08/04/2026
https://www.facebook.com/share/p/1GwMgB6Er8/
अन्नदाता भाइयों के लिए विशेष तकनीक प्रदर्शन
पराली प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अपनी खेती को 'स्मार्ट खेती' बनाएं। कचरे से कंचन (Waste to Wealth) की राह देखने के लिए हमसे रायसेन में मिलें।
📍दशहरा मैदान, रायसेन
🗓️11-13 अप्रैल 2026
19/03/2026
ICAR-NIHSAD, भोपाल में ‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण जन अभियान–2026’ का शुभारंभ कार्यक्रम 🌱🌍
आज दिनांक 19 मार्च 2026 को ICAR-NIHSAD, भोपाल के सभागार (Auditorium) में “भूमि सुपोषण एवं संरक्षण जन अभियान–2026” के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अंजनलेर स्थित मंगल ग्रह मंदिर प्रांगण से आयोजित हुआ, जिसमें माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा भूमि पूजन के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर NIHSAD के वैज्ञानिकों, तकनीकी, प्रशासनिक एवं संविदा कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य सुधार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इस अभियान के अंतर्गत देशभर में चयनित गांवों में एक माह तक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे किसानों और समाज में भूमि संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की तथा भूमि संरक्षण एवं पोषण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
📸 कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ:
🌿
14/03/2026
आईसीएआर–राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल में आज संस्थान के सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 22वीं किस्त के अंतर्गत किसानों के खातों में सम्मान राशि के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Webcast) देखा गया।
इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय किसानों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और वेबकास्ट के माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखा।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के सशक्तिकरण तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी साझा की गई। उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की।
09/03/2026
The ICAR-sponsored 10-day Short Course on “Next-generation Diagnostics and Vaccines for Infectious Diseases: From Rational Design to Commercialization” commenced today (9 March 2026) at ICAR–NIHSAD, Bhopal.
Scientists and faculty members from different institutions have joined the program to gain advanced insights into modern diagnostic technologies, vaccine design, biosafety, and translational research. The course will provide expert lectures, hands-on laboratory exposure, and discussions on cutting-edge areas including CRISPR-based diagnostics, novel vaccine platforms, and technology commercialization pathways.
The program aims to strengthen national capacity in infectious disease research and promote innovation in diagnostics and vaccine development for improved animal and public health.
05/03/2026
🌱 प्रेम-सेवा संकल्प दिवस पर पौधारोपण 🌱
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के आह्वान पर उनके जन्मदिवस 5 मार्च को “प्रेम-सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाते हुए ICAR-NIHSAD, भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अनीकेत सन्याल के नेतृत्व में वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।
यह पहल प्रकृति के प्रति प्रेम, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।
आइए, हम सभी भी इस अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के इस पुण्य अभियान में सहभागी बनें। 🌿
20/02/2026
Honoured to welcome Dr. Raghavendra Bhatta, Hon’ble DDG (Animal Science), ICAR, to ICAR-NIHSAD, Bhopal.
During his visit, Dr. Bhatta led a meticulous and insightful discussion with the scientists on the ongoing efforts towards development of a vaccine for African Swine Fever (ASF) in pigs—an area of critical national importance.
He undertook a detailed review of the ancillary facilities supporting the BSL-3 laboratory, including the SPF chicken unit, engineering unit, boiler plant, AC plant, electrical sub-station, rendering plant, and Air Handling Units on the service floor. He appreciated the complexity of maintaining high-containment bio-engineering infrastructure and carefully understood the challenges faced in ensuring uninterrupted and safe operation of the BSL-3 facility.
Dr. Bhatta was warmly welcomed by Dr Aniket Sanyal, Director, ICAR-NIHSAD. He also interacted extensively with scientists regarding ongoing research activities and future priorities. In his address to all staff members, he emphasized excellence, biosecurity, and translational research aligned with national needs.
