VidyaBhartiMP

VidyaBhartiMP

Share

विद्या भारती मध्यभारत प्रांत
सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान "प्रज्ञादीप" भोपाल (म.प्र.)

Sarswati vidya pratisthan Bhopal madhya bhart prant me sarsawati shishu mandir ka sanchalan karta hai

Photos from VidyaBhartiMP's post 17/02/2026

भव्य कलश यात्रा एवं संगीतमय शिव कथा का शुभारंभ
ग्राम भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा संचालित आनंद तीर्थ शिक्षा प्रकल्प, माताबेदरी (शाहपुर, भोपाल) में आज पावन कार्यक्रम आयोजित है। आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। कृपया पधारकर अपनी स्नेहिल उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।
— आनंद तीर्थ शिक्षा प्रकल्प परिवार
ात्रा #शिवकथा #आनंदतीर्थ #ग्रामभारती #भोपाल #सनातन_संस्कृति

17/02/2026

आनंद तीर्थ शिक्षा प्रकल्प माता बेदरी में भव्य कलश यात्रा

Photos from VidyaBhartiMP's post 10/02/2026

सरस्वती शिशु मंदिर, जैन कॉलोनी बैरसिया में शिशु नगरीय कार्यक्रम संपन्न
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत योजना के अंतर्गत आज विद्यालय में शिशु नगरीय कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना-प्रार्थना से हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में बालिका शिक्षा प्रांत प्रमुख श्रीमती नीता गोस्वामी दीदी ने शिशु मंदिर की संस्कारयुक्त शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहाँ शिक्षा के साथ-साथ चरित्र, संस्कृति और व्यक्तित्व निर्माण होता है। समिति अध्यक्ष श्री राजीव जी शर्मा ने विद्यालय की 12 शैक्षणिक व्यवस्थाओं, क्रीड़ांगन, रंगमंचीय गतिविधियों एवं प्रतिभा विकास की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
व्यवस्थापक श्री दीपक जी दुबे ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
✨ वैदिक गणित व बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
✨ संस्कारमय वातावरण
✨ शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की समग्र व्यवस्था

कार्यक्रम में समिति सदस्य, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









Photos from VidyaBhartiMP's post 03/02/2026

विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के संगठनमंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी जी के द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर शिक्षा नगर मुरैना में शिशु वाटिका के द्वारा आयोजित शिशु नगरी कार्यक्रम गूँज-२०२६ में भाग लेने बाले सभी १८७ भैया बहिनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभाग समनव्यक श्री मुकुट बिहारी शर्मा जी, शारदा शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री विवेक वर्मा जी, सचिव डॉ पंकज गुप्ता जी उपस्थित थे।

Photos from VidyaBhartiMP's post 03/02/2026

🚩🚩दीक्षांत समारोह (कक्षा दशम)🚩🚩◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

विदिशा- स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर अंदर किला में आज शनिवार को कक्षा 10 वीं का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति अध्यक्ष डॉ.राजश्री वैद्य, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल हेल्पलाइन को-ऑर्डिनेटर गणित विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव उत्कृष्ट विद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी व सार्वभौमिक मानव मूल्य प्रभारी उमेश कुमार ताम्रकार उच्च माध्य.शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय मंचासीन रहे। श्री विजय कुमार ने अपने आशीष वचन में भैया- बहिनों को वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंको से सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं और अच्छे अंक लाने हेतु मार्गदर्शन दिया।

इसी क्रम में श्री ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपके जीवन में जितना ज्यादा अनुशासन होगा आप उतने ही आगे बढ़ेंगे। भैया-बहिनों को वार्षिक परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामना दीं और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपको अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखना है और परिस्थितियां चाहे कुछ भी हों हमें अपना धैर्य नहीं खोना है, बल्कि हमें अपने विवेक का उपयोग कर समस्या का समाधान निकालना है।

तत्पश्चात कक्षा- 10 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा-9 के विद्यार्थियों को प्रकाश ज्योति प्रदान की गई। कक्षा- 10 के भैया-बहिनों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किए गए। कुशल संचालन निशा कुशवाह एवं आभार रंजना अभ्यंकर ने व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का समापन सहभोज के उपरांत हुआ।

Photos from VidyaBhartiMP's post 03/02/2026

विद्या भारती
🚩दीक्षांत/आशीर्वाद समारोह- 2026🚩
कक्षा - द्वादशी

🚩🚩उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं🚩🚩
सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय आष्टा।

Photos from VidyaBhartiMP's post 03/02/2026

🏆 खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 | स्वर्णिम उपलब्धि 🏆
खेलो एमपी यूथ गेम्स, मध्यप्रदेश 2026 के अंतर्गत रोइंग खेल में भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुंदेला नगर, दतिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भैया अक्षांश पांचाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 🥇 स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस गौरवशाली उपलब्धि के साथ अब भैया अक्षांश पांचाल राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो समस्त विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुंदेला नगर में विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों का व्यवस्थित प्रशिक्षण (स्पोर्ट्स ट्रेनिंग) प्रदान किया जाता है, जिसका यह परिणाम है।
इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री कपिल जी तांबे, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेला नगर परिवार एवं केशव बाल विकास समिति, दतिया की ओर से भैया अक्षांश पांचाल को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की जाती हैं।





Photos from VidyaBhartiMP's post 02/02/2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस व्याख्यान माला का प्रेरणादायी आयोजन शारदा विहार आवासीय विद्यालय में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता श्री विकास मिश्रा जी (डिप्टी डायरेक्टर, नीति आयोग म.प्र.) के सारगर्भित उद्बोधन से विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण व नीति निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 🇮🇳✨

Photos from VidyaBhartiMP's post 01/02/2026

🚩🚩नेताजी सुभाष चंद्र बोस व्याख्यानमामाला🚩🚩
विद्यालय- शारदा विहार प्रवासी विद्यालय
मुख्य वक्ता- श्री मती रुचिवर्धन मिश्रा (वरिष्ठ आई.पी.एस., IG ADMIN, PHQ, भोपाल ) (वरिष्ठ आई.पी.एस., IG ADMIN, PHQ, भोपाल )

Photos from VidyaBhartiMP's post 30/01/2026

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व्याख्यान माला
सरस्वती विद्या मंदिर, हर्षवर्धन नगर, भोपाल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व्याख्यान माला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व छात्र भैया मनोज बोहरपी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में नेताजी के राष्ट्रभक्ति, त्याग, अनुशासन एवं अदम्य साहस से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। यह व्याख्यान माला विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जाग्रत करने वाली रही।

#नेताजी_सुभाष_चन्द्र_बोस
#व्याख्यान_माला
#सरस्वती_विद्या_मंदिर
#हर्षवर्धन_नगर #भोपाल
#पूर्व_छात्र
#राष्ट्रभक्ति
#संस्कारयुक्त_शिक्षा
#विद्याभारती

Photos from VidyaBhartiMP's post 27/01/2026

🚩🚩माननीय श्री मोहन नागर जी पद्मश्री सम्मानित-

विद्या भारती जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के कार्यकर्ताओ द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।🚩🚩

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Bhopal
462003