16/04/2022
परम बलशाली, पवनपुत्र हनुमानजी के चरणों में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कोटि-कोटि प्रणाम।
संकट मोचन श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे ।
#हनुमान_जन्मोत्सव_की_हार्दिक_शुभकामनाएं
15/04/2022
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
14/04/2022
समाज सुधार और भेदभाव उन्मूलन के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने वाले महान युगपुरुष और भारतीय संविधान के शिल्पकार, परम श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
13/04/2022
अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करने वाले #जलियांवाला_बाग के अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।
09/04/2022
निष्ठा और शौर्य के प्रतीक, देश सेवा में समर्पित विश्व के सबसे बड़े और पुराने बल "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल" के शौर्य दिवस के अवसर पर CRPF के सभी साहसी जवानों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम
09/04/2022
आप समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के आठवें दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
समस्त पापों का शमन कर मनोवान्छित फल प्रदान करने वाली माँ महागौरी आप सभी भक्तों का मंगल करें।
08/04/2022
भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अपनी उच्च कोटि की रचनाओं से देश में क्रांति और राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाले विश्व विख्यात महान बंगाली कवि व उपन्यासकार, भारतीय राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।
08/04/2022
जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतापहारिणि ।
जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोऽस्तु ते ॥
नवरात्रि के पावन पर्व पर सातवें दिन शुभ फलदायिनी माँ "कालरात्रि " की आराधना कर सभी के लिए सुख-संपनन्नता एवं कल्याण हेतु प्रार्थना करता हूँ। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें ॥
08/04/2022
महान स्वतंत्रता सेनानी, अदम्य साहस एवं वीरता के प्रतीक, देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा 1857 की क्रांति के नायक, अमर शहीद मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन।