ICDS Rural Rajasthan

Call Directions Website

ICDS Rural Rajasthan Integrated Child Development Services (ICDS) Rural Rajasthan
Working for child Nutrition ,maternal care, women empowerment and early childhood development.

Official information, awareness and field activities. Managed by ICDS Rural Bikaner RJ

📢 महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर में आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का सुनहरा अवसर 📢👩‍💼 बीकानेर जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी...
16/06/2026

📢 महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर में आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का सुनहरा अवसर 📢

👩‍💼 बीकानेर जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी!

महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 28 कार्यकर्ता एवं 56 सहायिका पद रिक्त हैं।

✅ शैक्षणिक योग्यता: 12वीं उत्तीर्ण
✅ आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
✅ आवेदन शुल्क: निशुल्क
✅ चयन प्रक्रिया: मेरिट एवं दस्तावेज सत्यापन आधारित
✅ मानदेय:
• आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – ₹10,561 प्रतिमाह
• आंगनबाड़ी सहायिका – ₹6,291 प्रतिमाह

📍 केवल स्थानीय महिला अभ्यर्थी ही संबंधित ग्राम पंचायत/वार्ड के पद हेतु आवेदन कर सकती हैं।

📅 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 07 जुलाई 2026 सायं 6:00 बजे तक
📍 आवेदन जमा स्थान: संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय, बीकानेर।

📑 आवश्यक दस्तावेज:
✔️ 12वीं की अंकतालिका
✔️ निवास प्रमाण पत्र
✔️ आधार कार्ड
✔️ जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
✔️ RSCIT/अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
✔️ विधवा/तलाकशुदा/दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि।

🌟 अपने क्षेत्र की महिलाओं तक यह जानकारी अवश्य पहुंचाएं।
सरकारी सेवा से जुड़कर समाज और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

🌸 बेटी है तो भविष्य है 🌸  महिला अधिकारिता (महिला एवं बाल विकास विभाग) के तत्वावधान में बीकानेर ग्रामीण ब्लॉक में “बेटी ब...
16/03/2026

🌸 बेटी है तो भविष्य है 🌸

महिला अधिकारिता (महिला एवं बाल विकास विभाग) के तत्वावधान में बीकानेर ग्रामीण ब्लॉक में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव एवं एकल बेटी सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में SDM बीकानेर IAS सुश्री महिमा कसाना जी, प्रोबेशनर IAS स्वाति जी, BDO बीकानेर साजिया तबस्सुम जी, BCMO सुनील जैन जी तथा CBEO रामकुमार सीलू जी सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बेटियों के जन्म का उत्सव मनाया गया तथा एकल बेटियों को सम्मानित कर समाज में उनके महत्व और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर से 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके अधिकारों के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।**

✨ आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें –
बेटी बचाएँ, बेटी पढ़ाएँ और बेटियों को आगे बढ़ाएँ।




















नारी शक्ति का सम्मान, स्वास्थ्य और स्वच्छता की नई उड़ान! 🕊️✨राजस्थान सरकार की 'कालीबाई भील उड़ान योजना' महिलाओं और बालिक...
14/02/2026

नारी शक्ति का सम्मान, स्वास्थ्य और स्वच्छता की नई उड़ान! 🕊️✨

राजस्थान सरकार की 'कालीबाई भील उड़ान योजना' महिलाओं और बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक सराहनीय पहल है।
इस योजना के तहत प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के लिए नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
योजना की मुख्य बातें:
• उद्देश्य: महिलाओं और बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उनका स्वास्थ्य सुधारना।
• लाभार्थी: 10 से 45 वर्ष की सभी महिलाएं और बालिकाएं।
• सेवाएं: नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण।
• वितरण केंद्र: आप अपने नजदीकी सरकारी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र या अन्य सरकारी संस्थानों से इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ रहें और आगे बढ़ें! 💪 सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं और अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें।

📢 ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे पेज को अभी 'Like' और 'Follow' करें! 🔔
ICDS Rural Rajasthan
"अगर आपके मन में इस योजना से जुड़ा कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट में पूछें!" 💬

