BJP4Bhind

Call Directions

BJP4Bhind भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश - जिला भिण्ड

शक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र की आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएँ। #नवरात्रि
11/10/2026

शक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र की आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएँ।

#नवरात्रि

जुलाई में हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान बच्चों और पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।...
10/10/2026

जुलाई में हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान बच्चों और पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। अतः ऐसी हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना बहुत जरूरी है।

आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में ये एहतियाती प्रतिबंध लगाए गए हैं।

सड़कों पर अराजकता, नौटंकी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कितनी भी कर लो, राहुल गांधी... जनता पोलिंग बूथ पर ही हिसाब पूरा करती है! 🗳...
10/10/2026

सड़कों पर अराजकता, नौटंकी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कितनी भी कर लो, राहुल गांधी... जनता पोलिंग बूथ पर ही हिसाब पूरा करती है! 🗳️❌

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जारी "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के सागर एवं ट...
10/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जारी "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के सागर एवं टीकमगढ़ जिले में पौधारोपण एवं छात्रों को पाठ्य सामग्री का वितरण कर सेवा का संदेश दिया।



#सेवा_संकल्प_अभियान

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है।...
10/10/2026

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है।

स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद, आत्मनिर्भर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प साकार हो रहा है।

10/10/2026

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में प्राप्त ₹3,729 करोड़ के निवेश प्रस्ताव इस बात का प्रमाण हैं कि हमारा प्रदेश ग्लोबल टूरिज्म का नया हब बन रहा है।

10/10/2026

गौपालन से आत्मनिर्भरता, गांवों में खुशहाली…

मध्यप्रदेश में गौपालन ग्रामीण परिवारों की आर्थिक मजबूती का नया आधार बन रहा है। प्रदेश की लगभग 2 लाख गौपालक दीदियां सहकारिता और पशुपालन के जरिए आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh

10/10/2026

आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

और यह कौन कर रहा है? ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक ‘INDI गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहे हैं।

मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है।

और आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे।

इन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, चाहे वह राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी हो।

जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी, तो उस सजा को पचाने और उससे सीखने के बजाय इन्होंने देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया।

मैं कहना चाहता हूँ कि यह प्रयास इनके राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है। देश पूरी तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

परंतु यह बात आप सबको चुभ रही है। आप भारत के विकास, भारत की तरक्की और भारत की उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं।

जिस प्रकार से आज भारत एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है, वह आपसे देखा नहीं जा रहा है और जिस प्रकार से विदेशी ताकतों के इशारे पर आप इसे अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं स्पष्ट रूप से कहता हूँ कि भारत के लोकतंत्र में इतनी ताकत है… जितने भी हमारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं, वे सब मिलकर आपकी इन ताकतों और आपके मंसूबों पर पानी फेर देंगे।

देश में पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने देश को भय के वातावरण से बाहर निकाला और आतंकवाद को जड़ों से खत्म करने का प्रयास किया। नक्सलवाद से इस देश को मुक्त करने का प्रयास किया गया। लेकिन अभी भी अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग इस देश को अस्थिर करने में लगे हैं।

राहुल गांधी जी, आपके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और INDI गठबंधन के लोग कर रहे हैं, तथाकथित युवा नेतृत्व जो कह रहा है, भारत का युवा उसे देख रहा है।

भारत का युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है, भारतीय संविधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है, और यही कारण है कि आपके इस तरह के शब्दों और भाषा को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

आप इस देश के संवैधानिक ढाँचों और लोकतंत्र को जिस प्रकार से चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं, देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के प्रति जिस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उसे देश की 140 करोड़ जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसकी सजा आपको अवश्य मिलेगी।

परंतु इसके साथ ही, आज मैं आपको यह स्पष्ट चेतावनी भी देता हूँ कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।

झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देना, जनादेश का अपमान करना है।

देश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है और जिस पर विश्वास जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है।

लगातार राज्यों में आपकी हो रही हार और हताशा यह दर्शाती है कि आप इस देश को शांति के साथ आगे नहीं बढ़ने देना चाहते।

लेकिन आज मैं आपको चेतावनी देता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रभक्त जनता आपको इसका करारा जवाब देगी।

आज जिस प्रकार से तनाव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, भारत सरकार इससे सख्ती से निपटेगी, साथ ही भाजपा का कार्यकर्ता भी जनता के बीच रहकर आपके इन मंसूबों को रोकेगा।

आज नए भारत की तस्वीर और इसके निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार से जुटे हैं और देश की 140 करोड़ जनता का जो विश्वास मिल रहा है, हम भारत की जनता को स्पष्ट रूप से यह विश्वास दिलाते हैं कि हम देश के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि देश की जनता शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़े, और आपके द्वारा दिए गए विश्वास के साथ हम सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।

देश के बाहर या भीतर सक्रिय ऐसी सभी ताकतों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे।

- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी

10/10/2026

जनसेवा का संकल्प…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में ‘समाधान ऑनलाइन’ के जरिए आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh

सब सीटों पर फिर से अंडा (0), ऐसी 'कंसिस्टेंसी' तो सिर्फ राहुल गांधी ही दिखा सकते हैं! 📉😂
10/10/2026

सब सीटों पर फिर से अंडा (0), ऐसी 'कंसिस्टेंसी' तो सिर्फ राहुल गांधी ही दिखा सकते हैं! 📉😂

Address

G 24 PWD Colony Etwa Raod Bhind
Bhind
477001

Telephone

+919806602200

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP4Bhind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share