NSS IEHE BHOPAL

Directions Contact the organization

NSS IEHE BHOPAL राष्ट्रीय सेवा योजना
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल
“स्वयं से पहले आप” “Not Me But You”

Jai hind✨️
01/11/2026

Jai hind✨️



Jai hind✨️
31/10/2026

Jai hind✨️




“स्वस्थ जीवन का संकल्प लें, नशे से दूर रहें और डिजिटल दुनिया में सतर्क रहें।” 🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थ...
08/10/2026

“स्वस्थ जीवन का संकल्प लें, नशे से दूर रहें और डिजिटल दुनिया में सतर्क रहें।”

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2026 को महाविद्यालय परिसर में “नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट” विषय पर विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों तथा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में श्री राजीव तिवारी, डायरेक्टर, शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र द्वारा नशे के विभिन्न स्वरूपों, उसके शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों तथा नशामुक्ति के उपायों पर प्रभावशाली एवं अनुभवपरक जानकारी दी गई। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, उचित उपचार, परामर्श एवं परिवार के सहयोग से नशे की लत से बाहर निकलना संभव है।
विद्यार्थियों को शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, संदिग्ध लिंक तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ियों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियाँ बताई गईं।
विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें तथा धमकी या कानूनी कार्रवाई के नाम पर घबराकर धनराशि ट्रांसफर न करें। विद्यार्थियों को सतर्क, जिम्मेदार एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने की शपथ भी ली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराध एवं डिजिटल धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रखने के प्रति सजग बनाना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं मार्गदर्शन के लिए संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी तथा वरिष्ठ NSS स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

जय जगत✨️




"सेवा का भाव जहाँ जागृत होता है, वहीं सकारात्मक परिवर्तन का उद्भव होता है।”🇮🇳 जय हिन्द🇮🇳उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, ...
04/10/2026

"सेवा का भाव जहाँ जागृत होता है, वहीं सकारात्मक परिवर्तन का उद्भव होता है।”

🇮🇳 जय हिन्द🇮🇳

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “उद्भव — सेवा से सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत”की प्रेरणादायी थीम के अंतर्गत 21 से 24 सितंबर 2026 तक विभिन्न सेवा, जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना रहा।

चतुर्थ दिवस,
24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर संस्थान के मंथन हॉल में अभिमुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) आयोजित किया गया। लक्ष्य गीत एवं सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रंगोली, सेल्फी पॉइंट, पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य एवं गीतों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। PPT के माध्यम से विद्यार्थियों को NSS के इतिहास, उद्देश्य, आदर्श वाक्य, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक सेवा में इसकी भूमिका से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ते हुए लगभग 100–125 विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

“उद्भव” के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों ने यह संदेश दिया कि सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से, अपने परिसर से और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व से होती है। स्वच्छता, नशामुक्ति, रक्तदान एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme)के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस संपूर्ण साप्ताहिक आयोजन के सफल संपादन हेतु संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी एवं सभी वरिष्ठ स्वयंसेवकों के प्रेरणादायी मार्गदर्शन, सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए NSS इकाई हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

🇮🇳 जय जगत🇮🇳




“सेवा का भाव जहाँ जागृत होता है, वहीं सकारात्मक परिवर्तन का उद्भव होता है।”🇮🇳जय हिन्द🇮🇳उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भ...
02/10/2026

“सेवा का भाव जहाँ जागृत होता है, वहीं सकारात्मक परिवर्तन का उद्भव होता है।”

🇮🇳जय हिन्द🇮🇳

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “उद्भव — सेवा से सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत” की प्रेरणादायी थीम के अंतर्गत 21 से 24 सितंबर 2026 तक विभिन्न सेवा, जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना रहा।

तृतीय दिवस,
23 सितंबर को हमीदिया अस्पताल, भोपाल के सहयोग से संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। डॉ. परीना शर्मा एवं उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यक जाँच एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रक्रियाओं के पश्चात रक्तदान संपन्न कराया गया। इच्छुक रक्तदाताओं का पंजीयन एवं ABHA ID बनाने की प्रक्रिया भी की गई। विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता से कुल 113 यूनिट रक्तदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता, मानवीय सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

जय जगत✨️




“सेवा का भाव जहाँ जागृत होता है, वहीं सकारात्मक परिवर्तन का उद्भव होता है।”🇮🇳 जय हिन्द🇮🇳उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, ...
29/09/2026

“सेवा का भाव जहाँ जागृत होता है, वहीं सकारात्मक परिवर्तन का उद्भव होता है।”

🇮🇳 जय हिन्द🇮🇳

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “उद्भव — सेवा से सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत”की प्रेरणादायी थीम के अंतर्गत 21 से 24 सितंबर 2026 तक विभिन्न सेवा, जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना रहा।


द्वितीय दिवस,
22 सितंबर को “नशामुक्त युवा – विकसित भारत”अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर में “नशे से दूरी है ज़रूरी” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। स्वयंसेवकों ने नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

जय जगत✨️




“सेवा का भाव जहाँ जागृत होता है, वहीं सकारात्मक परिवर्तन का उद्भव होता है।”🇮🇳 जय हिन्द🇮🇳उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, ...
28/09/2026

“सेवा का भाव जहाँ जागृत होता है, वहीं सकारात्मक परिवर्तन का उद्भव होता है।”

🇮🇳 जय हिन्द🇮🇳

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “उद्भव — सेवा से सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत” की प्रेरणादायी थीम के अंतर्गत 21 से 24 सितंबर 2026 तक विभिन्न सेवा, जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना रहा।

प्रथम दिवस
21 सितंबर को संस्थान परिसर में “Clean Campus Drive” आयोजित किया गया, जिसमें NSS स्वयंसेवकों ने परिसर की स्वच्छता, कचरे का उचित निस्तारण तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

जय जगत✨️




🇮🇳Jai hind🇮🇳
28/09/2026

🇮🇳Jai hind🇮🇳

“स्वस्थ समाज, सशक्त समाज।”🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳“उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सह...
26/09/2026

“स्वस्थ समाज, सशक्त समाज।”

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

“उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सहयोग से पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2026 को “निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर” का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान स्थानीय लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, BP एवं Blood Sugar की जाँच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में डॉ. नरेंद्र गुजर एवं डॉ. सौरभ सिंह ठाकुर द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता करते हुए उपस्थित लोगों की सहायता की और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग प्रदान किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के प्रति सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

“स्वस्थ समाज, सशक्त समाज।”

जय जगत 🌏




Address

Institute For Excellence In Higher Education
Bhopal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS IEHE BHOPAL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NSS IEHE BHOPAL:

Shortcuts

Share

Category