Bhiwani Police

Directions Website

Bhiwani Police सेवा सुरक्षा सहयोग - In emergency Dial 112 or 1091

थाना शहर भिवानी पुलिस ने नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।पुलिस टीम ने वारदात में प्र...
09/10/2026

थाना शहर भिवानी पुलिस ने नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी की बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी पुलिस ने नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 06.10.2026 को नाबालिग लड़की के पिता द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग लड़की को आरोपी अपने साथ ले गए हैं। शिकायत पर थाना शहर भिवानी पुलिस द्वारा तुरंत अभियोग दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की गई।

अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 08.10.2026 को थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी अनाज मंडी की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सागर पुत्र रामेश्वर निवासी सैय रिवाड़ी, आकाश पुत्र ईश्वर निवासी सैय रिवाड़ी तथा राहुल पुत्र प्रमोद निवासी रिवाड़ी खेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

थाना जूई कलां पुलिस ने खेतों से बिजली की तार चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय ...
09/10/2026

थाना जूई कलां पुलिस ने खेतों से बिजली की तार चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला भिवानी में खेतों में लगी बिजली की तार/केबल चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना जूई कलां पुलिस ने खेतों से बिजली की तार चोरी करने के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना जूई कलां पुलिस को बिजली की तार चोरी के संबंध में दो अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पहली शिकायत में रामौतार निवासी सारंगपुर, जिला चरखी दादरी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 13.04.2026 को उसकी आसलवास दुबिया स्थित खेतों से बिजली की तार चोरी कर ली गई। वहीं दूसरी शिकायत में राकेश निवासी ढाब ढाणी ने बताया कि दिनांक 16.04.2026 को उसके खेत से बिजली की केबल चोरी कर ली गई। उक्त शिकायतों पर थाना जूई कलां में अभियोग संख्या 52/2026 तथा अभियोग संख्या 61/2026 दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को बस अड्डा लोहारू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन पुत्र राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर- 1, दौलतपुर रोड, बरवाला, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी पवन को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध खेतों में चोरी करने के संबंध में थाना लोहारू में एक तथा थाना बहल में दो अभियोग दर्ज हैं।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के द्वारा एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के मामले में किया गिरफ्तार, पुलिस टीम ने आरोपी से एक देसी ...
08/10/2026

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के द्वारा एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के मामले में किया गिरफ्तार, पुलिस टीम ने आरोपी से एक देसी पिस्तौल किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के द्वारा जिला भिवानी में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 06.10.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही राजीव अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर जेल बाईपास, भिवानी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तिगड़ाना मोड़ हाईवे पुल के नीचे खड़ा है, जो कहीं जाने की फिराक में है तथा उसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार है। पुलिस टीम ने सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की तथा एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी पैंतावास कलां, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की है।

आरोपी अजय कुमार के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है तथा उक्त हथियार उसने अपने शौक को पूरा करने के लिए पवन निवासी बौंद से लाया था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने के मामले में आरोपी को 03 वर्ष कैद व 20,000/- रुपये जुर्माने की सजा।...
08/10/2026

माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने के मामले में आरोपी को 03 वर्ष कैद व 20,000/- रुपये जुर्माने की सजा।

श्री सुरुचि अटरेजा सिंह, स्पेशल जज एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, भिवानी की माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने के मामले में आरोपी को कैद एवं जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

दिनांक 05.10.2023 को पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र, भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। अभियोग के ट्रायल के दौरान पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष गवाहों की गवाही एवं अन्य साक्ष्य मजबूती से प्रस्तुत किए गए। पुलिस द्वारा मामले की पैरवी एवं अभियोग की प्रभावी ढंग से पैरवी किए जाने के परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई।

माननीय न्यायालय श्री सुरुचि अटरेजा सिंह, स्पेशल जज एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, भिवानी द्वारा आरोपी मनीष पुत्र भीम सिंह निवासी रिवाड़ी खेड़ा, जिला भिवानी को धारा 22(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत 03 वर्ष कैद एवं 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को 06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही, ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में अभियोग के ट्रायल के दौरान मजबूत पैरवी एवं पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं, ताकि नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों को न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, अभियान के सातवें दिन आमजन को QR Code Scam के प्रति किया जागरूक।पुलिस अध...
08/10/2026

जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, अभियान के सातवें दिन आमजन को QR Code Scam के प्रति किया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के सातवें दिन निर्धारित विषय “QR Code Scam” के संबंध में प्रबंधक थाना साईबर क्राईम भिवानी उप निरीक्षक विकास कुमार ने अपनी टीम के साथ हुड्डा पार्क, भिवानी में सेवा संकल्प अभियान के दौरान पहुंचे आम नागरिकों को साईबर अपराध के इस तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।

