17/04/2022
विख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
शिक्षा पर उनके प्रेरणादायी विचार और शिक्षण की रोचक शैली आने वाले कई पीढ़ियों को प्रभावित करती रहेगी।
16/04/2022
प्रबिसि नगर कीजे सब काजा।
हृदयँ राखि कोसलपुर राजा!!
"श्री हनुमान जन्मोस्तव की हार्दिक बधाई!!"
#हनुमान_जन्मोत्सव
14/04/2022
समाज सुधार और भेदभाव उन्मूलन के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने वाले महान युगपुरुष और भारतीय संविधान के शिल्पकार, परम श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
13/04/2022
जलियाँवाला बाग हत्याकांड स्मृति दिवस देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि...
12/04/2022
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, इंदौर की पूर्व माननीय सांसद, पद्मभूषण से सम्मानित श्रीमती सुमित्रा महाजन जी 'ताई' को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
ईश्वर आपको स्वस्थ एवं सुदिर्घ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
12/04/2022
ओजस्वी वक़्ता, सौम्यता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति, भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. श्री लालजी टंडन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
श्रद्धेय टण्डन जी एक कुशल प्रशासक एवं संगठक थे। लोक कल्याण के लिए उनके द्वारा किए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
10/04/2022
समस्त देशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें।
जय श्री राम!
09/04/2022
आप समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के आठवें दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
समस्त पापों का शमन कर मनोवान्छित फल प्रदान करने वाली माँ महागौरी आप सभी भक्तों का मंगल करें।
09/04/2022
निष्ठा और शौर्य के प्रतीक, देश सेवा में समर्पित विश्व के सबसे बड़े और पुराने बल "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल" के शौर्य दिवस के अवसर पर CRPF के सभी साहसी जवानों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम
08/04/2022
नीलाश्म धुतिमास्यपाददशकां सेवे महाकालिकां,
यामस्तौव्स्वपिते ह्वरौ कमलजो हन्तुंमधुंकैटभम्।
नवरात्र महापर्व के सप्तम दिवस सर्वमंगलकारी एवं सर्वशत्रुविनाशिनि माँ कालरात्रि के चरण कमलों में करबद्ध प्रणाम।
08/04/2022
बर्बर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध 1857 में क्रांति का बिगुल फूंक अपने बलिदान से राष्ट्र को जागृत करने वाले माँ भारती के अमर सपूत मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
07/04/2022
प्रसिद्ध सितार वादक एवं भारत रत्न से सम्मानित पंडित रविशंकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।