District Collector & Magistrate - Bikaner

District Collector & Magistrate - Bikaner

Share

Official Handle of District Collector and District Magistrate, #Bikaner, #Rajasthan.

12/06/2026

बराला में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, ग्रामीणों के अनेक कार्य हुए हाथोंहाथ

बीकानेर, 12 जून। ग्राम‌ पंचायत बराला में जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

शिविर प्रभारी तथा उपखंड अधिकारी श्रीमती दिव्या बिश्नोई एवं तहसीलदार श्री अशोक पारीक द्वारा आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में कुल 22 विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे। इनमें राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज आयोजना विभाग, जनस्वास्थ्य अभियानिकी महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, सांख्यिकी विभाग, पशुपालन, चिकित्सा, आर्युवेद, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, रसद विभाग के प्रतिनिधि शामिल रहे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज ‌विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत 50 व्यक्तिगत शौचालयों और 2 सामुदायिक शौचालय आवेदनों की स्वीकृति जारी की गई और नियम 157 के अन्तर्गत निशुल्क पट्टे जारी किए गए। शिविर में 4 जन्म प्रमाण पत्र, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए।

विद्युत विभाग से सम्बन्धित वोल्टेज की समस्या एवं बिजली कटौती से जुड़ी समस्या के सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी द्वारा सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को तीन दिवस में कार्यवाही के निर्देश दिए। अवैध पेयजल कनेक्शन हटाने एवं आपूर्ति सुचारु करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। वृद्ध पेंशन अंतर्गत 3 प्रकरणों का सत्यापन किया गया। सात आवासों की ऑनलाइन जियोटेग की गई। समाधान शिविर में विकास अधिकारी श्री गोपाराम, सहायक विकास अधिकारी श्री हरीराम और श्री विजय सिंह प्रजापत मौजूद रहे।

DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Gajendra Singh Khimsar Arjun Ram Meghwal Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर

12/06/2026

30 वर्ष पुराना भूमि विवाद सुलझा, किसान को मिली राहत
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बज्जू खालसा में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा उन्हें एक ही स्थान पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान श्यामपुरा (सीकर) निवासी पूर्व सैनिक श्री प्रकाश पुत्र भीवाराम ने बताया कि उसे लगभग 30 वर्षों से भूमि खातेदारी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। खातेदारी को लेकर वारिसों के बीच सहमति नहीं बनने के कारण मामला लंबे समय से लंबित था। ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी श्री सांवरलाल रैगर, तहसीलदार श्री मदन सिंह यादव तथा तहसीलदार श्री नितिन पुरोहित द्वारा समझाइश और समन्वय के प्रयास किए गए। इसके परिणामस्वरूप सभी पक्षों की सहमति बनी और 6.2 हेक्टेयर भूमि की खातेदारी प्रदान कर दी गई। वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान पर लाभार्थी ने राज्य सरकार और जन-कल्याण शिविर के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीएम सूर्यघर योजना से बिजली बिल हुआ शून्य
बज्जू निवासी जुगल किशोर पुत्र भागीरथ शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर कनेक्शन के लिए उपरांत ग्रामीण सेवा शिविर में योजना का लाभ मिलने के बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, अब वे अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे विद्युत विभाग को बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप इंसेंटिव योजना के तहत इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा भी वितरित किया गया। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा बचत को भी बढ़ावा मिला है। इस योजना का शीघ्र लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि राज्य सरकार को समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करना चाहिए।

DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Gajendra Singh Khimsar Arjun Ram Meghwal Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर

12/06/2026

ग्रामीण सेवा शिविर के पहले ही दिन उदयपुर में मिली राहत की छांव

किसान को मिला कृषि यंत्र अनुदान, चेहरे पर लौटी मुस्कान

https://dipr.rajasthan.gov.in/press-release-detail/243695/85

12/06/2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है हमारी सरकार-श्री जोराराम कुमावत

https://dipr.rajasthan.gov.in/press-release-detail/243694/85

Photos from DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan's post 12/06/2026
12/06/2026
12/06/2026

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की

त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश

https://dipr.rajasthan.gov.in/press-release-detail/243690/85

12/06/2026

सिरोही प्रभारी मंत्री श्री के.के.विश्नोई ने किया सिरोही जिला अस्पताल का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

https://dipr.rajasthan.gov.in/press-release-detail/243691/85

Want your business to be the top-listed Government Service in Bikaner?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Suchna Kendra
Bikaner
334001