Mpsrlm

Mpsrlm

Share

The Self-Help Groups [SHGs] are such organizations which are formed and managed by the members themselves.

Photos from Mpsrlm's post 12/04/2026


उन्नत कृषि महोत्सव 2026
11 से 13 अप्रैल 2026
प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण
दशहरा मैदान, रायसेन (म. प्र.)
महोत्सव में आज केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ आज 12 अप्रैल को मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल, कृषि मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंसाना जी सहित अन्य मंत्रीगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहेI
माननीय मंत्री गणों ने प्रशिक्षण सत्रों को भी संबोधित कियाI

Photos from Mpsrlm's post 12/04/2026

11-13 अप्रैल तक दशहरा मैदान, रायसेन, मध्यप्रदेश में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान 11 राज्यों से आए दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के साथ माननीय केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान।

Photos from Mpsrlm's post 11/04/2026


उन्नत कृषि महोत्सव 2026
11 से 13 अप्रैल 2026
प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण
दशहरा मैदान, रायसेन (म. प्र.)
महोत्सव में आज मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी,
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान सहित अन्य मंत्रीगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहेI
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने समूहों के स्टाल का भ्रमण कियाI इस अवसर पर रायसेन जिले की दीदियों ने उन्हें समूह उत्पाद भेंट कर उनका अभिनंदन कियाI

Photos from Mpsrlm's post 10/04/2026


उन्नत कृषि महोत्सव 2026
11 से 13 अप्रैल 2026
प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण
दशहरा मैदान, रायसेन (म. प्र.)
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मिज़ोरम एवं मध्‍यप्रदेश सहित कुल 11 राज्यों से
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की दीदियां विशिष्ट उत्पादों के विक्रय सह प्रदर्शन हेतु 50 स्टॉल लगाई हैंI
महोत्सव में विशेष रूप से जैविक कृषि उत्पाद लाए गए हैंI इनमें, विभिन्न प्रकार की शहद, मसाले, चावल दालें, मिलेट उत्पाद, कश्मीरी अखरोट एवं ड्राय फ्रूट्स, मिज़ोरम की सुप्रसिद्ध जीआई टैग मिजो चिल्ली एवं अदरक, हल्दी आदि प्रमुख रूप से लाए गए हैंI इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के जैविक खाद, जैविक कीट नाशक, उन्नत किस्म के सब्जी के पौधे आदि भी लाए गए हैँI
महोत्सव में समूहों के साथ-साथ 27 महिला प्रोड्यूसर कंपनियों के उत्पाद भी शामिल हैंI
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कियाI

01/03/2026


होली मेला भोपाल हाट
28 फरवरी से 01 मार्च 2026
आज अंतिम दिन, जरूर आइय
(प्रात: 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक)
होली के रंग आजीविका के संग
साँस्कृतिक कार्यक्रम आज सायं 6 बजे से

Photos from Mpsrlm's post 01/03/2026


होली स्पेशल सांस्कृतिक कार्यक्रम
आज सायं 6 बजे से
आज अंतिम दिन, जरूर आइये
होली मेला भोपाल हाट
(प्रात: 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक)
होली के रंग आजीविका के संग

Photos from Mpsrlm's post 01/03/2026


होली स्पेशल सांस्कृतिक कार्यक्रम
आज सायं 6 बजे से
आज अंतिम दिन, जरूर आइये

होली मेला भोपाल हाट
(प्रात: 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक)
होली के रंग आजीविका के संग

Photos from Mpsrlm's post 01/03/2026


होली मेला भोपाल हाट
28 फरवरी से 01 मार्च 2026
आज अंतिम दिन, जरूर आइये
(प्रात: 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक)
होली के रंग आजीविका के संग

Photos from Mpsrlm's post 28/02/2026

जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं समूहों के होली मेले
- समूहों द्वारा तैयार किये गये प्राकृतिक रंग, वस्‍त्र, पकवान एवं होली से संबंधित अन्‍य सामग्री उपलब्‍ध है मेलों में

भोपाल: 28.02.2026- मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विभिन्न ज़िलों में होली मेलों का आयोजन किया जा रहा हैI
होली पर्व पर आयोजित किए जा रहे इन जिला स्तरीय मेलों में ग्रामीण अंचलों से समूहों की दीदियां विशेष उत्‍पाद लाई हैं।
प्रकृति एवं पर्यावरण के हित को ध्‍यान में रखते हुये इस बार होली पर विशेष रूप से प्राकृतिक रंग, पूजन सामग्री, गौ-काष्‍ठ, मिठाइयाँ, नमकीन, घी, बस्‍त्र एवं अन्य उत्पाद समूहों की बहनों द्वारा तैयार किये गये हैं।
स्‍व-सहायता समूहों के उत्‍पादों के विक्रय सह प्रदर्शन तथा समूह सदस्‍यों की आय में वृद्धि के लिये मिशन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में इस होली में प्राकृतिक रंगों, मिठास और उमंग के साथ होली मनाने के लिये, आजीविका की बहनों ने खास तैयारियां की हैं।
समूहों द्वारा तैयार की गई होली स्पेशल बस्‍तुयें विभिन्‍न जिलों में स्थित आजीविका रूरल मार्ट में भी उपलब्ध हैंI

