21/03/2023
होटल आमेर पैलेस में श्रम विभाग की ओर से बाल श्रम उन्मूलन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें बाल श्रम पर अपनी बात रखने का अवसर मिला साथ ही श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त हुई....🌹🌹
20/01/2023
आज 12 नंबर। मलटी के पास मीरा नगर झुग्गी बस्ती में श्रृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत झुग्गी बस्ती के बच्चों विशेषकर बालिकाओं से मिलने और उनसे बातचीत करने का अवसर मिला इस अवसर पर बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के विषय में जानकारी दी साथ ही शासन द्वारा बाल कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से भी बालिकाओं को अवगत कराया ••••
23/12/2022
21 दिसम्बर को मध्य प्रदेश विधानसभा में बचपन,आवाज संस्था द्वारा बाल संसद का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपने प्रश्न रखे और उनसे संबंधित सुझाव भी दिये बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष आदरणीय dravind मोरे जी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ ।