08/08/2026
आज नगीना विधानसभा के किरतपुर में आज़ाद समाज पार्टी की जनसभा में शामिल होने का अवसर मिला। ✊
इस अवसर पर बड़े भाई, नगीना लोकसभा सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी के नेतृत्व और संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की अपील की गई।
आज की सभा में कार्यकर्ताओं का जोश, युवाओं का उत्साह और जनता का समर्थन देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि आने वाला समय बदलाव, अधिकार और सामाजिक न्याय की नई आवाज़ का होगा।
आइए, एकजुट हों, संघर्ष को मजबूत करें और एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी के हाथों को मजबूत करें।
✊ जय भीम | जय संविधान | जय भारत 🇮🇳