23/02/2018
22 फरवरी 2018 दमोह
*महिलाओ के हर क्षेत्र में पुरूषों की बराबरी हेतु प्रयाश सराहनीय-लता वानखेड़े*
(दमोह) स्वावलम्बन के क्षेत्र में महिलाएं किसी से पीछे नही है
राजनीति,खेल,सामाजिक क्षेत्र के साथ ही उधमी क्षेत्र में भी महिलाओ द्वारा पुरषो की बराबरी कर सफलता प्राप्त करना सराहनीय कदम है..
उक्त बात मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े ने दमोह जिले में आयोग सखी सीमा जय के महिला उधमी बनने और साईं भोग फ्लोर मिल के शुभारंभ अवसर पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए कही
24/11/2017
24 नवम्बर 2017 सागर
*सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के पुनीत भाव से लगे एन.जी.ओ. के कार्य श्रेस्ठ-लता वानखेड़े*
देश भर में समाज हित समाज सेवा को उद्देश्य बना कर कई एन. जी.ओ. कार्यरत है जिसमे भी कई एनजीओ *सर्वजन हिताय ओर सर्वजन सुखाय* के पुनीत भाव से समाज जागरण ओर समाज मे जागरूकता के कार्य मे लगे है निश्चित ही उन एनजीओ के कार्य ओर समर्पण लोकहित समाज और राष्ट्रहित में श्रेस्ठ है..
*उक्त बात मप्र राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े(कैबिनेट मंत्री दर्जा)* ने *विचार संस्था* द्वारा सफलता के *11 वर्ष पूर्ण* होने पर आयोजित कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* उदबोधन में कही..
कार्यक्रम के अवसर पर लगभग *50 एनजीओ* को उत्कृष्ठ उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया..
कार्यक्रम में *सागर संभाग के आई जी सक्सेना जी,ओर कमिश्नर आशुतोष अवस्थी जी,डॉ पांडेय जी,विचार संस्था के अध्यक्ष कपिल मलैया जी* मंचासीन थे..
कार्यक्रम का संचालन संस्था *उपाध्यक्ष श्री शफ़ीक़ खान* ने किया.
कार्यक्रम में *आयोग सलाहकार श्रीमती आशालता सिलाकारी,श्री प्रमोद जी जैन,आयोग सखी श्रीमती रेखा राजपूत* सहित कई गणमान्य नागरिक एनजीओ संचालक माताएं बहने उपस्थित थे..
23/11/2017
21 नवम्बर 2017 इंदौर
*मप्र महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े ने सदस्य श्रीमती सूर्या चौहान के साथ जिला जैल इंदौर पहुँच महिला कैदियों,स्टाफ से चर्चा की,निरीक्षण किया*
(इंदौर) *मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े (केबिनेट मंत्री दर्जा)* व *आयोग की सदस्य श्रीमती सूर्या चौहान(राज्य मंत्री दर्जा)* के साथ *जिला जैल इंदौर* का निरीक्षण किया..
*श्रीमती वानखेड़े* ने जेल में महिला बैरक पहुच कर महिला केदियो से चर्चा की साथ ही उनकी भोजन,सफाई,स्वास्थ,सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा की,साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओ पर जैल अधिकारियों स्टाफ,महिला स्टाफ से भी चर्चा की..
इस अवसर पर *मप्र महिला आयोग की दिव्या समिति सदस्य डॉ रंजीत कोर (रानू),मुक्ति समिति सदस्य श्रीमती सुनीता देशमुख(मन्दसौर),अजय आसेरी,श्री मंदीप सिंह बाजवा,* आदि साथ थे..