SP BHIND

Call Directions Website Contact the organization

SP BHIND Official Page of Bhind Police

उमरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार|थाना उमरी में दर्ज हत्या के प्रयास के प्रक...
06/10/2026

उमरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार|

थाना उमरी में दर्ज हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को उमरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खिरका मोड़ से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय भिण्ड में पेश किया गया।

नोट: आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक एवं एक बल्लम विधिवत जब्त किया गया।
IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

जिला भिण्ड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही:-चैन स्नेचिंग कर लूट करने वाले दो आरोपी लूटे गए माल सहित गिरफ्तार।दिनांक...
05/10/2026

जिला भिण्ड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही:-

चैन स्नेचिंग कर लूट करने वाले दो आरोपी लूटे गए माल सहित गिरफ्तार।

दिनांक 02.10.2026 को देव नगर कॉलोनी में वृद्ध महिला से सोने की चेन लूटने वाले दो बाइक सवार आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹1.50 लाख कीमत की सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर इटावा लाइन सफारी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से अन्य लूट एवं चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
Madhya Pradesh Police
IGP Chambal Zone
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

थाना फूप पुलिस ने 24 घंटे में बकरी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 10 बकरियां बरामद कीं।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं S...
05/10/2026

थाना फूप पुलिस ने 24 घंटे में बकरी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 10 बकरियां बरामद कीं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं SDOP अटेर के नेतृत्व में थाना फूप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में ग्राम भौनपुरा एवं थाना देहात क्षेत्र से अपने साथियों के साथ बकरी चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 बकरियां, कीमत करीब ₹1,20,000/- तथा एक ऑटो वाहन बरामद किया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश एवं पूछताछ जारी है।

Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
IGP Chambal Zone
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

थाना देहात पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईथाना देहात पुलिस ने 03.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर शास्त्री नगर ब...
04/10/2026

थाना देहात पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

थाना देहात पुलिस ने 03.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर शास्त्री नगर बी-ब्लॉक भिण्ड में जुआ खेलते हुए 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से ₹4,52,400 नगद एवं 4 ताश की गड्डियां बरामद की गईं।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में थाना देहात पुलिस टीम।
Madhya Pradesh Police
IGP Chambal Zone
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

थाना मेहगांव पुलिस ने ATM में हेराफेरी कर बैंक ग्राहकों के पैसे हड़पने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाशथाना मेहग...
04/10/2026

थाना मेहगांव पुलिस ने ATM में हेराफेरी कर बैंक ग्राहकों के पैसे हड़पने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

थाना मेहगांव पुलिस ने ATM मशीन में तकनीकी हेराफेरी एवं ATM कार्ड के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा ATM में विशेष तकनीक से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के पैसे फंसाए जाते थे तथा बाद में मशीन से पैसे निकाल लिए जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ATM कार्ड, एल्युमिनियम प्लेट, मोबाइल फोन, वाहन सहित करीब 36 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा विभिन्न राज्यों में ATM संबंधी वारदातें करना स्वीकार किया गया।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी मेहगांव रविन्द्र शर्मा सहित पुलिस टीम एवं साइबर सेल भिण्ड।

IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ सीपीआर प्रशिक्षण सेमिनारआज पुलिस लाइन भिण्ड में सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया गया...
03/10/2026

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ सीपीआर प्रशिक्षण सेमिनार

आज पुलिस लाइन भिण्ड में सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में अचानक हृदयाघात आने की स्थिति में मरीज को तत्काल सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार प्रदान करने, उसकी जान बचाने के प्रयास तथा आपातकालीन स्थिति में मरीज को सुरक्षित एवं शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर एक्सपर्ट द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित एवं सही तरीके से सीपीआर देने की व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की गई।

उक्त सेमिनार में एएसपी श्री प्रदीप पटेल, एसडीओपी अटेर श्री रविन्द्र वास्कले, रक्षित निरीक्षक सहित सीपीआर एक्सपर्ट डॉ0 एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
IGP Chambal Zone
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

थाना सुरपुरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी के विरुद्ध की कार्यवाही कर,आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा मय जिन्दा कारत...
29/09/2026

थाना सुरपुरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी के विरुद्ध की कार्यवाही कर,आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

29/09/2026

उमरी पुलिस टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा|

थाना उमरी क्षेत्र के ग्राम ढोंचरा में बृजेन्द्र पिता विशम्भर सिंह राजावत, उम्र 59 वर्ष, के घर में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। सूचना मिलते ही थाना उमरी के आरक्षक अमित बघेल, आलोक सेंगर एवं शिवम तोमर तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्परता से गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई एवं साहस की ग्रामवासियों द्वारा सराहना की गई।

Madhya Pradesh Police
IGP Chambal Zone
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

थाना अमायन पुलिस ने अड़ीबाजी करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।⭐️एक बोलेरो कार,315 बोर रायफल,एक कुल्हाड़ी हुई जप्त।...
28/09/2026

थाना अमायन पुलिस ने अड़ीबाजी करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
⭐️एक बोलेरो कार,315 बोर रायफल,एक कुल्हाड़ी हुई जप्त।
IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

थाना बरासो पुलिस ने 10,000/- रुपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।IGP Chambal ZoneMadhya Pradesh PoliceHome Department ...
22/09/2026

थाना बरासो पुलिस ने 10,000/- रुपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।
IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
PRO Bhind

Address

Sp Office Bhind
Bhind
477001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SP BHIND posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SP BHIND:

Shortcuts

Share