पुलिस टीम द्वारा आमजन को बताया गया कि QR Code Scam में साईबर ठग QR कोड भेजकर या दिखाकर लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि QR कोड स्कैन करने से उनके खाते में रिफंड, पेमेंट, कैशबैक या अन्य राशि प्राप्त होगी। जबकि वास्तव में ठग द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन करने पर पैसे प्राप्त होने के बजाय पीड़ित के खाते से भुगतान (Payment) हो सकता है।

पुलिस टीम ने बताया कि साईबर ठग अक्सर ऑनलाइन खरीद-बिक्री, रिफंड, कैशबैक, नौकरी, इनाम अथवा किसी सामान का भुगतान प्राप्त करने के नाम पर QR कोड भेजते हैं। ठग पीड़ित को QR कोड स्कैन करने तथा उसके बाद UPI PIN डालने के लिए कहते हैं। जैसे ही व्यक्ति QR कोड स्कैन कर UPI PIN दर्ज करता है, उसके बैंक खाते से राशि कट सकती है। इसलिए QR कोड स्कैन करना अपने आप में पैसे प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं है।

आमजन को विशेष रूप से समझाया गया कि पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती। UPI PIN का उपयोग भुगतान को अधिकृत करने के लिए किया जाता है। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा रिफंड या पैसे भेजने के नाम पर QR कोड स्कैन करने अथवा UPI PIN डालने के लिए कहा जाए तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

पुलिस टीम द्वारा साईबर ठगी से बचाव के लिए निम्न सावधानियां बरतने की अपील की गई—

अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन न करें।

QR कोड स्कैन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उसका उद्देश्य क्या है और भुगतान किसे किया जा रहा है।

पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN न डालें।

QR कोड स्कैन करने के बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित नाम एवं राशि को ध्यानपूर्वक जांचें।

किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk/Remote Access जैसी ऐप डाउनलोड न करें और मोबाइल स्क्रीन शेयर न करें।

ऑनलाइन खरीद-बिक्री या रिफंड के नाम पर प्राप्त संदिग्ध लिंक अथवा QR कोड पर विश्वास न करें।

किसी भी प्रकार की साईबर ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

जिला पुलिस भिवानी ने आमजन से अपील की है कि “QR कोड स्कैन करने से पहले सोचें—कहीं आप पैसे प्राप्त करने के बजाय भुगतान तो नहीं कर रहे।” साईबर अपराध से बचने के लिए STOP–THINK–TAKE ACTION के सिद्धांत को अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को किया गिरफ्तार, 12.41 ग्राम हेरोइन बरामद।पुलिस अधीक्...
08/10/2026

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को किया गिरफ्तार, 12.41 ग्राम हेरोइन बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के संबंध में जिला पुलिस को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 07.10.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक अजय कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर बापोड़ा चौक, भिवानी में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारा मंडी गेट के सामने खड़ा हुआ है, जो मादक पदार्थ हेरोइन बेचने की फिराक में है।
सूचना की गंभीरता एवं महत्व को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर नियमानुसार रेड की गई। पुलिस टीम ने लोहारू रोड, चारा मंडी गेट के सामने से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरजीत पुत्र कृष्ण कुमार निवासी नया बाजार, भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 12.41 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग पंजीबद्ध कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ बेचने के लिए खरीदकर लाया था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

जिला भिवानी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों को UPI Collect Request Fraud के प्रति किया जागरूक।पुलिस अ...
06/10/2026

जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों को UPI Collect Request Fraud के प्रति किया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के छठे दिन निर्धारित विषय “UPI Collect Request Fraud” के संबंध में थाना साइबर क्राइम भिवानी के विष्णु कुमार ने अपनी टीम के साथ विश्वास साईंस अकादमी में विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को समझाया गया कि UPI Collect Request एक ऐसी सुविधा है, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के UPI खाते पर पैसे भेजने के बजाय भुगतान करने के लिए Payment Request भेजी जाती है। साईबर ठग इसी सुविधा का दुरुपयोग कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं।

विद्यार्थियों को बताया गया कि साईबर ठग अक्सर रिफंड, कैशबैक, इनाम, ऑनलाइन बिक्री, नौकरी, बिल भुगतान या किसी अन्य बहाने से UPI Collect Request भेजते हैं और पीड़ित को विश्वास दिलाते हैं कि Request स्वीकार करने पर उसके खाते में पैसे आएंगे। जबकि वास्तव में UPI PIN डालकर Collect Request को Approve करने पर पैसे खाते से निकल जाते हैं। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि UPI PIN पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि भुगतान को अधिकृत करने के लिए होता है।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि बिना पहचान एवं आवश्यकता के प्राप्त किसी भी UPI Collect Request को स्वीकार न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर UPI PIN दर्ज न करें और भुगतान करने से पहले स्क्रीन पर प्रदर्शित नाम, राशि एवं Payment Details को ध्यानपूर्वक जांचें। यदि कोई व्यक्ति पैसे भेजने के नाम पर UPI PIN डालने, QR कोड स्कैन करने या Collect Request Approve करने के लिए कहता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि QR कोड स्कैन करना सामान्यतः पैसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक नहीं होता। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने अथवा किसी व्यक्ति के साथ मोबाइल स्क्रीन शेयर करने से भी बचना चाहिए।

जिला पुलिस भिवानी ने आमजन से अपील की है कि “पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN न डालें और अनजान Collect Request को Approve न करें।” साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा उसकी रिकवरी के प्रयासों में मदद मिल सकती है।

थाना तोशाम पुलिस ने खेत से मोटर व बिजली की तार चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।पुलिस टीम ने आरोपि...
06/10/2026

थाना तोशाम पुलिस ने खेत से मोटर व बिजली की तार चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की पूछताछ।

रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से चोरी की वारदात से संबंधित 13,000 रुपये किए बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में खेतों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने खेत से मोटर व बिजली की तार चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में अनिल निवासी खरकड़ी सोहान ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके खेत से मोटर एवं बिजली की तार चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.10.2026 को थाना तोशाम के एएसआई राजेश कुमार ने खेतों में मोटर एवं बिजली की तार चोरी की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू पुत्र रमेश कुमार निवासी निगाना कलां, अशोक पुत्र माईधन निवासी निगाना खुर्द तथा मोनू पुत्र रामफल निवासी निगाना कलां के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने चोरी की वारदात से संबंधित 13,000 रुपये बरामद किए हैं।

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को आज पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा आईपीएस ने थाना सिवानी का किया औचक निरीक्षण: रिकॉर्ड व लंबित मामलों की समीक्षा, शिक...
06/10/2026

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा आईपीएस ने थाना सिवानी का किया औचक निरीक्षण: रिकॉर्ड व लंबित मामलों की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने थाना सिवानी का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड, लंबित अभियोगों एवं शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिकॉर्ड रूम, कार्यालय एवं थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड के उचित रख-रखाव एवं सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक भिवानी ने थाना में लंबित अभियोगों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। लंबित मामलों में संबंधित जांच अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित रूप से निगरानी करने तथा कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए मामलों को जल्द से जल्द नियमानुसार निपटाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ नम्रता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुनी जाए और उसकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के दैनिक कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गश्त, नाकाबंदी एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध करवाना है। प्रत्येक शिकायत एवं अभियोग पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए लोगों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर डीएसपी सिवानी श्री सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक थाना सिवानी निरीक्षक रिशाल सिंह, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक भिवानी एएसआई बलवान सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस लाईन भिवानी में पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।धीर हॉस्पिटल, जांगड़ा मल्...
05/10/2026

पुलिस लाईन भिवानी में पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

धीर हॉस्पिटल, जांगड़ा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल की टीमों ने स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर के माध्यम से दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा पुलिस लाइन भिवानी में जिले में तैनात पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हेल्थ एवं मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री अनूप कुमार द्वारा किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में शहर के तीन प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों से अलग-अलग टीमें पहुंचीं और पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की स्वास्थ्य संबंधी जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

धीर हॉस्पिटल भिवानी:
धीर हॉस्पिटल भिवानी से डॉ. गरिमा अरोड़ा अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचीं। टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की नेत्र जांच की गई तथा आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों, उनके लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

जांगड़ा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भिवानी:
जांगड़ा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भिवानी से डॉ. सुभाष अपनी टीम के साथ पहुंचे। टीम द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।

चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल भिवानी:
चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल भिवानी से डॉ. हर्ष कुमारी अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचीं। अस्पताल की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा पुलिस कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व एवं इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मिलने वाली सहायता के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने स्वास्थ्य जांच शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच करवाई। शिविर के दौरान प्रबंधक पुलिस लाईन भिवानी, प्रदीप फार्मासिस्ट एवं जिला कल्याण निरीक्षक नफे सिंह राठी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

उप पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री अनूप कुमार ने बतलाया कि पुलिस कर्मचारी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी समय-समय पर पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Address

Bhiwani
Bhiwani
127021

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhiwani Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share