📢 Lady Supervisor – CET Complete Candidates🗓 Online आवेदन की तिथि बढ़ाकर 👉 11 फरवरीयह जानकारी सभी योग्य अभ्यर्थियों तक प...
09/02/2026

📢 Lady Supervisor – CET Complete Candidates

🗓 Online आवेदन की तिथि बढ़ाकर
👉 11 फरवरी

यह जानकारी सभी योग्य अभ्यर्थियों तक पहुँचाएँ।
पोस्ट को Share करें और पेज Follow करें ✅
ICDS Rural Rajasthan







आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की मुस्कान और सीखने की ललक ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।आज के भ्रमण में बच्चों की शिक्षा, प...
08/02/2026

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की मुस्कान और सीखने की ललक ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

आज के भ्रमण में बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

आंगनवाड़ी एवं महिला बाल विकास से जुड़ी अपडेट्स के लिए पेज को फॉलो करें।
ICDS Rural Rajasthan















ia

20–25 मासूम बच्चे…और उनके सामने एक ढाल बनकर खड़ी एक माँ 🫡नीमच जिले की आंगनवाड़ी हेल्पर कंचनबाई मेघवाल ने यह कर दिखाया, ज...
07/02/2026

20–25 मासूम बच्चे…
और उनके सामने एक ढाल बनकर खड़ी एक माँ 🫡

नीमच जिले की आंगनवाड़ी हेल्पर कंचनबाई मेघवाल ने यह कर दिखाया, जो केवल एक माँ या सेवा भाव वाले व्यक्ति के वश का हो सकता है।
जब मधुमक्खियों ने आंगनवाड़ी केंद्र के 20 बच्चों पर हमला किया,
तो कंचनबाई ने बच्चों को अपने पीछे छुपाया और खुद हजारों डंक सह लिए।

बच्चों को एक भी खरोंच नहीं आई,
लेकिन उन्होंने अपनी जान दे दी ताकि 20 घरों के चिराग बुझें नहीं। 😔

उनकी यह अद्भुत वीरता, करुणा और अदम्य शक्ति अब इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी।

📌 राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कंचनबाई को कोटि-कोटि नमन किया है और कहा कि उनका बलिदान हर महिला के साहस और प्रेम का प्रतीक है।

📌 भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने कंचनबाई की वीरता को सलाम करते हुए उन बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की मांग की है।

📌 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कंचनबाई के परिवार को ₹4 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

आज उनके पीछे लकवाग्रस्त पति और 3 मासूम बच्चे हैं…
पर उनके बलिदान ने हमें सिखा दिया कि सच्चा साहस क्या होता है।

🙏 कंचनबाई मेघवाल को कोटि-कोटि नमन। आपकी वीरता हर दिल में ज़िंदा रहेगी। 🙏
ICDS Rural Rajasthan

#कंचनबाईमेघवाल


#वीरांगना








#माँ
#साहस
#कर्तव्य


01/02/2026

📍 दैनिक गतिविधि | आंगनवाड़ी केंद्र

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत
आंगनवाड़ी केंद्र पर नियमित दैनिक गतिविधि के दौरान
बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं से संबंधित
सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया।

इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य
तथा आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन
पर विशेष ध्यान दिया गया।

👉 ऐसी गतिविधियों से संबंधित
जानकारी के लिए Page को Follow करें।






27/01/2026

🎉 अन्नप्राशन एवं प्रवेश उत्सव | आंगनवाड़ी केंद्र

👉 “बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम”

आज आंगनवाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन एवं प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर छोटे बच्चों को पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया एवं नवप्रवेशी बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभ से ही पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जोड़ना तथा अभिभावकों को आंगनवाड़ी सेवाओं के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

🙏 बच्चों, अभिभावकों एवं आंगनवाड़ी स्टाफ की सहभागिता सराहनीय रही।

📍 Bikaner








Address

CDPO Office, Bikaner Rural , Near RSV School, JNV Colony Bikaner
Bikaner
334001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICDS Rural Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share