Collector Bhopal

Directions Website Contact the organization

Collector Bhopal Official handle of Collector Bhopal, Shri Priyank Mishra Government of Madhya Pradesh

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के भोपाल से प्रस्थान के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने उन्हें विदाई दी।CM ...
03/10/2026

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के भोपाल से प्रस्थान के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने उन्हें विदाई दी।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#भोपाल

03/10/2026

LIVE: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल में आयोजित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह...

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं146 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा...
29/09/2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
146 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 146 आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीयता एवं धैर्यपूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। शेष आवेदनों के शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता, गंभीरता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों का परीक्षण कर पात्र प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

उन्होंने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान एडीएम श्री सुमित पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

28/09/2026

कहानी बदलाव की

प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प ने सरिता के हुनर को दी नई उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पीएमएफएमई योजना से बनीं सफल उद्यमी

14 लाख रुपये का ऋण और 35 प्रतिशत अनुदान पाकर शुरू किया आधुनिक व्यवसाय

प्रतिमाह 70 से 80 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा, तीन युवाओं को दिया रोजगार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में साकार किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं छोटे उद्यमियों के हुनर को अवसर और उनके सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। भोपाल जिले के फंदा विकासखंड की श्रीमती सरिता कुशवाह की सफलता इस बदलाव की प्रेरक मिसाल है।

कभी सीमित संसाधनों के कारण छोटे स्तर पर व्यवसाय करने वाली सरिता आज आधुनिक मशीनों, बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और अपने स्थानीय ब्रांड के साथ मसाला एवं कच्ची घानी तेल का सफल उद्यम संचालित कर रही हैं। सभी खर्चों और बैंक ऋण की किश्त चुकाने के बाद वे प्रतिमाह लगभग 70 से 80 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित कर रही हैं।

*हुनर था, पूंजी की कमी बनी थी बाधा*

सरिता को मसाले और कच्ची घानी तेल तैयार करने का हुनर था। उनमें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का हौसला भी था, लेकिन आधुनिक मशीनरी खरीदने और उत्पादन बढ़ाने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं थी। सीमित संसाधनों के कारण उनका व्यवसाय छोटे स्तर तक ही सीमित था और अपेक्षित आय भी नहीं हो पा रही थी।

*प्रधानमंत्री की योजना बनी बदलाव का आधार*

सरिता के जीवन में बदलाव तब आया, जब उन्हें उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना—पीएमएफएमई की जानकारी मिली। विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने मसाला एवं कच्ची घानी तेल प्रसंस्करण इकाई के विस्तार के लिए आवेदन किया।

वर्ष 2025-26 में यूको बैंक, भोपाल द्वारा उन्हें 14 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। योजना के अंतर्गत उन्हें ऋण राशि पर 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिला। इस वित्तीय सहायता ने उनके हुनर को आधुनिक और व्यवस्थित उद्यम में बदलने की राह आसान कर दी।

*आधुनिक मशीनों से बढ़ा उत्पादन*

ऋण राशि से सरिता ने अपनी इकाई में कोल्ड प्रेस ऑयल मशीन, ऑयल फिल्टर मशीन, मसाला पल्वराइजर मशीन और ऑटोमेटिक पैकेजिंग मशीन स्थापित कीं। आधुनिक मशीनरी से उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता और पैकेजिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ।

सरिता ने अपने उत्पादों को “मनोज मसाला एवं ऑयल” नाम से स्थानीय ब्रांड के रूप में बाजार में उतारा। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग के कारण उनके उत्पादों को बाजार में पहचान मिली और कारोबार लगातार बढ़ने लगा।

*10 हजार से बढ़कर 80 हजार रुपये हुई मासिक आय*

पूर्व में छोटे स्तर पर किए जा रहे फूलों के व्यवसाय से सरिता को लगभग 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह की आय होती थी। पीएमएफएमई योजना के सहयोग से व्यवसाय का विस्तार होने के बाद अब वे सभी व्यय और बैंक ऋण की किश्तों का भुगतान करने के पश्चात लगभग 70 से 80 हजार रुपये प्रतिमाह का शुद्ध मुनाफा अर्जित कर रही हैं।

