25/12/2025
Makrani Samaj Bhopal
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Makrani Samaj Bhopal, Social service, 80 feet Road pushpa nagar, Bhopal.
This page is the social media platform for the "Makrani Samaj" in Bhopal district of Madhya Pradesh state.
#Makrani Samaj, #Makrani Samaj Bhopal, #Makrani samaj jila bhopal
25/12/2025
25/12/2025
25/12/2025
मकरानी समाज ज़िला भोपाल के दफ़्तर में गुजरात एवं महाराष्ट्र से तशरीफ़ लाए मकरानी समाज के मुअज़्ज़िज़ मेहमानों का शानदार और पुरअसर इस्तिक़बाल किया गया। इस मौक़े पर समाजी इत्तेहाद, तंजीमी मज़बूती और तरक़्क़ी से वाबस्ता अहम मसाइल पर संजीदा तबादला-ए-ख़याल हुआ।
कार्यक्रम की सदारत मकरानी समाज के सदर जनाब ख़ालिक मकरानी साहब ने की। उन्होंने पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से जनाब जहांगीर बलोच मकरानी साहब सदर (गुजरात), जनाब अब्दुल रहमान मकरानी बलोच साहब (मुंबई), जनाब यूनुस मकरानी साहब, जनाब सईद मकरानी साहब, जनाब हनीफ़ मकरानी साहब, जनाब निसार दादा मकरानी साहब, जनाब जावेद मकरानी साहब, इमरान मकरानी साहब, मुर्शिद मकरानी साहब जनाब अजमान मकरानी साहब का ख़ुसूसी इस्तिक़बाल किया।
इस मौक़े पर कमेटी के मेंबराने-ख़ास जनाब नदीम अहमद मकरानी एडवोकेट, जनाब नादिर अहमद मकरानी, जनाब औरंगज़ेब मकरानी, जनाब शादाब मकरानी जनाब रसीद मकरानी समेत समाज के मुअज़्ज़िज़ नागरिक मौजूद रहे |
25/12/2025
मध्य प्रदेश विधानसभा एक दिवसीय विशेष सत्र में शिरकत करते हुए
खालिक मकरानी पत्रकार एवं अध्यक्ष मकरानी समाज जिला भोपाल
25/12/2025
मध्य प्रदेश विधानसभा एक दिवसीय विशेष सत्र में शिरकत करते हुए
खालिक मकरानी पत्रकार एवं अध्यक्ष मकरानी समाज जिला भोपाल.
20/09/2025
मशहूर शायर जनाब आमिर मकरानी के भोपाल आगमन पर , मकरानी समाज कार्यालय मे सम्मान किया गया।
20/09/2025
ईद मिलादुन्नबी के समारोह में अखाड़ेबाजों ने दिखाएं करतब, मकरानी का हुआ सम्मान
भोपाल। पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन, ईद मिलादुन्नबी, भोपाल में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले बड़े ही धूमधाम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने शिरकत कर शहरवासियों को मुबारकबाद दी। समारोह के दौरान, विभिन्न समाजों के अखाड़ों के प्रमुखों को सम्मानित किया गया। कमेटी के संयोजक अब्दुल नफ़ीस, चेयरमैन हाफ़िज़ अहमद शहमीरी और पार्षद वसीम उद्दीन की मौजूदगी में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विधायक आरिफ मसूद ने विशेष रूप से मकरानी समाज के जिला अध्यक्ष खालिक मकरानी को पगड़ी और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर, कदीमी अखाड़ा वज़ीर खां उस्ताद मरहूम के सदस्यों ने अपने पारंपरिक खेल और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मकरानी समाज के अध्यक्ष खालिक मकरानी ने सम्मान के लिए कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
20/08/2025
दिनांक 17 -08 -2025 को दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेण्टर मे आल इंडिया मुस्लिम बंजारा समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया , जिसमे पुरे देश से बंजारा समाज के वरिष्टजन, समाजसेवी एवं पदअधिकारियो ने शिरकत की , जिसमे महेरी विधायक एवं पूर्व मंत्री जनाब अताउर्रहमान मकरानी मुख्य अतिथि रहे। जहा मकरानी समाज जिला भोपाल के अध्यक्ष एवं पत्रकार जनाब खालिक मकरानी ने भोपाल मकरानी समाज का प्रतिनिधित्व कर अपने विचार मंच पर साझा किये , वही आल इंडिया मुस्लिम बंजारा समाज की जानिब से "मकरानी समाज जिला भोपाल के अध्यक्ष एवं पत्रकार जनाब खालिक मकरानी" को सम्मानित किया गया ।
24/07/2025
https://ekalsatya.com/%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7-%E0%A4%96%E0%A4%BE/
भोपाल आज दिनांक 22/7/2025 को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी "श्री आशीष अग्रवाल जी से मुलाकात करते हुए मकरानी समाज के अध्यक्ष एवं पत्रकार खालिक मकरानी"
24/07/2025
जातिगत जनगणना को लेकर मुस्लिम समाज एक आवाज भोपाल की अहम बैठक संपन्न
