I'm With You

I'm With You

Share

This page is with the feelings to do something for the children and young people who lost their parents.They should not feel alone, distressed or lost.

We cannot fill the gap of parents but at least we can take a step to make lives better.

23/05/2021

वर्तमान माहौल में मैं महसूस कर रही हूँ कि दवाओं के साथ - साथ लोगों को शब्दों की भी जरूरत है. हमने किसी से बात कर ली, उसे ढांढस बंधा दिया और उसे महसूस करा दिया कि I'm With You तो निश्चित तौर पर उस व्यक्ति को परेशानी भरे समय से निकलना थोड़ा आसान हो जाएगा. बहुत पहले लिखे गए ये शब्द आज साझा कर रही हूँ :

......... *............ *.......... *............*.........

माना कि रास्ता कठिन और पथरीला है
मगर हम चलना तो नहीं छोड़ देंगे ना

माना कि नैनों में नमी ही ज्यादा है
मगर हम हँसना तो नहीं छोड़ देंगे ना

माना कि दुआ अनसुनी भी रह जाती है
मगर हम दुआ करना तो नहीं छोड़ देंगे ना

माना कि हर लड़ाई का अंजाम जीत नहीं होता
मगर हम लड़ना तो नहीं छोड़ देंगे ना

माना कि हर आशा पूरी हो ये जरूरी नहीं
मगर हम आशा करना तो नहीं छोड़ देंगे ना

- शीला दाहिमा

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Bhopal
462001