PRO Bhind

Directions Website Contact the organization

PRO Bhind PROjansampark Bhind, Government of Madhya Pradesh

जिला स्तरीय सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजनप्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेव...
07/10/2026

जिला स्तरीय सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति का हुआ प्रज्ज्वलन

विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा रथ में रवाना हुई सेवा ज्योति मशाल

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नवीन कृषि उपज मंडी भिण्ड के प्रांगण में जिला स्तरीय सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति का प्रज्ज्वलन किया, जिसके बाद जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा रथ में सेवा ज्योति मशाल रवाना की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके पूर्व विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम के पश्चात नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला प्रज्वलित सेवा ज्योति के साथ भिण्ड शहर के गौरी सरोवर पहुंचे, जहां गौरी चौराहे पर सेवा ज्योति को स्थापित किया गया।

कार्यक्रम में लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक, विद्यार्थी और समाजसेवी संगठन उपस्थित थे।


#सेवा_संकल्प_अभियान

#भिण्ड

06/10/2026
06/10/2026

फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने प्रदेश में 7,8 और 9 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाने के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल से वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में 7, 8 और 9 अक्टूबर को पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान किसी भी मतदाता से फार्म 6 के अलावा घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। सभी जिला उप निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने व्यापक स्तर पर प्रचार प्रचार करने के निर्देश दिए।

श्री झा ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की है गई, उनके भी फॉर्म लिए जाएंगे। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए एडवांस में फॉर्म जमा कराए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन की सुविधा भी प्रदान की गई है। कोई भी मतदाता voters.eci.gov.in पर अथवा ECINET mobile app पर जाकर अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। श्री झा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा की वे इस ऑनलाइन प्रक्रिया को व्यापक रूप से प्रचारित करें और युवा मतदाताओं को खास तौर पर ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए अब तक के कार्यों की समीक्षा भी की। इंदौर तथा विदिशा में अच्छी प्रगति के लिए सराहना की। जो जिले इस कार्य में पिछड़े हैं उन्हें प्रगति के निर्देश दिए।

Election Commission of India

06/10/2026

#खुशियों_की_दास्तां

आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना से भिण्ड जिले के डोंगरपुरा निवासी श्री अजमेर सिंह को मिली आर्थिक सुरक्षा

उन्नत नस्ल की तीन भैसों ने बनाया आत्मनिर्भर


#सेवा_संकल्प_अभियान


#भिण्ड

भिण्ड में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभसांसद श्रीमती राय ने की प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणाब...
06/10/2026

भिण्ड में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

सांसद श्रीमती राय ने की प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा

बालक और बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में 10 दलों के खिलाड़ी लेंगे भाग

भिण्ड में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का सांसद श्रीमती संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। सांसद श्रीमती राय ने प्रतियोगिता का ध्वज फहरा कर खेलों का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें बालक और बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर संभाग सहित जनजातीय विकास विभाग के दल सहभागिता कर रहे हैं। स्पर्धाएं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 01 एवं सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 02 भिण्ड में खेली जाएंगी।

सांसद श्रीमती राय ने बताया कि जिले में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का उत्सव 10 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि गर्व का विषय है कि है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश खेलों के मामले में लगातार नई ऊंचाई छू रहे है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, खो-खो, शतरंज, मलखंभ जैसे खेलों में भारत का वर्चस्व है। भिण्ड के खिलाड़ियों- तैराकी में सतेन्द्र लोहिया और पूजा ओझा, पैरा खेल में गजेन्द्र कुशवाह, वेट लिफ्टिंग में तृप्ति राजावत और कबड्डी में काजल प्रजापति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया और अन्य शासकीय नीतियों से खेल-कूद को प्रोत्साहन मिला है और युवा वर्ग में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की।

सीईओ श्री चौहान ने कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना से खेलें और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने शुभकामनाएं दी कि प्रतिभागियों को आगे नेशनल प्रतियोगिता खेलने का अवसर मिले।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री वीरसिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधांशु द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा बाल्मीकि सहित अन्य जनप्रतिनिधि, दल प्रभारी अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट तथा शालेय छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई गई।


Department of School Education, Madhya Pradesh
#भिण्ड

कलेक्टर ने जनसुनवाई में एक आवेदक की समस्या का तत्काल किया निराकरणजनसुनवाई में श्री शिवचरन को मौके पर ही मिली बैसाखीकलेक्...
06/10/2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में एक आवेदक की समस्या का तत्काल किया निराकरण

जनसुनवाई में श्री शिवचरन को मौके पर ही मिली बैसाखी

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 124 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

कलेक्टर भिण्ड ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 124 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम पाली पावई के निवासी श्री शिवचरन पुत्र श्री कलियान सिंह ने बैसाखी दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर आवेदक श्री शिवचरन को बैसाखी उपलब्ध कराने निर्देश दिए। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग ने तत्काल आवेदक श्री शिवचरन को बैसाखी उपलब्ध कराई।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।


Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड

छूटे हुए और नवीन पात्र मतदाताओं के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे शिविरफार्म 6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम...
06/10/2026

छूटे हुए और नवीन पात्र मतदाताओं के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे शिविर

फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में समस्त मतदान केंद्रों पर 7 से 9 अक्टूबर तक छूटे हुए और नवीन पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सुविधा के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद छूटे हुए मतदाता तथा 1 अक्टूबर, 2026 को मतदान के लिए पात्र हुए मतदाता फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी, 2027 को मतदान के लिए पात्र होने वाले मतदाताओं से अग्रिम आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म 6 के साथ कोई घोषणा पत्र नहीं देना होगा। शिविर में अधिक से अधिक मतदाताओं को ECI-Net ऐप पर ऑनलाइन फार्म 6 भरवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अंतिम मतदाता सूची तथा छूटे हुए मतदाताओं की एएसडी सूची आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in, www.ceomadhyapradesh.nic.in www.ceoelection.mp.gov.in पर देखी जा सकती हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष अभियान चलाकर 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे विद्यार्थियों से भी फार्म 6 भरवाए जाएंगे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh


#भिण्ड

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के कार्य के लिए प्रथम बैच का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्नभारत की जन...
06/10/2026

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के कार्य के लिए प्रथम बैच का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

भारत की जनगणना-2027 का द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाना है। जनगणना कार्यों को समय-सीमा में संपादित कराने के लिए राज्य शासन के अधिकारियों का प्रशिक्षण विभिन्न स्तर पर अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। इस अनुक्रम में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के कार्य के लिए 02 दिवसीय प्रथम बैच का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण समय प्रातः 09.30 बजे से सायं 6:00 बजे तक जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में राज्य स्तर द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र श्रीवास्तव, श्री भानुप्रताप सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उक्त जनगणना-2027 का द्वितीय चरण प्रथम बैच के द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर, अति. जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना सांख्यकी अधिकारी, समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी एवं एस.डी.एम., समस्त चार्ज जनगणना अधिकारी ग्रामीण एवं तहसीलदार, समस्त अति.चार्ज जनगणना अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार एवं समस्त ग्रामीण चार्जों के जनगणना लिपिक व तकनीकि सहायकों ने उक्त प्रशिक्षण में द्वितीय दिवस में प्रथम दिवस का री-केप एवं शंका समाधान, पीई मोबाइल एप का परिचय (सेटअप और कार्यक्षमताएं), जनगणना की अवधारणाएं और परिभाषाएं, गणना किए जाने वाले व्यक्ति से पूछे जाने वाले प्रश्न 1 से 40 (डेटा गुणवत्ता पर केन्द्रित हो), पीई मोबाइल एप डेमो और अभ्यास, स्वगणना पोर्टल और प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व, जनसंख्या की गणना के लिए मीडिया और प्रचार गतिविधियां, प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक्स और किट सामग्री का प्रबंधन, चरण दो के लिए प्रशिक्षण ढांचा-दिशा निर्देश, फीडबैक अंत में प्रथम बैच का समापन किया।

अतः जनगणना-2027 का द्वितीय चरण के प्रथम बैच के द्वितीय दिवस में उपरोक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त किया गया।


Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड

बिना लाइसेंस के उर्वरक विक्रय की शिनाख्त करने कृषि दल ने अटेर क्षेत्र का किया निरीक्षणउप संचालक कृषि श्री राम सुजान शर्म...
06/10/2026

बिना लाइसेंस के उर्वरक विक्रय की शिनाख्त करने कृषि दल ने अटेर क्षेत्र का किया निरीक्षण

उप संचालक कृषि श्री राम सुजान शर्मा ने दल के साथ आज बिना लाइसेंस के उर्वरक विक्रय की शिनाख्त करने हेतु अटेर में प्रतापपुरा, अटेर मार्केटिंग, प्रतापपुरा समिति, निवारी राकेश बघेल, गंगाराम बघेल और भारत बघेल के यहां निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 5 सैंपल लिए, जिसमें राजेश बघेल नदारद पाए गए। गांव में पूछने पर भी भिण्ड बताया गया, उनके ट्यूबेल पर भी सर्चिंग कृषि दल द्वारा की गई।

दल में उप संचालक कृषि श्री राम सुजान शर्मा, निरीक्षक श्री नरेश अटल, एईओ श्री ऋषभ श्रीवास्तव, एटीएम श्री भास्कर जोशी रहे।


Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#भिण्ड

Address

संयुक्त कलेक्ट्रेट प्रांगण, भिण्ड
Bhind
477227

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Bhind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Bhind:

Shortcuts

Share