AYUSH Bhiwani

Call Directions Website Contact the organization

AYUSH Bhiwani Official account of AYUSH Dept. Bhiwani (Ayurveda, Yoga & Naturopathy, Unani, Siddha and Homeopathy)

आयुष विभाग ने मनाया आयुर्वेद दिवस, 1,340 लोगों ने लिया आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभभिवानी, 23 सितंबर 2026। आयुष विभाग द्...
24/09/2026

आयुष विभाग ने मनाया आयुर्वेद दिवस, 1,340 लोगों ने लिया आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

भिवानी, 23 सितंबर 2026। आयुष विभाग द्वारा मॉड्यूल–VIII “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, भिवानी सहित जिला भिवानी के सभी आयुष संस्थानों में विभिन्न स्वास्थ्य एवं वेलनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम “Ayurveda for a Healthier Tomorrow” रही।

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने “Importance of Dhyaan and OM Chanting” विषय पर व्याख्यान दिया तथा ध्यान एवं ॐ उच्चारण के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता और समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रतिभागियों के लिए ध्यान सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाकर आमजन को स्वास्थ्य परामर्श एवं रोगों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही औषधीय पौधों का वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ एवं उचित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, भिवानी में लगभग 160 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जबकि जिले के अन्य आयुष संस्थानों में आयोजित गतिविधियों में 1,180 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस प्रकार कुल 1,340 लाभार्थियों एवं मरीजों को आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद, योग, ध्यान, स्वस्थ जीवनशैली तथा निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति आमजन को जागरूक करना और “Ayurveda for a Healthier Tomorrow” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय भीम स्टेडियम में हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्...
21/06/2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय भीम स्टेडियम में हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ। प्रदेश के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृषि मंत्री श्री राणा और डीसी साहिल गुप्ता ने आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पंचकुला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और कोलकाता में राष्ट्रीय स्तर के योग दिवस कार्यक्रम सेे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया गया। भीम स्टेडियम में अपना संदेश देते हुए कृषि मंत्री श्री राणा ने कहा कि योग- प्राणायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि यह प्रकृति के साथ जुडक़र और एक-दूसरे के साथ सद्भाव से रह कर समाज में समृद्घि लाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि योग समाज, देश व दुनिया में शांति का प्रतीक है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, डीएसपी अनूप कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव, जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. संजय वैद और योग स्पेशलिस्ट डॉ निशा मौजूद रहे।

Address

District Ayurvedic Officer District Ayurveda Hospital
Bhiwani
127021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AYUSH Bhiwani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to AYUSH Bhiwani:

Shortcuts

Share