मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ
Department of MSME, Madhya Pradesh
Official handle of department of MSME(Micro, Small &Medium enterprises) , Government of Madhya Prad
05/06/2026
मध्यप्रदेश में बड़े सपनों को मिल रहा बड़ा समर्थन
पॉलिसी के अंतर्गत प्रति ₹30 लाख तक की सीड फंड ग्रांट मिलेगी
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Chetanya Kasyap Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises,Government of India Office of Development Commissioner-MSME Startup India
04/06/2026
विचारों को अवसर 💡💡
स्टार्टअप्स को सफलता — यही है नया मध्यप्रदेश
सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम और प्रोत्साहनकारी नीतियों के साथ मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
Dr Mohan Yadav Chetanya Kasyap Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises,Government of India Startup India
03/06/2026
एमएसएमई विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (FICCI) के सहयोग से कल दिनांक 02.06.2026 को छतरपुर में MP ODOP प्रगति सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन, ब्रांडिंग और निर्यात नेटवर्क से जोड़ने पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें 18 विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई।
सम्मेलन में माननीय विधायक श्रीमती ललिता यादव, जिला कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, संयुक्त संचालक उद्योग श्री पंकज दुबे एवं श्रीमती मंदाकिनी पांडे सहित 200 से अधिक फर्नीचर उद्यमी, कारीगर और संस्थागत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
माननीय विधायक श्रीमती ललिता यादव और जिला कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने यह आश्वासन दिया कि, छतरपुर में फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना हेतु हर संभव प्रयास किया जायेगा।
सम्मेलन की प्रमुख उपलब्धि रही यह रही कि, एमएसएमई विभाग, मध्य प्रदेश एवं ONDC के बीच MoU हुआ, जिससे प्रदेश भर के एमएसएमई उद्यमियों और स्टार्टअप्स को डिजिटल ई-कॉमर्स नेटवर्क से जोड़ने में सहयोगी सिद्ध होगा और उनके उत्पादों को देशभर में पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उल्लेखनीय है कि, ‘छतरपुर फर्नीचर’ को भारत सरकार द्वारा GI टैग (सं. 1427) प्रदान किया जा चुका है — जो लकड़ी के फर्नीचर की शिल्पकला की विशिष्ट पहचान की आधिकारिक स्वीकृति है।
मुख्यत: Amazon India, Pepperfry, Walmart Vridhi, ONDC, Buying Agent Association और Indian Institute of Packaging के प्रतिनिधियों ने क्रेता-विक्रेता बैठकों एवं सत्र में भाग लिया और छतरपुर के उद्यमयों को ई-कॉमर्स, निर्यात के अवसर, उत्पाद की पैकेजिंग और बाजर पहुँच संबंधी व्यावहरिक मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान, वन अनुसंधान संस्थान, भरतीय वन प्रबंधन संस्थान और FabIndia के विशेषज्ञों ने डिज़ाइन, शिल्पकारिता और पर्यावरणीय पहलुओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
छतरपुर के लकड़ी के फर्नीचर को बाजार पहुंच एवं आधुनिक डिजाइन सपोर्ट हेतु छतरपुर फर्नीचर एसोसिएशन ने Amazon India के साथ MoU किये जाने की मौखिक सहमति दी है। प्रस्ताव प्राप्त होने पर विभाग द्वारा यथा संभव सहायता की जाएगी।
सभी अतिथिगणों और वक्ताओं को स्मृति चिन्ह अनुरूप छतरपुर नक्काशी से प्रेरित लकड़ी पर उकेरा गया विभागीय लोगो से सम्मानित किया गया।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, छतरपुर डॉ. गुंजन जैन द्वारा सभी अतिथिगणों, वक्ताओं और उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन का समापन किया गया।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Chetanya Kasyap Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises,Government of India
Here are the easy steps to register your enterprise on
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Chetanya Kasyap
31/05/2026
मध्यप्रदेश MSME क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहा है। स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन सेंटर युवाओं की नवाचार क्षमता को नई दिशा देते हुए उनके विचारों को सफल उद्यमों में परिवर्तित कर रहे हैं।
— श्री Chetanya Kasyap मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
Dr Mohan Yadav
29/05/2026
मध्यप्रदेश के फार्मा क्षेत्र की एमएसएमई इकाइयों के औद्योगिक विकास एवं तकनीकी उन्नयन के उद्देश्य से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा पूर्णतः प्रायोजित दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन 28 एवं 29 मई 2026 को बद्दी, हिमाचल प्रदेश, में किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के माध्यम से किया गया।
इस एक्सपोजर विजिट में मध्यप्रदेश की कुल 8 फार्मा इकाइयों ने सहभागिता की, जिनमें इंदौर की 4 इकाइयाँ, जबलपुर की 1 इकाई, भोपाल की 1 इकाई, सीहोर की 1 इकाई तथा मण्डीदीप 1इकाई तथा 2 विभागीय अधिकारियों सहायक संचालक ओजस्वी टेंभरे एवं अर्पित पवार द्वारा सहभागिता की गई ।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा बद्दी स्थित विभिन्न फार्मा उद्योगों का भ्रमण किया गया एवं आधुनिक उत्पादन प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, पैकेजिंग, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों तथा औद्योगिक प्रबंधन संबंधी प्रक्रियाओं का अवलोकन किया गया। इससे प्रतिभागियों को उद्योग संचालन एवं नवीन तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। जिसका संपूर्ण व्यय एमएसएमई विभाग द्वारा वहन किया गया। इसके साथ ही बद्दी के MSME विभाग के DIC अधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित की गई।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
27/05/2026
क्या आप जानते हैं ??
भारत सरकार ने कंपनियों की वित्तीय सीमा बढ़ाते हुए बड़ा बदलाव किया है।
वार्षिक टर्न ओवर की नई लिमिट ₹100 करोड़
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Chetanya Kasyap
बेंगलुरु में संपन्न हुए तीन दिवसीय “Def-Tech Bharat 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए DI KAY INSULATION INDUSTRIES PVT. LTD के श्री अनिल कुमार शर्मा ने साझा किए अपने विचार
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Chetanya Kasyap
24/05/2026
COMPETITIVE (LEAN) SCHEME
Empowering MSMEs to enhance productivity, reduce wastage, optimize resources and embrace smart manufacturing for sustainable growth.
🔗: https://lean.msme.gov.in/
Dr Mohan Yadav Chetanya Kasyap Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises,Government of India
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Vallabh Bhawan
Bhopal
462004
