PRO Bhopal

Directions Website

PRO Bhopal PRO jansampark of Bhopal, Government of Madhya Pradesh

ई-दक्ष केंद्र भोपाल में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षणलोकसेवकों में ...
08/10/2026

ई-दक्ष केंद्र भोपाल में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

लोकसेवकों में सेवा भाव (Spirit of Service) की संस्कृति को आत्मसात करने तथा लोक-केंद्रित प्रशासन की अवधारणा को विकसित करने के उद्देश्य से व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम (K*K) का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी के मार्गदर्शन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, भोपाल द्वारा आज 8 अक्टूबर 2026 को ई-दक्ष केंद्र, भोपाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक अभियोजन संचालनालय, मध्यप्रदेश के उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकसेवा में कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भाव तथा नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं बेहतर सेवा-प्रदाय सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

प्रगतिशील किसानों को मिलेगा आत्मा योजना के तहत पुरस्कारविकासखंड स्तर पर 10 हजार और जिला स्तर पर 25 हजार की पुरस्कार राशि...
08/10/2026

प्रगतिशील किसानों को मिलेगा आत्मा योजना के तहत पुरस्कार

विकासखंड स्तर पर 10 हजार और जिला स्तर पर 25 हजार की पुरस्कार राशि

सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (SMAE) अंतर्गत संचालित “आत्मा” योजना के मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के प्रगतिशील कृषकों से विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे कृषक,जिन्होंने कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है, वे 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में कार्य करने वाले कृषक आवेदन कर सकते हैं। संबंधित आवेदन प्रारूप आत्मा परियोजना के जिला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन प्रारूप को पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय-सीमा में कार्यालय में जमा करना होगा।

योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 10 हजार तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 25 हजार की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

इच्छुक कृषक आवेदन एवं प्रविष्टि संबंधी जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना संचालक, आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, संभागीय कृषक छात्रावास भवन, SIAET परिसर, बरखेड़ी कलां, जिला भोपाल (म.प्र.) से संपर्क कर सकते हैं।
जिला भोपाल के प्रगतिशील कृषकों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

CM Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

08/10/2026
08/10/2026

मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं

जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं

Election Commission of India

08/10/2026
08/10/2026
08/10/2026

राष्ट्रीय पोषण माह

पौष्टिक भोजन, स्वस्थ परिवार और सशक्त भविष्य

हमारे आसपास आसानी से मिलने वाले खाद्य पदार्थों से सजाएं पोषण से भरपूर थाली

Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: एम्स हॉस्पिटल गेट नं. 2 पर कल लगेगा वृहद जनकल्याण शिविरएक ही स्थान पर होगा नागरिकों की सम...
08/10/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: एम्स हॉस्पिटल गेट नं. 2 पर कल लगेगा वृहद जनकल्याण शिविर

एक ही स्थान पर होगा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान

प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें — कलेक्टर श्री मिश्रा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान -2026 के अंतर्गत जोन क्रमांक -13, वार्ड क्रमांक-54 (बरकतउल्ला वार्ड) स्थित एम्स हॉस्पिटल गेट नं. 2 के पास 09 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10 बजे से वृहद जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नागरिकों एवं हितग्राहियों की समस्याओं तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा भी की जाएगी।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगर निगम अधिकारियों तथा संबंधित विभागों को पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र नागरिकों के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को शिविर से पूर्व संबंधित वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों की विभागवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए सैचुरेशन मोड में कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम नागरिकों को शिविर स्थल पर ही राहत प्रदान की जा सके।

शिविर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी और लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के साथ आयुष्मान भारत कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान

Address

जनसम्पर्क कार्यालय
Bhopal
462001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share