M. P. Laghu Udyog Nigam Limited

M. P. Laghu Udyog Nigam Limited

Share

In 1961, MPLUN was incorporated. Action plan & activities taken by the Organisation to achieve objectives

i. ii. To help State Govt. iii. iv. v. vi. vii. viii.

In 1978, MPLUN was given the dual task of providing marketing assistance to SSI sector and to act as an Official Procurement Agency of State Government. To facilitate marketing of the products of SSIs of the State. Departments and Undertakings in the procurement of good quality products at competitive rates. To introduce e-tendering and e-commerce for e-governance. To supply raw material to SSIs.

04/12/2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को केबिनेट बैठक में एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने विगत दिनों नई दिल्ली में 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024' में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य मण्डप को सब्जेक्टिव केटेगरी में प्राप्त स्वर्ण पदक और प्रशस्ति-पत्र भेंट किया।

Photos from M. P. Laghu Udyog Nigam Limited's post 04/12/2024

नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन नई दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश राज्य मण्डप को सब्जेक्टिव प्रेजेंटेशन में स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गया।

21/11/2024

IITF 2024

21/11/2024

IITF 2024 - MP DAY

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नई दिल्ली में आयोजित मध्यप्रदेश दिवस समारोह 20/11/2024

IITF 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नई दिल्ली में आयोजित मध्यप्रदेश दिवस समारोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नई दिल्ली में आयोजित मध्यप्रदेश दिवस समारोह Subscribe Now: https://bit.ly/3hF6oP0 Stay Updated! 🔔 Subsc...

Photos from M. P. Laghu Udyog Nigam Limited's post 20/11/2024

IITF 2024

Photos from Department of MSME, Madhya Pradesh's post 20/11/2024
20/11/2024
Photos from M. P. Laghu Udyog Nigam Limited's post 17/10/2024

दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को नर्मदापुरम जिले (म.प्र.) के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एम.एस.एम.ई.) के प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए रेजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प) स्कीम के अंतर्गत जिले के विभिन्न उद्योग संघों की भागीदारी के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन इटारसी स्थित प्लैटिनम रिज़ॉर्ट में किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ज़ेड स्कीम, लीन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, बौद्धिक संपदा अधिकार (आई.पी.आर) और व्यापार प्राप्य इलेक्ट्रॉनिक डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDs) के बारे में जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत RAMP योजना के नोडल अधिकारी और मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (एम.पी.एल.यू.एन.) के उप महाप्रबंधक, श्री अनिल थागले एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, नर्मदापुरम के महा प्रबंधक श्री कैलाश मान के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने योजना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्यों और इसमें मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद ज़ेड (ज़ीरो डिफेक्ट ज़ीरो इफेक्ट) विशेषज्ञ, श्री अमन बंसल ने जेड योजना के लाभों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने नर्मदापुरम के उद्योगों को जेड सर्टिफाइड बनने की अपील की और इस दिशा में उद्योगों को आगे आने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् से श्री सरोज जेना ने लीन स्कीम के महत्व पर एक प्रभावशाली सत्र लिया, जिसमें उन्होंने इस योजना के कार्यान्वयन से एम.एस.एम.ई. को होने वाले लाभों पर चर्चा की। इसके अलावा, आई.पी.आर. विशेषज्ञ डॉ. अजय चौबे ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आई.पी.आर.) के महत्व पर एक सत्र का संचालन किया, जिसमें उन्होंने उद्यमियों को इस क्षेत्र में अधिक जागरूक रहने का संदेश दिया।
इटारसी उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री मोहन खण्डेलवाल जी व नर्मदापुरम उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री अवधेश नारायण जी ने अपने सदस्यों से अपील की कि वे इन योजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने उद्योगों को ज़ेड स्कीम और अन्य योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। इस वर्कशॉप में उद्योग जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों व जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, नर्मदापुरम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे एम.एस.एम.ई. के भविष्य के लिए अत्यधिक लाभकारी माना गया।

Photos from M. P. Laghu Udyog Nigam Limited's post 15/10/2024

दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए रेजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प) स्कीम के अंतर्गत एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज़ मंडीदीप के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ज़ेड स्कीम, लीन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और व्यापार प्राप्य इलेक्ट्रॉनिक डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDs) के बारे में जागरूकता फैलाना था ।
कार्यक्रम की शुरुआत RAMP योजना के नोडल अधिकारी और मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (एमपीएलयूएन) के उप महाप्रबंधक, श्री अनिल थागले एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, मंडीदीप, के महा प्रबंधक श्री हंस राज चौधरी के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने योजना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया । उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्यों और इसमें मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद जेड (जीरो डिफेक्ट ज़ीरो इफेक्ट) विशेषज्ञ, श्री अमन बंसल ने जेड योजना के लाभों पर विस्तृत प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद से श्री सरोज जेना ने लीन स्कीम के महत्व पर एक प्रभावशाली सत्र लिया, जिसमें उन्होंने इस योजना के कार्यान्वयन से एमएसएमई को होने वाले लाभों पर चर्चा की। इसके अलावा, आईपीआर विशेषज्ञ डॉ. अजय चौबे ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के महत्व पर एक सत्र का संचालन किया, जिसमें उन्होंने उद्यमियों को इस क्षेत्र में अधिक जागरूक रहने का संदेश दिया ।
TReDs (व्यापार प्राप्य इलेक्ट्रॉनिक डिस्काउंटिंग सिस्टम) पर इनवॉइस मार्ट द्वारा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें एमएसएमई को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कैसे आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सकता है, इस पर विस्तृत जानकारी दी गई । उन्होंने एसोसिएशन से अपील की कि वे रैंप प्रोग्राम में भाग लें और अपने उद्योगों को ज़ेड और अन्य योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें ।
इस वर्कशॉप में उद्योग जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों व जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, मंडीदीप के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे एमएसएमई के भविष्य के लिए अत्यधिक लाभकारी माना गया ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Bhopal
462003

Opening Hours

Monday 10:30am - 5:30pm
Tuesday 10:30am - 5:30pm
Wednesday 10:30am - 5:30pm
Thursday 10:30am - 5:30pm
Friday 10:30am - 5:30pm
Saturday 10:30am - 5:30pm