On this occasion, he released four farmer-friendly Hindi publications aimed at strengthening outreach and knowledge dissemination among stakeholders.
We sincerely thank Dr. Bhatta for his visionary leadership, encouragement, and continued support to NIHSAD.
📸 Glimpses of his visit are shared here.
17/02/2026
सही जानकारी • सही समय पर • सीधे किसान तक — Indian Council of Agricultural Research (ICAR) की डिजिटल पहल भारतविस्तार।
https://www.facebook.com/share/p/1CAhXmDSMo/
भारत- 𝗩𝗜𝗦𝗧𝗔𝗔𝗥: हर किसान का डिजिटल साथी
17 फरवरी 2026 को जयपुर में भारतविस्टार (Phase-1) का राष्ट्रीय शुभारंभ किया जा रहा है।
भारत- 𝗩𝗜𝗦𝗧𝗔𝗔𝗥 किसानों के लिए एक एआई-आधारित, बहुभाषी डिजिटल मंच है, जो खेती से जुड़ी ज़रूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराता है।
अब किसान सरकारी योजनाओं, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, फसल व पशुपालन सलाह, लाभ की स्थिति और शिकायत सेवाएँ अपनी भाषा में प्राप्त कर सकेंगे।
🤖 ‘भारती’ – एआई कृषि सहायक, किसानों से बातचीत कर सरल भाषा में समाधान देती है।
📱 मोबाइल ऐप | 💻 वेबसाइट | 📞 155261 पर कॉल करें
(24×7 उपलब्ध)
🌱 सही जानकारी, सही समय पर, सीधे किसान तक।
Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India
17/02/2026
ICAR–NIHSAD, Bhopal organized live viewing of the National Launch of BharatVistaar – Digital Public Infrastructure for AI in Agriculture on 17 February 2026. The programme witnessed enthusiastic participation of 82 farmers along with scientists, technical, permanent and contractual staff of ICAR-NIHSAD. The event highlighted the role of AI-enabled digital advisory services in strengthening agriculture through timely information, market access and risk reduction.
Glimpses of the programme are shared here, reflecting our continued commitment towards digital agriculture and farmer empowerment. 🌱
16/02/2026
https://www.facebook.com/share/p/1CLeukGAe3/
𝗕𝗛𝗔𝗥𝗔𝗧𝗩𝗜𝗦𝗧𝗔𝗔𝗥 | 𝗡𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝗮𝗹 𝗟𝗮𝘂𝗻𝗰𝗵
BharatVistaar is scheduled to be launched on 17 February 2026 in Jaipur by the 𝗨𝗻𝗶𝗼𝗻 𝗔𝗴𝗿𝗶𝗰𝘂𝗹𝘁𝘂𝗿𝗲 𝗠𝗶𝗻𝗶𝘀𝘁𝗲𝗿, 𝗦𝗵𝗿𝗶 𝗦𝗵𝗶𝘃𝗿𝗮𝗷 𝗦𝗶𝗻𝗴𝗵 𝗖𝗵𝗮𝘂𝗵𝗮𝗻, 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗽𝗿𝗲𝘀𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗵𝗶𝗲𝗳 𝗠𝗶𝗻𝗶𝘀𝘁𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝗥𝗮𝗷𝗮𝘀𝘁𝗵𝗮𝗻, 𝗦𝗵𝗿𝗶 𝗕𝗵𝗮𝗷𝗮𝗻𝗹𝗮𝗹 𝗦𝗵𝗮𝗿𝗺𝗮.
BharatVistaar is a multilingual, AI-powered conversational advisory system for the agriculture sector. By integrating AgriStack, ICAR scientific knowledge, agricultural schemes, IMD weather forecasts, mandi prices, and State systems, it offers farmers a single digital platform for advisories, markets, credit, insurance, and government schemes — helping improve productivity and reduce risks.
Side event of India AI Impact Summit 2026
🕘 Live telecast from 9:30 AM onwards
🌐 https://webcast.gov.in/agriculture
Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India