Bishnoi ji

Bishnoi ji

Share

"विष्णु विष्णु तू भण रे प्राणी पेंके लाख उपाजु ,
रतन काया बैकुंठे वासो तेरा जरा मरण भाजू"🔥

11/10/2022

संदीप बिश्नोई सुपुत्र श्री रमेश सियाग (वकील साब) , निवासी कानावास का पाना जोधपुर का चयन निशानेबाजी/शूटिंग की दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप ,व्यक्तिगत एवम टीम स्पर्धा में होने पर बहुत बधाई और गुरु महाराज से प्रार्थना करता हूं कि आप दक्षिण कोरिया से मेडल जीत कर आए और अपने परिवार समाज और देश का नाम रोशन करें।

देवेंद्र बुड़िया
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा

11/10/2022

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र जी बिश्नोई ने जंभेश्वर मंदिर जाजीवाल धोरा (जोधपुर) में उद्यान निर्माण हेतु 11 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। बिश्नोई समाज के सच्चे जननायक तथा विश्नोई रत्न के असली हकदार आप जैसे व्यक्तित्व वाले लोग ही होते हैं!
Devendra Bishnoi Sant Raju Official

10/10/2022

बिश्नोई समाज की श्रद्धा और आस्था के केंद्र गुरु जम्भेश्वर जी के मुक्ति स्थल मुकाम धाम पहुंचकर इस पावन भूमि को वंदन किया।

मुकाम धाम यात्रा के दौरान यहां साधु-संतों का आशीर्वाद लेकर लोक कल्याण के मार्ग पर सतत् चलते रहने की प्रेरणा ली।

09/10/2022

538वें बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएँ....💐💐
जय गुरू जम्भेशवर भगवान 🔥🙏

08/10/2022

#जागो_जोवो_जोत_न_खोवो,
ासी_सँसांरू.. स्वामी भागीरथदास जी शास्त्री ने बिश्नोई समाज को खरी खरी सुनाई,कि हम किस दिशा मे जा रहे है🙏🙏

07/10/2022

538 वां #बिश्नोई_धर्म_स्थापना_दिवस 18 अक्टूबर 2022 को #श्री_गुरु_जम्भेश्वर_मंदिर #मुक्तिधाम_मुकाम व #समराथल_धोरे पर मनाया जा रहा है अतः आप सभी सज्जनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक पधारे 🙏

05/10/2022

गांव सदलपुर की बेटी निकिता बिश्नोई का हुआ भारतीय फुटबॉल विश्व कप टीम ( अंडर 17)मे चयन , विश्व कप (अंडर-17 )में बनेगी भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा । गांव सदलपुर के लिए गौरवशाली पल । Bishnoi ji परिवार की और से निकिता बिश्नोई और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एंव शुभकामनाँ।💐💐🥰🥰✌

04/10/2022

जय जंभेश्वर भगवान ।
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय प्रधान श्री देवेंद्र जी बुड़िया के जल्दी स्वस्थ होने के लिए मुक्ति धाम मुक़ाम में उनके नाम का यज्ञ हों रहा है । गुरु महाराज से प्रार्थना करते है कि भगवान उनको जल्दी स्वस्थ लाभ दें ।
पूरा समाज आपके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा है ।

हनुमान बिश्नोई
कार्यालय सचिव
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा

04/10/2022

हमेशा सबके हितों की सोचने वाले प्रधानजी को आज हम सबकी दुआओ की जरूरत है ।।
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान, महान भामाशाह, देवेंद्र जी बिश्नोई जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है सभी मिलकर हम दुआ करें, हवन करें, गौशालाओ में दान करे ताकि विकास की हमेशा मिसाल जलाने वाले प्रधान देवेंद्र जी बिश्नोई जल्द स्वस्थ हो और इस समाज को नई ऊंचाइयां तक लेकर जाएं, Devendra Bishnoi
गुरू जम्भेशवर भगवान जल्द स्वास्थ्य प्रदान करे🙏🙏
Devendra Bishnoi

02/10/2022

भारतीय वायु सेना के जांबाज LAC धर्मेंद्र विश्नोई निवासी कोसाना वर्तमान पदस्थापन असम के सिलीगुड़ी में सड़क हादसे में शहीद हो गए जिनकी पार्थिव देह आज 3 बजे जोधपुर के हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और पैतृक गांव कोसाना में अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा
अमर शहीद धर्मेंद्र बिश्नोई अमर रहे अमर रहे😢💐💐

02/10/2022

#लाह प्रतिक आपसी प्रेम री🌾✌...पुराने समय मे आमणे वडेरा मिलजुल कर काम करता हा वाह परम्परा अब लुप्त होती जा रही है,लाह गो तो आणंद ही अलग है भाईसेणों🤣🙏
🌾 अन्नदाता किसान देश की शान 🌾
पुराने समय में आसपास के सभी किसान भाई मिलकर सामूहिक फसल कटाई का कार्य करते हुए भणत का वाचन करते थे।
आज के समय में इस सामूहिक कटाई की परम्परा में कमी आई है।
बज्जू की RD 945 पर एक खेत में सामूहिक फसल कटाई करते किसान भाईयों को देखकर मुझे भी उनके साथ इस कार्य में हाथ बंटाने का अवसर मिला।
सभी ने मिलकर भणत का वाचन किया।
अन्नदाताओं के साथ इस परम्परा में शामिल होकर सुकुन मिलता है।
परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उनके आशीर्वाद से अन्नदाताओं के भण्डार भरे रहे तथा सभी खुशहाल जीवन व्यतीत करें।

भागीरथ तेतरवाल प्रधान बज्जू 🙏
Bhagirath Tetarwal

Want your business to be the top-listed Government Service in Bikaner?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


बिश्नोई समाज का पवित्र मन्दिर मुकाम बीकानेर राजस्थान
Bikaner