Biharsharif Jn.

Directions

Biharsharif Jn. Biharsharif, the headquarters of nalanda district. Station is located in city in the Indian state of Bihar.

Bihar sharif is connected to metropolitan areas of India, by the Delhi–Kolkata main line via Mughalsarai–Patna route.

प्रशांत किशोर को मिला बांकीपुर से जीत का प्रमाणपत्र।प्रशांत किशोर को कुल 64,151 मत मिले और वे निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उ...
03/08/2026

प्रशांत किशोर को मिला बांकीपुर से जीत का प्रमाणपत्र।

प्रशांत किशोर को कुल 64,151 मत मिले और वे निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 19,324 मतों से चुनाव जीते। नीरज सिन्हा को 44,827 मत प्राप्त हुए।

बिहार सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल में 2014 बैच की आईएएस अधिकारी उदिता सिंह को नालंदा का नया जिला पदा...
21/06/2026

बिहार सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल में 2014 बैच की आईएएस अधिकारी उदिता सिंह को नालंदा का नया जिला पदाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह रोहतास की जिलाधिकारी (DM) थीं।

नेपाल के विराटनगर होटल में संदिग्ध हालात में पटना और पूरे बिहार के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान ज्ञान बिंदु वाले दारोगा फैक्ट...
14/06/2026

नेपाल के विराटनगर होटल में संदिग्ध हालात में पटना और पूरे बिहार के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान ज्ञान बिंदु वाले दारोगा फैक्टरी से मशहूर रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौ@त!

नेपाल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक होटल में पटना के ज्ञान बिंदु वाले चर्चित शिक्षक सहरसा निवासी रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव खान कोचिंग प्रकरण में फरार चल रहे थे। घटना के समय उनके साथ मौजूद सभी युवकों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। नेपाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। इस बीच, खान कोचिंग से जुड़े लोगों पर भी सवाल उठने लगे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच जारी हैं शव के पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

इश्वर से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को इस आपर दुःख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।🙏

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में नया मोड़! गार्ड्स गिरफ्तार! पटना में 2 जून की रात 'खान सर' के कोचिंग स...
05/06/2026

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में नया मोड़! गार्ड्स गिरफ्तार!

पटना में 2 जून की रात 'खान सर' के कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है! 📹 यह वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड्स ने ही की थी। 💥

▪️ पुलिस एक्शन और गिरफ्तारी: वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने ले आई। 🚓 3 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 🔒
▪️ गार्ड्स का चौंकाने वाला खुलासा: दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। 😲
▪️ हथियार जब्त और नई FIR: पुलिस ने दोनों के हथियार सत्यापन के लिए जब्त कर लिए हैं और कदमकुआं थाने में फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद नई FIR दर्ज की गई है। 📝🔫
▪️ खान सर से पूछताछ: पुलिस ने कोचिंग के अंदर खान सर से भी पूछताछ की है। 🏢👮‍♂️

🔥 सड़कों पर उतरे 5 हजार से ज्यादा छात्र!
दूसरी ओर, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर टीचर रौशन आनंद की रिहाई के लिए छात्र सड़क पर उतर आए हैं। छात्रों ने कोचिंग से कारगिल चौक तक कैंडल जलाकर मार्च निकाला और रिहाई की मांग की। 🕯️✊ इस प्रदर्शन में 5 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए! 🚶‍♂️🚶‍♀️

इस मामले की सच्चाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं!

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप।बिहार के पटना में मुसल्लहपुर हाट के पास प्रतिष्ठित शि...
03/06/2026

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप।

बिहार के पटना में मुसल्लहपुर हाट के पास प्रतिष्ठित शिक्षक 'खान सर' के कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में खान क्लासेस के सुरक्षा गार्ड का सिर फट गया है, जिसे अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, खान क्लासेस और ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों में झड़प हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों तरफ से जुटे छात्रों और असामाजिक तत्वों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, उपद्रवियों ने खान क्लासेस का बैनर भी फाड़ डाला।

राजगीर मलमास मेला 2026 की शुरुआत 17 मई 2026 को हो चुकी है और यह भव्य मेला 15 जून 2026 तक चलेगा। यह सनातन धर्म का एक अद्व...
17/05/2026

राजगीर मलमास मेला 2026 की शुरुआत 17 मई 2026 को हो चुकी है और यह भव्य मेला 15 जून 2026 तक चलेगा। यह सनातन धर्म का एक अद्वितीय और ऐतिहासिक आयोजन है जो हर तीन साल में एक बार पड़ता है।

मुख्य आकर्षण और तिथियां:

आयोजन स्थल: राजगीर, नालंदा, बिहार
अवधि: 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक
शाही स्नान तिथियां: 27 मई, 31 मई, और 11 जून।

नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया।सीएम का कारकेड उद्घाटन स्थल की ओर बढ़ रह...
27/03/2026

नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया।
सीएम का कारकेड उद्घाटन स्थल की ओर बढ़ रहा था, तभी एक बच्ची अचानक दौड़ते हुए गाड़ियों की ओर आ गई, जिससे कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई।

भैसासुर देवी स्थान के पास हुई इस घटना में मौके पर मौजूद महिला सिपाही ने दौड़कर बच्ची को सुरक्षित खींच लिया और बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी को एक बार फिर साबित किया है। महिला सिपाही की इस बहादुरी को लेकर हर तरफ उनकी सराहना हो रही है।

श्री कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा भ्रम...
13/11/2025

श्री कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर नालंदा कालेज अवस्थित मतगणना केंद्र परिसर में विधि व्यवस्था , शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

नालन्दा कॉलेज परिसर में मतगणना कार्य हेतु विधान सभावार अंकित मतगणना भवनों का नाम निम्नवत् है:-
1. 171- अस्थावां विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -Physics Block

2. 172- बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम - Examination Hall

3. 173 - राजगीर विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -Amarnath Bhavan

4. 174 - इस्लामपुर विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -MCA Department

5. 175 - हिलसा विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -N. Block (1st Floor)

6. 176- नालन्दा विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -N. Block (Ground Floor)

7. 177- हरनौत विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम - Chemistry Department है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नालंदा कॉलेज, नालंदा में अवस्थित मतगणना केंद्र पर दिनांक 14 नवम्बर 2025 को प्रातः 08:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा।

मतगणना केंद्र के भीतर
किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, सिगरेट, माचिस, चाकू, ब्लेड, हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, खैनी, तंबाकू, आग्नेयास्त्र आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारीगण मतगणना के दौरान पूरी तत्परता से निगरानी रखेंगे ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

मतगणना परिसर के चारों ओर नो-एंट्री जोन घोषित रहेगा। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मतगणना केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों, जुलूस या भीड़ के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

मतगणना परिसर के मीडिया सेंटर में टीवी, इंटरनेट, नाश्ता,खाना, पानी सहित बैठने के लिए कुर्सी आदि की उत्तम प्रबंध किया गया है।

गयाजी स्टेशन ट्रेन हादसा - चलती ट्रेन में चढ़ने में गई जान... प्लेटफार्म तोड़कर निकाली बॉडी।🚆                           ...
10/11/2025

गयाजी स्टेशन ट्रेन हादसा - चलती ट्रेन में चढ़ने में गई जान... प्लेटफार्म तोड़कर निकाली बॉडी।🚆

Address

Bihar Sharif
803101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Biharsharif Jn. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share