Department of Medical Education, Madhya Pradesh

Department of Medical Education, Madhya Pradesh

Share

Official handle of Department of Medical Education , Government of Madhya Pradesh

Photos from Department of Medical Education, Madhya Pradesh's post 14/02/2024

प्रदेश में पहली बार...एम्स भोपाल ने ड्रोन से 20 मिनट में एक किलो दवाई गौहरगंज पहुंचाई

CM Madhya Pradesh
Rajendra Shukla

13/02/2024

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने
संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार

CM Madhya Pradesh
#सुशासन_के_60दिन

13/02/2024

विद्यार्थियों की राह होगी आसान
चिकित्सा शिक्षा भर्ती नियमों में हुआ संशोधन

CM Madhya Pradesh
Rajendra Shukla
#सुशासन_के_60दिन

12/02/2024

लेखानुदान 2024-25 में आगामी 4 माह हेतु
चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए...

🔸₹1,851.31 करोड़ का प्रावधान

CM Madhya Pradesh
Rajendra Shukla

08/02/2024

मौसमी बुखार के संक्रमण को नियंत्रित करने और इससे जुड़ीं स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए कुछ नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें।



07/02/2024

आयुष्मान भारत मिशन अंतर्गत अब तक 3 करोड़ 86 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं : महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Governor MP
CM Madhya Pradesh

07/02/2024

देश को सिकल सेल रोग मुक्त बनाने के लिए गठित मिशन की लॉंचिंग प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने प्रदेश के शहडोल जिले से की है। वर्ष 2047 के बाद कोई भी बच्चा सिकल सेल रोग के साथ जन्म नहीं ले, मेरी सरकार इस संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी: महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Governor MP
CM Madhya Pradesh

Photos from Department of Medical Education, Madhya Pradesh's post 07/02/2024

उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने हमीदिया हॉस्पिटल में हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीजों का कुशल क्षेम पूछा

➡परिजन को ढाढ़स बंधाया, समुचित उपचार के दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने हमीदिया हॉस्पिटल में हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीज़ों से मुलाक़ात की और कुशल क्षेम की जानकारी ली। उन्होंने मरीज़ के परिजन को ढाढ़स बँधाया और आश्वासित किया इलाज में कोई कोर-कसर बाक़ी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक मरीज़ के चल रहे उपचार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि हमीदिया हॉस्पिटल में वर्तमान में 27 हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 7 महिलाएँ और 20 पुरुष हैं। 11 मरीज़ों की सर्जरी की गयी है। 26 मरीज़ अब स्टेबल हैं। एक मरीज़ आईसीयू में उपचाररत हैं। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण पिथौड़े, डीन मेडिकल कॉलेज भोपाल डॉ सलिल भार्गव, अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ आशीष गोहिया उपस्थित थे।

07/02/2024

जनसुविधा एवं कार्यदक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय कर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के रूप में पुर्नगठित किया गया है : महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Governor MP
CM Madhya Pradesh

07/02/2024

जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
------
1.16 लाख आयुष्मान मंदिरों से घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav

06/02/2024

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हरदा पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

➡ बेहतर से बेहतर उपचार व्यवस्था के दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने हरदा पटाखा फैक्ट्री की दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजन के प्रति संवेदनाएँ और घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था राज्य शासन द्वारा की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बचाव एवं राहत व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर बेहतर से बेहतर उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान में लिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़ की टीमों तथा आस-पास के शहरों से फायर ब्रिगेड की दमकलों तथा एंबुलेंस को भेजा जा रहा है। घायलों के बेहतर उपचार के लिए भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
हरदा में भोपाल से 20 एवं अन्य ज़िलों से कुल मिलाकर 115 एम्बुलेंस भेजी जा रही हैं। 3 अतिरिक्त एम्बुलेंस में बर्न संबंधी कंज्यूमेबल्स एवं दवाएँ भेजी जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज भोपाल और मेडिकल कॉलेज इंदौर से चिकित्सकों की स्पेशल टीम हरदा भेजी गयी हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज भोपाल में 50 बेड और एम्स भोपाल में 10 बेड दुर्घटना पीड़ित के लिये तैयारी कर रिज़र्व रखे गये हैं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


6th Floor, Satpura Bhawan, Arera Hills
Bhopal
462004