Collector Office Bhind

Directions Website Contact the organization

Collector Office Bhind Official handle of Collector Bhind, Government of Madhya Pradesh

08/10/2026
08/10/2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का नौवां शिविर 09 अक्टूबर को असवार में

असवार थाना कैम्पस में लगेगा जनविश्वास शिविर

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का नौवां शिविर 09 अक्टूबर 2026 को असवार थाना कैम्पस में आयोजित किया जाएगा।

जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।



ुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड

08/10/2026
08/10/2026

मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के पुरस्कार हेतु सर्वोत्तम कृषकों के चयन की कार्यवाही हेतु 21 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

परियोजना संचालक "आत्मा" भिण्ड ने बताया है कि मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के पुरस्कार हेतु सर्वोत्तम कृषकों के चयन की कार्यवाही हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसान अपने आवेदन संबंधित विभाग के विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय को 21 अक्टूबर 2026 तक सत्यापित कराकर जमा कर सकते हैं।

शासन के नियमानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम "आत्मा" के तहत कृषि एवं कृषि से संबंधित विषय जैसे पशुपालन, मछलीपालन, बागवानी, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन तथा अन्य कृषि से संबंधित कृषकों द्वारा किये गये नवाचारों हेतु वर्ष 2025-26 की गतिविधियों के आधार पर पुरस्कार का प्रावधान है।


Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#भिण्ड

08/10/2026

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना कार्य के लिए अंतिम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

भारत की जनगणना 2027 का द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाना है। जनगणना कार्यों को समय-सीमा में संपादित कराने के लिए राज्य शासन के अधिकारियों का विभिन्न स्तर पर अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। इस अनुक्रम में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के कार्य के लिए 02 दिवसीय द्वितीय बैच के अंतिम दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम समय प्रातः 09:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में राज्य स्तर द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र श्रीवास्तव, श्री भानुप्रताप सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड एवं अतिरिक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में जनगणना 2027 द्वितीय चरण के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किये गये। उक्त जनगणना 2027 द्वितीय चरण के द्वितीय बैच के अंतिम दिवस के प्रशिक्षण में सी.एम.ओ. एवं नगरीय चार्ज जनगणना अधिकारी समस्त, उनके जनगणना लिपिक एवं चार्ज पर नियुक्त तकनीकि सहायकों ने उक्त प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में प्रथम दिवस का री-केप एवं शंका समाधान, पीई मोबाइल एप का परिचय (सेटअप और कार्यक्षमताएं), जनगणना की अवधारणाएं और परिभाषाएं, गणना किए जाने वाले व्यक्ति से पूछे जाने वाले प्रश्न 1 से 40 (डेटा गुणवत्ता पर केन्द्रित हो), पीई मोबाइल एप डेमो और अभ्यास, स्वगणना पोर्टल और प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व, जनसंख्या की गणना के लिए मीडिया और प्रचार गतिविधियां, प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक्स और किट सामग्री का प्रबंधन, चरण दो के लिए प्रशिक्षण ढांचा-दिशा निर्देश, फीडबैक अंत में द्वितीय बैच का समापन किया।

अतः जनगणना 2027 द्वितीय चरण के द्वितीय बैच के अंतिम दिवस में उपरोक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।


Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड

08/10/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन

जिला कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीकाकरण कवरेज की विस्तृत समीक्षा कर टीकाकरण कार्यों में प्रगति लाने और एक सप्ताह के भीतर संबंधित पोर्टल पर डेटा अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत या झूठे आंकड़ों की प्रविष्टि अनैतिक आचरण तथा गंभीर लापरवाही है, इसके लिए मेडिकल अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए मेडिकल काउंसिल को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने टीकाकरण में खराब प्रदर्शन करने वाली एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने असंचारी रोगों में 30+ का विशेष कैंप लगा कर पंजीयन बढ़ाने और एक्सरे स्क्रीनिंग बढ़ाने ने निर्देश दिए। कलेक्टर ने वेक्टर जनित रोगों, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु मृत्यु, आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति, एनआरसी भर्ती और डिस्चार्ज दर, एनीमिया प्रबंधन, इत्यादि की भी समीक्षा की।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की और 100+ दिवसों से लंबित शिकायतों को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, कार्यक्रम अधिकारी, बीएमओ, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक और ब्लॉक कम्युनिटी मोबलाइजर उपस्थित थे।


Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड

Address

District Magistrate & Collector Collectorate Building
Bhind
477001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Bhind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Bhind:

Shortcuts

Share