NssMcu

Call Directions Contact the organization

NssMcu The MCU NSS is an Indian Government sponsored public service programe conducted by the Ministry of Youth Affairs and sports of the government of India.

30/09/2026

NSS OrientationProgramme 2026@mcu

स्वच्छता जागरूकता रैली 2026  NSS
29/09/2026

स्वच्छता जागरूकता रैली 2026 NSS

🎓 माखनलाल विश्वविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 संपन्न!भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं स...
28/09/2026

🎓 माखनलाल विश्वविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 संपन्न!

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी जी एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अनंत सक्सेना और श्री राहुल सिंह परिहर उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गजेंद्र सिंह अवास्या, मनीषा वर्मा एवं NSS छात्र टीम ने किया।

Bhopal

MCU Orientation Programme on 28 September 2026
27/09/2026

MCU Orientation Programme on 28 September 2026

17 सितंबर 2026 को “सेवा संकल्प अभिजन” के तहत लोकभवन सचिवालयों में रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजन...
17/09/2026

17 सितंबर 2026 को “सेवा संकल्प अभिजन” के तहत लोकभवन सचिवालयों में रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान किया गया

Successfully organised poster making activity on 15 september 2026
17/09/2026

Successfully organised poster making activity on 15 september 2026


माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई की छात्रो द्वारा सिक्युरिटी गार्ड को राखी बाँध कर रक्षाबंधन का त्योहार मन...
11/09/2026

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई की छात्रो द्वारा सिक्युरिटी गार्ड को राखी बाँध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया ।
हर दिन जब हम अपने कैंपस में खुद को सुरक्षित और निश्चिंत महसूस करते हैं, उसके पीछे कई ऐसी लोग होती हैं जो बिना किसी शोर के अपनी जिम्मेदारी निभा रही होती हैं।
माखनलाल के हमारे सुरक्षाकर्मी केवल सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं निभाते, बल्कि हर विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी के लिए भरोसे और सुरक्षा की भावना भी कायम रखते हैं।

धूप हो, बारिश हो या कोई भी परिस्थिति—आपकी सतर्कता और समर्पण लगातार हमारे साथ खड़ा रहता है।
आपकी सेवा, आपकी जिम्मेदारी और आपकी निष्ठा को दिल से सलाम।

एमसीयू की एनएसएस यूनिट ने पक्षियों के लिए शुरू किया दाना-पानी अभियान"बढ़ती गर्मी में कैंपस में  पक्षियों के लिए सकोरों मे...
31/03/2026

एमसीयू की एनएसएस यूनिट ने पक्षियों के लिए शुरू किया दाना-पानी अभियान
"बढ़ती गर्मी में कैंपस में पक्षियों के लिए सकोरों में पानी और दाने का किया इंतजाम"
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 31 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘दाना-पानी अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण हेतु शुरू किए गए इस नेक कार्य का आयोजन कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कैंटीन के सामने और विभिन्न वृक्षों पर एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा पक्षियों के लिए दाने और पानी के सकोरे, मिट्टी के पात्र बांधे गए। कार्यक्रम का समन्वय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह अवास्या और मनीषा वर्मा ने किया।
इस अभियान की परिकल्पना अध्यक्ष तविषी देवरानी द्वारा विशेष रूप से स्वयंसेवकों के भीतर जीव-दया की भावना जगाने के लिए की गई। उन्होंने जोर दिया कि पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अहसास है।
यह अभियान इस बात का प्रतीक है कि एक ‘‘स्वयंसेवक” समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए केवल अपने बारे में न सोचकर, दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता है।

"उनके लिए, जिनकी उड़ानें हमारे आँगन को सजाती हैं..."📌हमारे शहर की फिज़ाओं में जो चहचहाहट घुली रहती है, वो सिर्फ़ एक आवाज...
25/03/2026

"उनके लिए, जिनकी उड़ानें हमारे आँगन को सजाती हैं..."

📌हमारे शहर की फिज़ाओं में जो चहचहाहट घुली रहती है, वो सिर्फ़ एक आवाज़ नहीं होती — वो जीवन का संगीत होती है।
मगर तेज़ी से बदलते माहौल, बढ़ती गर्मी और घटते प्राकृतिक संसाधनों ने इन नन्हे परिंदों के लिए जीवन कठिन बना दिया है।

*राष्ट्रीय सेवा योजना*, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा एक छोटा-सा प्रयास *"दाना-पानी अभियान"*। एक कटोरा पानी, कुछ दाने और थोड़ी सी संवेदना…

*स्थान: कैंटीन परिसर*
*दिनांक: 30 मार्च*
*समय: प्रातः 11:00 बजे*

आइए, राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं जहाँ ये परिंदे फिर से खुलकर उड़ सकें, चहचहा सकें और हमें सिखा सकें कि उड़ान सिर्फ़ पंखों से नहीं, भावना से होती है। आपसे विनम्र आग्रह है अपने घर की छत,बालकनी या आँगन में रखें एक दाना-पानी पात्र,क्योंकि हर जीव के जीवन की कद्र ही सच्ची सेवा है।
जय जगत ✨

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की सक्रिय एवं होनहार स्वयंसेविका तविषी देवरानी (जनसंचार द...
01/03/2026

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की सक्रिय एवं होनहार स्वयंसेविका तविषी देवरानी (जनसंचार द्वितीय वर्ष) का चयन मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट 2026 में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि हेतु माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की और से हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं हमें पूर्ण आशा और विश्वास है कि ताविषी देवरानी राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगी।
बधाई तविषी
जय हिंद!

Address

Press Complex
Bhopal

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm

Telephone

+919827791007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NssMcu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NssMcu:

Shortcuts

Share

Category