MP AMRUT 2.0

MP AMRUT 2.0

Share

Official page of AMRUT 2.0 of MP State. नगरीय विकास एवं आवास विभाग
मध्य प्रदेश शासन

09/05/2026



विकसित शहर का सपना, मिलकर करेंगे साकार!

आप और हम मिलकर स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं
आपका हर प्रयास शहर और प्रदेश को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोगी है

आइए, स्वच्छ आदतों को अपनाएं और इस बदलाव में सहभागिता कर जनांदोलन में शामिल हों।

09/05/2026


आप सबकी भागीदारी से होगी जीत हमारी!
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। आइए मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने का संकल्प लें:
• अपने घर से निकलने वाले कचरे को चार श्रेणियों — गीला, सूखा, सैनिटरी एवं स्पेशल केयर — में अलग करके केवल कचरा वाहन को ही दें।
• कचरा कम करने के लिए छोटी-छोटी आदतें अपनाएँ — जैसे अपना झोला और पानी की बोतल साथ रखें तथा वस्तुओं का अधिकतम पुनः उपयोग करें।
• अपने घर, गली, मोहल्ले, शहर और पूरे प्रदेश को कचरा मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान दें।
हर छोटी कोशिश, बड़े बदलाव की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
आइए, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में अपने शहर को विजयी बनाएं!

Photos from MP AMRUT 2.0's post 08/05/2026

श्री संजय दुबे, अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न अधोसंरचना एवं सीवरेज परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रातः 7:30 बजे नदी गेट से प्रारंभ निरीक्षण में जीवाजीगंज पुल स्थित क्षतिग्रस्त ट्रंक लाइन, वार्ड 3-4 संत कृपाल आश्रम क्षेत्र, लालटीपारा STP एवं CBG प्लांट तथा डीबी सिटी-सचिन तेंदुलकर रोड निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

08/05/2026

📍प्रातः 7:30 से निरीक्षण प्रारम्भ जीवाजीगंज पुल – एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य अंतर्गत मुख्य ट्रंक लाइन निरीक्षण • वार्ड 3 एवं 4, संत कृपाल आश्रम क्षेत्र – सीवर ओवरफ्लो प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण• लालटिपारा STP, लालटिपारा CBG प्लांट• डीबी सिटी – सचिन तेंदुलकर रोड निर्माण

Photos from MP AMRUT 2.0's post 08/05/2026

श्री संजय दुबे, अपर मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन एवं आवास, मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न अधोसंरचना एवं सीवरेज परियोजनाओं का निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है ।

01/05/2026

अमृत 2.0 के अंतर्गत बड़ी उपलब्धि ✨

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित अमृत 2.0 योजना के तहत आगर मालवा में फ्लोटिंग इंटेक का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

यह पहल न केवल जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि भविष्य में सतत जल प्रबंधन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

💧 हर घर तक स्वच्छ जल – हमारा संकल्प

Photos from MP AMRUT 2.0's post 28/04/2026

कुएं–बावड़ियां हमारी ऐतिहासिक इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण हैं। 💧

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत इन पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य तेजी से किया जा रहा है।
यह पहल न केवल हमारी धरोहर को सहेज रही है, बल्कि जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

“संरक्षित जल स्रोत, सुरक्षित भविष्य” 🌿

28/04/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Main Road 1, Opp Chirtraali, No 6 Locality, Shivaji Nagar
Bhopal
462016

Opening Hours

Monday 10am - 6am
Tuesday 10am - 6am
Wednesday 10am - 6am
Thursday 10am - 6am
Friday 10am - 6am
Saturday 10am - 6am