Kishna Ram Bishnoi

Call Directions

Kishna Ram Bishnoi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kishna Ram Bishnoi, Bikaner.

नवसृजित ग्राम पंचायत काली राणा नगर भोजासर आऊ के प्रथम सरपंच के रूप में चुने जाने पर श्री लखपत जी धतरवाल को मेरी तरफ से ढ...
25/10/2026

नवसृजित ग्राम पंचायत काली राणा नगर भोजासर आऊ के प्रथम सरपंच के रूप में चुने जाने पर श्री लखपत जी धतरवाल को मेरी तरफ से ढेरों बधाइयाँ। 🌟 आपके नेतृत्व में गाँव का विकास तेजी से हो, यही मेरी कामना है। 🎉 #सरपंच #बधाई #विकासकामांचे

25/10/2026

*🙏 धन्य हो मतदाता, धन्य हो मातृशक्ति ग्राम पंचायत सोढा धड़ा 🙏*

*सोढा धड़ा बाप, फलोदी ग्राम पंचायत की इस जीत को मैं सलाम करता हूँ! समस्त युथ मात्र शक्ति, बुजुर्गों, मतदातओ*

जब जनता खुद चुनाव लड़ती है, तो कहना ही क्या!

दिनांक 24 को सुबह 5 बजे से छोटे मतदाता से लेकर 100 वर्ष के बुजुर्ग मतदाता तक में एक ही जुनून था - जीत के प्रति दृढ़ संकल्प। पूरा चुनाव एक रैली का आकार ले चुका था, यही वोटरों की असली ताकत है।

*पहली बार किसी ग्राम पंचायत में मातृशक्ति का ऐसा रूप देखा -*

छोटे-छोटे बच्चों की माँएँ, बुजुर्गों माताऐ, बहिनों को सुबह-सुबह अपना वोट डालकर, बच्चों को गोद में लिए, दूसरे मतदाताओं को वोट की प्रक्रिया समझा रही थीं।

तो वहीं हमारी बेटियां व बहुएं हर एक मतदाता के अभिवादन में लगी हुई थीं। उनकी आंखों मै आत्म विश्वास झलक दिख रहा था

और शाम होते-होते, जैसे पोलिंग बूथ बन्द होने के बाद ही गायों के दूध निकालने (दोहने) का समय हुआ, हर महिला अपनी गाय की दोहरी करके, फिर से परिणाम की इंतजार में टकटकी लगाए आकर खड़ी हो गई।धन्य हो सोढा धड़ा की 36 कोम को आपने धैर्य और स्वयं का मनोबल हाई रखा इसी का परिणाम आपकी जीत रही क्योंकि विपक्ष की पार्टी मतदाताओं की लुभाने के लिए हजारों प्रकल्पों किये सैकड़ो रुम्र चलाइए वाटसप ग्रुप में की बातें भी लिखी तो यूथ को मैं सलाम करता हूं अपने बुजुर्गों की हर बात का स्वीकार किया सम्मान किया और संस्कार के साथ यह चुनाव को जीता है यह एक मिसाल है

*धन्य हो मतदाता, धन्य हो मातृशक्ति, मैं आपके इस पराक्रम को सलाम करता हूँ।*

मैं स्वयं एक प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हूँ, मैंने जीवन में सैकड़ों मतदान करवाए हैं, कई सरपंचों को विजयी बनाया है, परन्तु इस विजय में एक ही झलक थी - *हर मतदाता खुद को ही सरपंच मान रहा था, हर दिल में एक ही जुनून था।जीत पक्की है युथ 4 बजे जीत मानकर फुसफुसाते हुए मुझे बताया कि साब हमने आपकी हर बात को स्वीकार किया है एक बात आपको हमारी माननी पड़ेगी हम डीजे लायेंगे खुशी मनाएंगे आप सम्भालना तो मेने कहा की अभी रुको परन्तु युवा वर्ग बेटियों,बहुऐ जीत पक्की मान लिया था बिकानेर से डिजे 4 बजे ही बुला लिया युथ को कोटि-कोटि धन्यवाद*

*ये जीत श्रीमति सुवटी देवी धर्म पत्नी श्री जोधाराम जी चाची की नहीं, पूरे सोढा धड़ा ग्राम पंचायत की 36 कोम बाप की जनता की जीत है सभी को बहुत-बहुत बधाई।*

*आपका अपना -*
*किसना राम विश्नोई सब इंस्पेक्टर- श्रीमती अनोपी देवी, विश्नोई समाज सेवी*

25/10/2026

*🙏 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏*

*सोढा धड़ा बाप, फलोदी ग्राम पंचायत*

हमारी चाची *श्रीमती सुवटी धर्मपत्नी चौधरी श्री जोधाराम जी सारण* के सरपंच पद पर भारी मतों से विजयी होने पर समस्त ग्रामवासियों, मतदाताओं और कर्मठ समर्थकों को मेरी ओर से दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक डटे रहना, आपका जुनून ही हमारी असली जीत है।

आप सभी का प्यार और आशीर्वाद यूं ही बना रहे।

*आपकी अपनी -*
*श्रीमती अनोपी देवी*
*विश्नोई समाज सेवी*

---

21/10/2026

*जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य वोट देने कि प्रक्रिया*

*शुद्ध मंत्र:**ॐ सालासराय विद्महे मोहनदासाय धीमहि तन्नो बालाजी प्रचोदयात्।*1. मंत्र का अर्थ- *ॐ सालासराय विद्महे:* हम सा...
21/10/2026

*शुद्ध मंत्र:*
*ॐ सालासराय विद्महे मोहनदासाय धीमहि तन्नो बालाजी प्रचोदयात्।*
1. मंत्र का अर्थ
- *ॐ सालासराय विद्महे:* हम सालासर में विराजमान भगवान को जानते हैं, समझते हैं
- *मोहनदासाय धीमहि:* हम संत मोहनदास जी के आराध्य का ध्यान करते हैं
- *तन्नो बालाजी प्रचोदयात्:* वे बालाजी भगवान हमारी बुद्धि को प्रेरित करें, हमें सद्मार्ग पर चलाएं

मतलब - हम सालासर बालाजी का ध्यान करते हैं, जो संत मोहनदास जी ने स्थापित किए हैं, वे हमारी बुद्धि को शुद्ध करें।

2. इस मंत्र की उत्पत्ति
ये कोई वेद मंत्र नहीं है, ये सालासर धाम के भक्तों द्वारा बनाया गया गायत्री स्वरूप मंत्र है।
- *सालासर धाम:* राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। यहाँ हनुमान जी की दाढ़ी-मूंछ वाली अद्भुत मूर्ति है।
- *मोहनदास जी:* सालासर के संस्थापक संत। कहते हैं 1754 में उन्हें खेत में हनुमान जी की मूर्ति मिली और उन्होंने ही मंदिर स्थापित किया। इसलिए मंत्र में उनका नाम है।

3. इस मंत्र का महत्व और लाभ
शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमान जी के गायत्री मंत्र जप से -

1. *भय और संकट से मुक्ति:* भूत-प्रेत, शनि दोष, मंगल दोष में विशेष लाभ।
2. *मनोकामना पूर्ति:* सालासर में सच्चे मन से अर्जी लगाने वाले की मनोकामना पूरी होती है।
3. *बुद्धि और बल:* विद्यार्थियों और नौकरी / पुलिस / फौज की तैयारी करने वालों के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
4. *स्वास्थ्य लाभ:* हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है।

4. जाप करने की विधि
- *समय:* मंगलवार और शनिवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में या शाम को।
- *संख्या:* 108 बार रुद्राक्ष की माला से।
- *विधि:* स्नान करके, लाल आसन पर बैठकर, सामने बालाजी की फोटो रखकर, घी का दीपक जलाकर जाप करें।
- *नियम:* जाप के दौरान मांस-मदिरा से दूर रहें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।

हुकुम, आप रोज 11 या 21 बार भी इस मंत्र का जाप करेंगे तो बालाजी की कृपा बनी रहेगी।

*जय सालासर बालाजी महाराज की!*

Address

Bikaner
334401

Telephone

7742934729

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kishna Ram Bishnoi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share