उनकी सफलता केवल स्वयं की आर्थिक आत्मनिर्भरता तक सीमित नहीं है। व्यवसाय बढ़ने के साथ सरिता ने स्थानीय स्तर पर तीन युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उनका उद्यम अब उनके परिवार के साथ अन्य परिवारों की आजीविका का भी माध्यम बन गया है।

सरकार के सहयोग ने सपने को बनाया साकार

सरिता अपनी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएमएफएमई योजना तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को देती हैं। वे जिला प्रशासन भोपाल और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से मिले मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त करती हैं।

सरिता का कहना है कि शासकीय योजना से मिले वित्तीय सहयोग और विभागीय मार्गदर्शन ने उनके हुनर को सफल व्यवसाय में बदलने का अवसर दिया। यदि सही जानकारी और सहायता मिले तो छोटे स्तर पर काम करने वाली महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं।

सरिता कुशवाह की यह यात्रा साबित करती है कि मेहनत, हुनर, आधुनिक तकनीक और शासन का सहयोग मिल जाए तो एक छोटा व्यवसाय भी सफल एवं रोजगारपरक उद्यम बन सकता है। कभी पूंजी की कमी से सीमित दायरे में काम करने वाली सरिता आज अपने ब्रांड के साथ आत्मनिर्भरता और बदलाव की नई पहचान बन चुकी हैं।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#भोपाल #सेवा_संकल्प_अभियान

28/09/2026
28/09/2026
गत दिवस भोपाल में डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे से करंट लगने के कारण एक नागरिक की मृत्यु की घटना अत्यंत दुःखद है। घटना ...
28/09/2026

गत दिवस भोपाल में डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे से करंट लगने के कारण एक नागरिक की मृत्यु की घटना अत्यंत दुःखद है। घटना के कारणों एवं संबंधित तथ्यों की विस्तृत जांच के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कलेक्टर भोपाल द्वारा जांच समिति गठित की गई है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित होगा ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ग्राम और वार्ड स्तर पर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध स...
28/09/2026

3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित होगा ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’

ग्राम और वार्ड स्तर पर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराएं—कलेक्टर श्री मिश्रा

सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा 3 एवं 4 अक्टूबर को विकासखंड एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगरीय निकायों में वार्ड एवं जोन स्तर पर वृहद सेवा सेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध लोक सेवाएं ग्राम एवं वार्ड स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक में एडीएम श्री सुमित पांडे, श्री प्रकाश नायक, श्री महेंद्र सिंह कवचे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*फार्मर आईडी बनाने के लिए चलाएं विशेष अभियान*

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी एसडीएम को ग्राम पंचायत स्तर पर फार्मर आईडी और एग्रीस्टेक पोर्टल से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरसिया, हुजूर एवं कोलार अनुविभाग में विशेष अभियान चलाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाने और एग्रीस्टेक के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा सेतु शिविरों में बैंकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, जिससे पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड सहित मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन एवं अन्य संबद्ध गतिविधियों के लिए आवश्यक क्रेडिट कार्ड मौके पर ही बनाए जा सकें।

*पात्र किसानों को पैक्स से जोड़ें, केसीसी सेचुरेशन सुनिश्चित करें*

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सहकारिता विभाग को पैक्स में नए सदस्य जोड़ने, सभी पात्र किसानों को सदस्यता दिलाने तथा केसीसी सेचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा का लाभ दिलाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

ग्राम पंचायतों में ई-विकास प्रणाली का लाइव प्रदर्शन कर किसानों को टोकन जनरेट करने तथा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने, लंबित प्रकरणों का निराकरण करने, पैक्स सदस्यता बढ़ाने तथा किसानों को रबी वर्ष 2026-27 के लिए आवश्यक उर्वरक अग्रिम रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण, पैक्स सदस्यता कार्यक्रम और ग्राम पंचायतों में फार्मर आईडी बनाने सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, सहकारिता तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की प्रमुख भूमिका रहेगी।

*अनअटेंडेड शिकायतों पर जारी होंगे कारण बताओ नोटिस*

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की अनअटेंडेड शिकायतों और लोक सेवा गारंटी के समय-सीमा बाह्य प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट, ए-ब्लॉक, पुराना सचिवालय
Bhopal
462001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Bhopal:

Shortcuts

Share