14/08/2025
NSS Govt. MVM Bhopal
National Service Scheme(NSS) was launched on 1969, the birth centenary year of M.K.
Gandhi, NSS is an extension dimension to the higher education system to orient the student youth to community service while they are studying in educational institution.
14/08/2025
14/08/2025
➡️विश्व एक बाजार नहीं, विश्व एक परिवार है : उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार
➡️भारतीय दृष्टिकोण-"वसुधैव कुटुंबकम्"; का विश्वमंच पर जितना व्यापक प्रभाव होगा, उतना लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार
➡️मप्र राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार/प्रशस्ति का वितरण" समारोह सम्पन्न
विश्व एक बाजार नहीं, विश्व एक परिवार है। "वसुधैव कुटुंबकम्" का यही मूल भाव, भारत का दृष्टिकोण है। भारतीय दृष्टिकोण विश्वमंच पर जितना प्रभावशाली एवं व्यापक होगा, वैश्विक परिधियों में लोक कल्याण का मार्ग उतना ही प्रशस्त होगा। विश्व के लोग, भारतीय दृष्टिकोण को आत्मसात् कर लोकल्याण के भाव से सामाजिक सरोकार सीखेंगे। "राष्ट्रीय सेवा योजना" इसी मूल ध्येय के साथ, राष्ट्र के पुननिर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन कर रही है। राष्ट्रीय सेवा योजना, का उद्देश्य संवेदनशील एवं समाजसेवा भावी श्रेष्ठ नागरिक निर्माण करना है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री Inder Singh Parmar ने मंगलवार को भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर स्थित ज्ञान-विज्ञान भवन में, "मप्र राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार/प्रशस्ति का वितरण" समारोह के अवसर पर कही। मंत्री श्री परमार ने उत्कृष्ट स्वयंसेवक विद्यार्थियों एवं एनएसएस पदाधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। श्री परमार ने सभी पुरस्कृत होने वाले स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और अन्य समस्त स्वयंसेवकों को बेहतर प्रयासों के साथ उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उनका मनोबलवर्धन भी किया। श्री परमार ने एनएसएस की पुरस्कार विवरण पुस्तिका का विमोचन भी किया।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत की अस्मिता एवं सामर्थ्य को प्रभावी रूप से विश्वमंच पर परिलक्षित करने का आन्दोलन है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आकार ले रहे शिक्षा तंत्र के माध्यम से और भारत केंद्रित एवं वसुधैव कुटुंबकम् के भाव के साथ, भारत पुनः विश्वमंच पर सिरमौर बनने की ओर अग्रसर है। अपनी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत के आधार पर पुनः "विश्वगुरु भारत" बनने के संकल्प की सिद्धि होगी। श्री परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत, सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों की पूर्ति करने में समर्थ देश बनेगा। साथ ही वर्ष 2047 तक खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों का भरण पोषण करने में भी सामर्थ्यवान देश बनेगा। हम सभी की सहभागिता से, अपने पूर्वजों के ज्ञान के आधार पर पुनः विश्वमंच पर सिरमौर राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए हमें स्वाभिमान के साथ हर क्षेत्र में अपने परिश्रम और तप से आगे बढ़कर, विश्वमंच पर अपनी मातृभूमि का परचम लहराना होगा।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कार्यक्रम के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया। मंत्री श्री परमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता भी की।
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो का समर्पण सराहनीय है। एनएसएस का दायित्व है कि बेहतर मानवीय मूल्यों के साथ, सुनहरे भारत के निर्माण में सहभागिता करें। श्री राजन ने सफल स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय सेवा योजना सेवाकर्मियों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्यों को मान्यता दिए जाने के लिए, उक्त पुरस्कार दिए जाते हैं। उक्त पुरस्कार समारोह में वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन हुआ एवं समारोह का समापन राष्ट्र-गान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
आयुक्त उच्च शिक्षा श्री प्रबल सिपाहा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन श्री भरत शरण सिंह, क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस श्री अशोक कुमार श्रोती एवं राज्य एनएसएस अधिकारी श्री मनोज अग्निहोत्री सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी विद्यार्थी, एनएसएस के पदाधिकारीगण, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
14/08/2025
14/08/2025
एनएसएस समारोह में 38 स्वयंसेवक और 12 अधिकारी हुए सम्मानित
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Inder Singh Parmar Jansampark Madhya Pradesh
महविद्यालय के रासेयो स्वयं सेवक #संदीप_हजरिया को माननीय Inder Singh Parmar उच्च शिक्षा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2020-21 से सम्मानित किया गया।
हार्दिक शुभकामनाएं.......
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
NSS Madhya Pradesh NSS India NSS Barkatullah University Bhopal
NSS Govt. MVM Bhopal
13/08/2025
महविद्यालय के रासेयो स्वयं सेवक संदीप हजरिया को माननीय Inder Singh Parmar उच्च शिक्षा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2020-21 से सम्मानित किया गया।
हार्दिक शुभकामनाएं.......
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
NSS Madhya Pradesh
04/07/2025
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार/प्रशस्ति 2020-21 के लिए महाविद्यालय के रा.से.यो. स्वयंसेवक संदीप हजारिया को चयनित किया गया।
NSS Barkatullah University Bhopal
NSS Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय का निरीक्षण
शैक्षणिक गतिविधियों व व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं प्राध्यापकों और विद्यार्थियों से किया संवाद
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
NSS Govt. MVM Bhopal
NSS Madhya Pradesh
NSS Barkatullah University Bhopal
Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India RD Nss Bhopal
05/01/2023
Minister Dr Mohan Yadav seeks students' suggestions on youth policy
CMYIP
Chief Minister’s Young Professionals for Development Programme
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Address
Bhopal
