Bhagirath Jyani
CHAIRMAN IN THE CENTERAL CO- OPERATIVE BANK BIKANER, RAJASTHAN.
16/01/2026
17 वर्षीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम बार खाजूवाला पहुचने पर विश्वास चौधरी पुत्र श्री बनवारी जी तरड़ निवासी 14 बी डी का जाट धर्मशाला खाजूवाला व कॉपरेटिव बैंक शाखा खाजूवाला में मुमेंटो व नगद राशि देकर समानित किया गया। इस स्मानित कार्यक्रम में खाजूवाला के नायब तहसीलदार हनुमान जी पूनिया , आबकारी CI सुरेंद्र जी, AEN महेंद्र जी भादू,जाट धर्मशाला अध्यक्ष रघुवीर सिंह जी ताखर, सीसीबी ब्रांच मैनेजर दीनदयाल शर्मा,राजाराम जी कसवाँ,रणवीर जी भाम्भू,जियाराम जी पूनिया, राजेंद्र जी बेनीवाल, लालू राम जी बिसू,हसराज जी मंडा, प्रकाश जी गोदारा,पवन जी भादू,करण जी पुनिया, ओमप्रकाश जीधतरवाल,स्योपत जी पुनिया,प्रदीप जी भाम्भू ,प्रेम जी तरड़, अनिल जी कसवाँ,इमिलाल जी देहडु,पृथ्वी जी कासनीया,सरवन जी डारा,प्रेम जी खोथ,बालू राम जी तरड़,मोहन पुनिया,राकेश खिलेरी,हरीश थोरी व समिति व्यस्थापक बाबूलाल जी , खेतराम जी , हनीफ़ जी , यूसुफ जी,सुनील जी,राधेश्याम जी व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए ।
14/01/2026
आज मकर संक्रांति और लोहड़ी के उपलक्ष में चेयरमैन भागीरथ जी jyani के द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गणमान्य लोगों ने शिरकत की ✍️
16/09/2025
बीकानेर (राजस्थान )
आज दिनांक 16.09.25 को इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लि.(इफको) एवं 8 के वाई डी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. के संयुक्त तत्वाधान में नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के अंतर्गत रबी फसल विचार गोष्ठी का आयोजन श्री भागीरथ ज्याणी , चेयरमैन , बीकानेर केंद्रीय सहकारी बैंक लि. बीकानेर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ए पी सिंह , वरिष्ठ प्रबंधक , इफको जयपुर रहे।
डा ए पी सिंह ने डी ए पी खाद की कमी को देखते हुए नैनो डी ए पी 5 मिली लीटर प्रति किलो बीज की दर से बीजोपचार कर रबी फसलों की बुआई करने की सलाह दी । नैनो डी ए पी के बीज उपचार से बीज का अंकुरण ज्यादा होता है, अंकुरण जल्दी होता है , पौधा स्वस्थ रहता है तथा बढ़वार अच्छी होती है। साथ ही खड़ी फसल में नैनो यूरिया एवं नैनो डी ए पी का 4 - 4 मिली लीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर बुआई के 40 से 45 दिन बाद स्प्रे करने से बहुत अच्छा परिणाम आता है तथा दानेदार यूरिया एवं दानेदार डी ए पी की कम मात्रा का उपयोग करना पड़ेगा ।
मनी राम जाखड़ क्षेत्र प्रबंधक इफको बीकानेर ने आगामी रबी फसलों में दानेदार डी ए पी की कमी को देखते हुए अल्टरनेटिव खाद जैसे एन पी के 12.32.16, नैनो डी ए पी, सुपर इत्यादि खादों का प्रयोग करने की अपील की।
विजय पाल इफको एम सी ने फसलों में समय से उच्च गुणवत्ता की कृषि दवाओं का स्प्रे के बारे में बताया।
कार्यक्रम में परमजीत सिंह मान, अध्यक्ष 8 के वाई डी जी एस एस लि, किशन मेघवाल , सरपंच प्रतिनिधि, 8 के वाई डी, चेना राम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि 5 के वाई डी, रमेश ठोलिया, अध्यक्ष, 14 बी डी जी एस एस, शैलेन्द्र बाना, अध्यक्ष, 20 बी डी जी एस एस, गुरमीत सिंह, अध्यक्ष, 17 के वाई डी, जी एस एस, राम सिंह , सचिव भारतीय किसान संघ, अंजू गोदारा , कृषि पर्वेक्षक, भोज राज मेघवाल, धर्म पाल दारा, दिन दयाल शर्मा, ब्रांच मैनेजर, सी सी बी ,खाजूवाला, हनीफ खां , प्रबंधक 8 के वाई डी, खादिम , राहुल, प्रमोद, सुशील सहित खाजूवाला क्षेत्र की सहकारी समितियों के प्रबंधकों एवं अध्यक्षों सहित क्षेत्र के लगभग 300 कृषक बंधुओं ने भाग लिया तथा खेतीबाड़ी से संबंधित अपनी समस्याओं पर संवाद किया।
26/08/2025
आज द सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक बीकानेर में चेयरमैन के रूप में 12 वर्ष पूर्ण हुवे।
इन सालो में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, बैंक में रहे सभी अधिकारी, कर्मचारी, साथी संचालक मंडल सदस्यों एव केवीएसएस तथा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के संचालक मंडल के सदस्यों एव सभी व्यवस्थापको के सहयोग और समर्थन से आज बैंक को इस प्रकार से स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है जिससे समस्त बीकानेर के किसानो को सेवाए देने एव आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मेरे 12 वर्षों के इस कार्यकाल के लिए मैं क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों जिन्होंने समय समय पर केन्द्र एव राज्य सरकार की योजनाओं के द्वारा क्षेत्र के कृषकों को लाभान्वित किया तथा अपने सभी साथी संचालक सदस्यों, समय समय पर बैंक में रहे प्रबन्ध निदेशक अधिकारियों, बेरियावाली केवीएसएस के संचालक मंडल सदस्यों, सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक बंधुवों एव बैंक के कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूँ। आप सभी के सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत आभार।🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Telephone
Website
Address
Chamdiya Colony Khajuwala
Bikaner
334023
