से घर तक’ नामक एक अभिनव सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास केन्द्र के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल के साथ-साथ घर से कार्यस्थल और पुनः घर तक सुरक्षित जीवनशैली को अपनाने के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा सुरक्षा संस्कृति को परिवार तक विस्तार देना था। कार्यक्रम में लगभग 80 संविदा कर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (बार एवं रॉड मिल एवं यूनिवर्सल रेल मिल) श्री योगेश शास्त्री रहें।
मुख्य अतिथि श्री योगेश शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार सोच और कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब परिवार के सदस्य भी सुरक्षित कार्य व्यवहार के लिए प्रेरित करते हैं, तब कर्मचारी अधिक जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के नियमित उपयोग, कार्यस्थल पर मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा क्रेन संचालन सहित सभी औद्योगिक गतिविधियों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष बल देते हुए सभी से ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बीआरएम विभाग के महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री शाश्वत मोहंती, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री समीर पाण्डेय तथा महाप्रबंधक (विद्युत) श्री तुषार श्रीखंडे ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को कार्यस्थल, घर एवं आवागमन तीनों ही स्तरों पर समान प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है। सुरक्षित व्यवहार को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर ही दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान कारखाने में संभावित जोखिमों, असुरक्षित कार्य व्यवहार, दुर्घटनाओं के कारणों तथा उनके प्रभावी निवारण के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सुरक्षा प्रश्नोत्तरी रही, जिसका संचालन सहायक प्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री शशांक शर्मा ने किया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से वास्तविक कार्यस्थल की परिस्थितियों को चित्रों एवं उदाहरणों द्वारा प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को संभावित सुरक्षा जोखिमों की पहचान तथा उनके सुरक्षित समाधान की जानकारी दी गई।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं श्रीमती ज्ञानी साहू, श्रीमती सरस्वती गुप्ता, श्रीमती सौम्या कश्यप, श्रीमती योगिता साहू, श्रीमती दिलेश्वरी देवांगन, श्रीमती झामिन साहू, सुश्री शदफ, श्रीमती रत्ती देवांगन तथा बच्चों पल्लवी, आरोही, चारुल, ममता एवं किरण को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (बार एवं रॉड मिल) श्री सुनील कुमार सोनी ने किया।

BSP Organises Musical Evening "Suman Ki Asha" at Mahatma Gandhi Kala MandirAn Enchanting Evening Celebrating the Timeles...
29/07/2026

BSP Organises Musical Evening "Suman Ki Asha" at Mahatma Gandhi Kala Mandir

An Enchanting Evening Celebrating the Timeless Melodies of Late Asha Bhonsle and Late Suman Kalyanpur

Under the aegis of the Sports, Cultural & Civic Amenities Department, SAIL-Bhilai Steel Plant organised a musical evening titled "Suman Ki Asha" on 24 July 2026 at Mahatma Gandhi Kala Mandir, Civic Centre. Dedicated to the timeless film songs of Late Padma Vibhushan Asha Bhonsle and Late Padma Bhushan Suman Kalyanpur, the special musical programme drew a large gathering of music enthusiasts who enjoyed a memorable evening of soulful performances.



Shri Praveen Nigam, Executive Director (Finance & Accounts), Shri Pawan Kumar, Executive Director (Human Resources), and Shri Arun Kumar, Executive Director (Rowghat), graced the occasion as distinguished guests. During the programme, the dignitaries felicitated the performing artists.

Addressing the audience, Shri Pawan Kumar, Executive Director (Human Resources), highlighted the invaluable contribution of two legendary icons of Indian film music, Late Asha Bhonsle and Late Suman Kalyanpur. He stated that such cultural programmes not only help preserve and pass on India's rich musical heritage to the younger generation but also strengthen the cultural ethos and artistic traditions of Bhilai Steel Plant.

The musical evening featured captivating performances by renowned regional singers Anjali Shukla, Gautami Chakraborty, Sumita Sarkar, Anushka Pandey, Soma Kashyap, Chalapati Rao and Jagmohan, who presented several evergreen and popular songs originally rendered by Late Asha Bhonsle and Late Suman Kalyanpur. The performances were further enriched by the accomplished accompaniment of Dilip Sharma, Ravindra Karmakar, Bhagwat Sahu, Sai Chakraborty, Devbrat Majumdar, Satish Sinha and Amit Pal.

The programme was organised under the guidance of Shri Rajendra Prasad, Deputy General Manager (Sports, Cultural & Civic Amenities), and coordinated by Shri Abhijeet Bhowmik, Deputy Manager. Senior artists Prabhanjay Chaturvedi, Shri P. T. Ullas Kumar and Shri Dushyant Harmukh played a significant role in the successful organisation of the event. The programme was ably compered by Shri Supriyo Sen.

Showcasing evergreen melodies spanning nearly seven decades of Indian film music, the evening transported the audience to the golden era of Hindi cinema through the immortal songs of Late Asha Bhonsle and Late Suman Kalyanpur. The programme was attended by several senior officials of Bhilai Steel Plant along with a large number of music lovers from the township, making it a memorable cultural celebration.

Address

Bhilai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SAIL BSP PR Bhilai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share