27/05/2026
दिनांक 28.05.2026 को ईद-उल-अजहा के दौरान ईदगाह, ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद एवं जामा मस्जिद क्षेत्र में बड़ी संख्या में धार्मिक अनुयायियों के आगमन को देखते हुए प्रातः 05:30 बजे से परिवर्तित यातायात व्यवस्था जन सुविधा के लिए उपलब्ध है। Bhopal Police
23/05/2026
दिनांक 23.05.2026 को भेल दशहरा मैदान में फिल्म PEDDI ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति संभावित है।
सायं 05:00 बजे से आवश्यकतानुसार परिवर्तित यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था जन सुविधा के लिए उपलब्ध है।
Bhopal Police
11/05/2026
नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 26.04.2026 से 10.05.2026 तक चलाए गए विशेष हेलमेट अभियान में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 9639 चालान बनाकर ₹28.94 लाख समन शुल्क वसूल किया गया।
दो-पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें।
— नगरीय पुलिस, भोपाल
08/05/2026
दिनांक 08.05.2026 को बंसल हॉस्पिटल में भर्ती गंभीर अवस्था के मरीज को उपचार हेतु भोपाल से नई दिल्ली शिफ्ट करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा बंसल हॉस्पिटल से राजा भोज एयरपोर्ट तक लगभग 24 किमी का बनाया गया विशेष ग्रीन कॉरिडोर।
Bhopal Police
03/05/2026
दिनांक 04.05.2026 को ग्राम फंदा (सीहोर सीमा) पर किसान महासंघ कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन संभावित है।
आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्सन लागू रहेगा। बसों एवं भारी वाहनों के मार्ग भी परिवर्तित रहेंगे।
आम जनता से अनुरोध है कि निर्धारित व्यवस्था का पालन करें।
Bhopal Police
27/04/2026
दिनांक 28.04.2026 को सायं 05:00 बजे से भवानी चौक से महिला आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।
रैली भवानी चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक पर समाप्त होगी।
इस हेतु परिवर्तित यातायात व्यवस्था जनसुविधा के लिए उपलब्ध है ।
Bhopal Police
26/04/2026
दिनांक 28.04.2026 को प्रातः 11:00 बजे से जम्बूरी मैदान में अखिल भारतीय लोधी महासभा म.प्र. द्वारा जननायक राजा हिरदेशाह लोधी जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस हेतु पार्किंग एवं आवश्यकता अनुसार परिवर्तित यातायात व्यवस्था जन सुविधा के लिए उपलब्ध है।
Bhopal Police
19/04/2026
दिनांक 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 14:30 बजे तक एमवीएम मैदान भोपाल में नारी सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं वाहनों के आगमन के कारण आवश्यकतानुसार परिवर्तित यातायात व्यवस्था जनसुविधा के लिए उपलब्ध है। Bhopal Police
13/04/2026
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिनांक 14.04.2026 को बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने के कारण आवश्यकतानुसार परिवर्तित यातायात व्यवस्था जन सुविधा के लिए उपलब्ध है ।
Bhopal Police
11/04/2026
जवाहर चौक हनुमान मंदिर से भारत माता चौराहा (डिपो) के मध्य मेट्रो निर्माण कार्य के चलते परिवर्तित यातायात व्यवस्था जन सुविधा के लिए उपलब्ध है। Bhopal Police