28/02/2026


होली मेला भोपाल हाट
28 फरवरी से 01 मार्च 2026
शनिवार एवं रविवार
प्रात: 10 बजे से रात्रि 09 बजे तक

Photos from Mpsrlm's post 28/02/2026

स्‍व-सहायता समूहों का दो दिवसीय
होली मेला भोपाल हाट में आज से शुरू
• राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने किया उद्घाटन
- समूहों द्वारा तैयार किये गये प्राकृतिक रंग, वस्‍त्र, पकवान एवं होली से संबंधित अन्‍य सामग्री उपलब्‍ध है

भोपाल:28/02/2026- होली के अवसर पर भोपाल हाट में दो दिवसीय विशेष होली मेला 28 फरवरी एवं 01 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने आज सुबह 11 बजे मेले का शुभारंभ कियाI शुभारंभ के बाद उन्होंने स्टॉल भ्रमण कर समूहों की बहनों से चर्चा की तथा उनके द्वारा लाए गए उत्पाद देखेI इसके पश्चात समूहों की बहनों के साथ फ़ूलों की होली खेली तथा व्यंजनों का स्वाद भी चखाI
मेले में होली की छटा चारों तरफ नजर आ रही है, विशेष रूप से होली की थीम पर की गई सजावट लोगों को आकर्षित कर रही हैI
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित किए गए इस मेले में होली के दृष्टिगत विशेष उत्‍पाद लेकर विभिन्‍न जिलों के ग्रामीण अंचलों से समूहों की दीदियां आई हैं। मेला प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुलेगा।
प्रकृति एवं पर्यावरण के हित को ध्‍यान में रखते हुये इस बार होली पर विशेष रूप से प्राकृतिक रंग, पूजन सामग्री, गौ-काष्‍ठ, मिठाइयाँ, नमकीन, घी, बस्‍त्र एवं अन्य उत्पाद समूहों की बहनों द्वारा तैयार किये गये हैं। समूहों के उत्‍पादों से खास तौर पर तैयार किये गये होली हेम्‍पर का विमोचन 25 फरवरी को मुख्‍यमंत्री जी द्वारा स्व-सहायता समूहों की विपणन क्षमता वर्धन कार्यशाला में किया जा चुका है।
स्‍व-सहायता समूहों के उत्‍पादों के विक्रय सह प्रदर्शन तथा समूह सदस्‍यों की आय में वृद्धि के लिये मिशन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में इस होली में प्राकृतिक रंगों, मिठास और उमंग के साथ होली मनाने के लिये, आजीविका की बहनों ने खास तैयारियां की हैं।
समूहों द्वारा तैयार की गई बस्‍तुयें विभिन्‍न जिलों में स्थित आजीविका रूरल मार्ट में तथा ज़िलों में आयोजित किेये जा रहे जिला स्‍तरीय होली मेलों में भी उपलब्‍ध हैं। मेले में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोकप्रिय क्षेत्रीय व्यंजन भी उपलब्ध हैं जिनमें इंदौरी पोहा जलेबी, मुरैना की बेड़ई-सब्जी एवं चासनी की गुजिया, जबलपुर की मगज की गुजिया, रीबा की मावा गुजिया, रतलाम के नमकीन सेव, मालवा के दाल बाफले और इंदौर की ठंडाई उपलब्ध है। मेले में मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं

*होली हैम्‍पर एक नजर-*
प्रकृति एवं पर्यावरण के हित को ध्‍यान में रखते हुये इस वार होली पर विशेष रूप से प्राकृतिक रंग, पूजन सामग्री, गौ-काष्‍ठ उत्‍पाद- गुलेरी, गोबर, गणेश, धूप बत्‍ती आदि विभिन्‍न प्रकार की मिठाइयाँ, गुजिया नमकीन, ठण्‍डाई वस्‍त्र एवं अन्य उत्पाद समूहों की बहनों द्वारा तैयार किये गये हैं। इन्‍हें एक आकर्षक होली हेम्‍पर में संयोजित किया गया है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


3rd Floor, Beej Bhawan, Arera Hills
Bhopal
462004