Karmveer Sharma

Call Directions Website Contact the organization

Karmveer Sharma IAS Officer

कर्मवीर


देख कर बाधा विविध बहु विध्न घबराते नहीं
रह भरोसे भाग के दुःख भोग पछताते नहीं
काम कितना ही कठिन हो किन्तु उबताते नहीं
भीड़ में चंचल बने जो वीर दिखलाते नहीं
हो गए एक आन में उनके बुरे दिन भी भले
सब जगह सब कल में वे ही मिले फूले फले

आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही
सोचते कहते हैं जो कर दिखाते हैं वही
मानते जो भी हैं सुनते हैं सदा सबकी कही
जो मदद करते हैं अपनी इस जगत मैं आप ही
भूल कर वे दूसरों का मुंह कभी तकते नहीं
कौन ऐसा कम हैं वे कर जिसे सकते नहीं

जो कभी अपने समय को यों बिताते हैं नहीं
काम करने की जगह बातें बताते हैं नहीं
आज कल करते हुए जो दिन गंवाते हैं नहीं
यत्न करने से कभी जो जी चुराते हैं नहीं
बात है वह कौन जो होती नहीं उनके लिए
वे नमूना आप बन जाते हैं औरों के लिए

व्योम को छूते हुए दुर्गम पहाड़ों के शिखर
वे घने जंगल जहाँ रहता है तम आठों पहर
गरजती जल-राशि की उठती हुई ऊंची लहर
आग की भयदायिनी फैली दिशाओं में लपट
ये कंपा सकती कभी जिसके कलेजे को नहीं
भूल कर भी वह नहीं नाकाम रहता हैं कहीं |

18/09/2026
05/09/2026

उन सभी शिक्षकों को नमन जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मुझे मार्गदर्शन दिया !

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !

पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में
07/02/2026

पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में

Address

Divisional Commissioner Bhopal
Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karmveer Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Karmveer Sharma:

Shortcuts

Share