26/05/2026
एमपी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री ओम जैन जी ने आज जबलपुर में कॉमर्शियल कम रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स छोटी ओमटी प्रोजेक्ट और एजी ऑफिस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. अध्यक्ष महोदय ने जबलपुर की हाउसिंग बोर्ड टीम के साथ इन प्रोजेक्ट की समीक्षा की.
Dr Mohan Yadav
Om Jain
Department of Urban Development & Housing MP
25/05/2026
एमपी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री ओम जैन जी से आज भोपाल में ब्रह्मकुमारी संस्था की बी.के. हेमा दीदी, बी.के. सरिता दीदी, बी.के. नारायण भाई ने मुलाकात की। अध्यक्ष महोदय के साथ "कर्मयोग से सशक्त भारत" विषय पर चर्चा की और अपने आगामी कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
Om Jain
25/05/2026
एमपी हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय.
Om Jain
Department of Urban Development & Housing MP
20/05/2026
एमपी हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष माननीय श्री ओम जी ने भोपाल स्थित खजूरी कलां आवासीय प्रोजेक्ट की साइट विजिट की।
19/05/2026
एमपी हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष माननीय श्री ओम जी ने आज भोपाल स्थित खजूरी कलां आवासीय प्रोजेक्ट की साइट विजिट की। श्री ओम जैन जी ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर उन्होंने ठेकेदार और इंजीनियरों को निर्देश दिये कि इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। साइट पर काम कर रहे हर मजदूर का बीमा होना चाहिये।
प्रोजेक्ट विजिट के बाद उन्होंने निर्देश दिये कि डिजाइन के स्तर पर और बेहतर काम किया जाये। अध्यक्ष जी ने प्रोजेक्ट की एसटीपी, पानी निकासी और पेय जल को लेकर जानकारी ली। ठेकेदार को काम और तेज करने के निर्देश दिये गये।
14/05/2026
एमपी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री ओम जैन जी को जबलुपर से आये आर्किटेक्ट श्री अशीष श्रीवास्तव जी ने भेड़ाघाट पर बनी पेंटिंग भेंट की।
भोपाल स्थित हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय पर्यावास भवन में अध्यक्ष जी ने पत्रकार बंधुओं और विभिन्न सेक्टर के एक्सपर्ट्स से मंडल की गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
Dr Mohan Yadav
Om Jain
Department of Urban Development & Housing MP
Pradhan Mantri Awas Yojana - Urban, Madhya Pradesh
09/05/2026
मप्र हाउसिंग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री ओम जैन जी ने अपना पदभार संभाल लिया है। माननीय अध्यक्ष महोदय श्री ओम जैन ने शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय पर्यावास भवन में मंडल के कार्यों की समीक्षा की.
09/05/2026
*श्री ओम जैन जी ने हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाला और समीक्षा बैठक की*
मप्र हाउसिंग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री ओम जैन जी ने अपना पदभार संभाल लिया है। अध्यक्ष महोदय ने शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय पर्यावास भवन में मंडल के कार्यों की समीक्षा की। बोर्ड कमिश्नर श्री गौतम सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अध्यक्ष श्री ओम जैन को बोर्ड के समस्त कार्यों और प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी।
बैठक में चेयरमैन श्री ओम जैन ने कहा कि मध्यम और निम्न आय वर्ग के लिये ज्यादा से ज्यादा घर बनाने पर जोर दिया जाये। साथ ही बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी एफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट को बढ़ाया जाये।
04/07/2025
स्वर्ण सागर आवासीय योजना, रतलाम में पंजीयनकर्ताओं को लॉटरी प्रक्रिया से भवन एवं भूखंड क्रमांक आवंटित किये गये। लाटरी में उपायुक्त श्री यशवंत कुमार डोडिया, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत कोठारी, सम्पदा अधिकारी श्री शुभम राठौर, कार्यपालन यंत्री श्री चंद्रशेखर केसरी, सम्पदा प्रबंधक मंदसौर श्री आर.डी.एस. चंद्रावत, संपदा प्रबंधक रतलाम श्री कैलाशचन्द्र मालवीय, वरिष्ठ उपयंत्री श्री मनीष खरे, उपयंत्री श्री भीमसिंह राठौर एवं मंडल के सभी
अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
24/02/2025
निवेश का महाकुंभ
"ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" में सभी का स्वागत है🙏 ...
📍 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल
PMO India Dr Mohan Yadav Industry Policy & Investment Promotion Department M.P. State Electronics Development Corporation Ltd Invest India MPIDC