*****
भोपाल दिनांक 16 जुलाई को मुस्लिम समाज एक आवाज, भोपाल की ओर से जातिगत जनगणना विषय पर एक महत्वपूर्ण मीटिंग मीर समाज के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान मीर के निवास कोह-ए-फ़िज़ा, भोपाल में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मुस्लिम पिछड़ा वर्ग के समाजों के अध्यक्षों एवं कमेटी सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।
इस बैठक में मुस्लिम समाज एक आवाज के अध्यक्ष शकील अहमद शीशगर, जाहिद मंसूरी, वकार अंसारी, पार्षद रफीक कुरैशी, माहिर खान, जब्बार खान रंगरेज, जमील अहमद कुरैशी, सरवर वकील, नसीम खान, फिरोज सलमानी, कारी जमील मेवाती, मुईन गोरी, जावेद एडवोकेट, अशफाक सलमानी,नसीम खान,इमाम, रफीक खान ,महोबिया, अब्दुल रशीद, नादिर मकरानी, औरंगजेब मकरानी, ज़लील मंसूरी, शमशाद,ज़फ़र मीर, नौशे खा दुलारे भाई जावेद मकरानी इरफान खान, अब्बास अब्बासी, सभी प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होकर अपने-अपने विचार रखे तथा इस बात पर चर्चा हुई कि आने वाले समय में जातिगत जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ समाज के सभी वर्गों तक कैसे पहुँचाई जाएँ। लगभग सभी समाजों के अध्यक्ष इस बैठक में उपस्थित रहे इस अवसर पर कोहे फिजा थाना प्रभारी जी का सम्मान भी किया गया।
मकरानी समाज, जिला भोपाल के अध्यक्ष एवं पत्रकार श्री खालिक मकरानी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि जातिगत जनगणना के लिए सभी समाजों को एकजुट होकर तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जनगणना में भाग लेना न सिर्फ हमारा हक है, बल्कि हमारा फर्ज भी है। इससे हमें डरना नहीं है उन्होंने इस अवसर अपने-अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करने जैसे कुछ महत्वपूर्ण सुझवों जानकारियाँ भी साझा कीं।
||वक़्फ़ संशोधन एक्ट 2025 पर अहम बैठक सलामती के साथ सम्पन्न, मुस्लिम समाज की एकजुटता का संदेश||
================
भोपाल, 27 मई 2025 – वक़्फ़ संशोधन एक्ट 2025 को लेकर आज रात ईशा की नमाज़ के बाद भोपाल की मस्जिद माझी साहिबा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जो पूरी सलामती और हुस्न-ओ-खूबी के साथ सम्पन्न हुई।
इस बैठक में शहर के तमाम प्रमुख मुस्लिम संगठनों और समाजों की मौजूदगी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। इस अहम मटिंग में जमीअत उलमा-ए-हिंद,जमाअत-ए-इस्लामी, जमात अहले हदीस, अहले सुन्नत वल जमाअत, मिल्ली काउंसिल, मुस्लिम महा सभा, मुस्लिम विकास परिषद, मुस्लिम त्योहार कमेटी, उलमा बोर्ड, APCR भोपाल, मकरानी समाज, रंगरेज़ समाज, रंगरेज़ बिरादरी, सलमानी समाज, ऑल इंडिया मंसूरी समाज, बंजारा समाज सहित विभिन्न संगठनों और समुदायों के ज़िम्मेदारान ने शिरकत की।
सभी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हिदायतों के अनुसार भोपाल में होने वाले आगामी प्रोग्राम के समर्थन में लब्बैक कहा और एकजुटता का ऐलान किया। बैठक में समाज के तमाम तबक़ों ने अपने क़ीमती मशवरे दिए और वक़्फ़ संपत्तियों की हिफ़ाज़त के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में और भी कई बैठकें व प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे, ताकि वक़्फ़ एक्ट से जुड़े मुद्दों पर एक सामूहिक रणनीति तैयार की जा सके। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भोपाल में बड़े पैमाने पर जनजागरूकता और एकता के कई कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
यह बैठक इस बात का सबूत है कि मुस्लिम समाज अपने हुक़ूक़ और वक़्फ़ की अमानतों की हिफ़ाज़त को लेकर पूरी तरह सजग और एकजुट है।
24/07/2025
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मध्य प्रदेश भोपाल की जानिब से ईद मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मकरानी समाज जिला भोपाल के अध्यक्ष खालिक मकरानी पत्रकार को सम्मानित किया गया, मुस्लिम राष्टीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननिये श्री इंद्रेश जी भाई साहब , मंच के प्रदेश सयोजक श्री फारूक खान भाई साहब एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
80 Feet Road Pushpa Nagar
Bhopal
462010
