Golden City Samrathal

Call Directions Website

Golden City Samrathal बिश्नोई धर्म प्रचार और वन्यजीवों

04/09/2026

सतर्क रहे सुरक्षित रहें:
राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ लोग! फेम और पैसे की चाह पाले बैठी महिला/लकड़ी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरो को मॉडलिंग के नाम पर देह व्यापर में धकेलने के प्रयास में लगे हैं...... 🙏

सभी साथी ट्विटर टीम का सहयोग करे ! ट्वीटर खोले और  #भंवरी_को_न्याय_दो लिखकर पोस्ट करे , रिपोस्ट करे , सहयोग करे 🙏
09/08/2026

सभी साथी ट्विटर टीम का सहयोग करे ! ट्वीटर खोले और #भंवरी_को_न्याय_दो लिखकर पोस्ट करे , रिपोस्ट करे , सहयोग करे 🙏

07/08/2026

जब तक न्याय नहीं तब तक विश्राम नहीं

लोहावट भंवरी देवी बिश्नोई की निर्मम हत्या को लेकर पीड़ित परिवार के साथ हजारों की संख्या में लोग थाना के बाहर धरने पर बैठे हैं और भारी संख्या मे लोग #भूख_हड़ताल पर बैठे लोगो के साथ में भी लगातार धरने पर हूँ तथा तबीयत ख़राब होने की भयानक स्थिति बनी हुई है भूख हड़ताल पर बैठे लोगों एक ही माँग कर रहे हैं न्याय मिले न्याय मिले ।
राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी से आग्रह करता हूँ कि जल्द प्रशासन को निर्देशित करें और दोषियों की जल्द गिरफ्तार करे और उसका खुलासा करे ताकि अपराधियों में भय पैदा हो गया है पूरे क्षेत्र में डर का माहौल हो गया है कृपया संज्ञान ले कर उच्च स्तरीय जाँच कराए हम सब पीड़ित परिवार के साथ न्याय की उम्मीद लेकर डटे हुए हैं हमारी एक ही माँग है न्याय मिले ।।

#लोहावट #घटना #भंवरी #न्याय
Jaswant Singh Bishnoi Devendra Bishnoi Diya Kumari Gajendra Singh Shekhawat Ravindra Singh Bhati CMO Rajasthan PMO India Government of Rajasthan

बिश्नोई समाज ने धरना और ज्ञापन देकर "खेजड़ी" का नाम इतना चर्चित कर दिया है कि अब देश के प्रधानमंत्री जी मोदीजी पीपल को भ...
04/07/2026

बिश्नोई समाज ने धरना और ज्ञापन देकर "खेजड़ी" का नाम इतना चर्चित कर दिया है कि अब देश के प्रधानमंत्री जी मोदीजी पीपल को भी खेजड़ी बताने लगे हैं।

पहचान की लड़ाई ज़रूरी है, लेकिन पेड़ों की सही पहचान भी उतनी ही ज़रूरी है। 🌳
#खेजड़ी #पीपल #पेड़ों_की_सही_पहचान #पर्यावरण_संरक्षण ेड़_माँ_के_नाम
Narendra Modi CMO Rajasthan Diya Kumari Bhajanlal Sharma

19/06/2026

#मुकाम_रेस्क्यू_सेन्टर
राजस्थान सरकार द्वारा मुकाम में संचालित हिरण रेस्क्यू सेन्टर अनियमितता के समाचार सामने आ रहे हैं।
रेस्क्यू सेन्टर में आने वाले हिरणों का रिकॉर्ड क्या है वर्तमान में हिरण कितने है ।
रेस्क्यू सेन्टर में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं है।
हाल ही में एक स्वस्थ हिरण को रेस्क्यू सेन्टर में छोड़ा था वो चार दिन बाद रेस्क्यू सेन्टर में क्यों नहीं मिला ।
मृत हिरण दफनाए गए हैं उनका पेट चिरा हुआ क्यों है ओर सींग अलग क्यों है।
पर्यावरण प्रेमी समाज के नाक के नीचे सरकार द्वार संचालित रेस्क्यू सेन्टर के ये हालत बहुत ही निंदनीय है।
करोड़ो रुपए की लागत से समाज के भामाशाहो ने रेस्क्यू सेन्टर बनवाया है उनका दुरुपयोग मत कीजिए ।
लापरवाह कर्मचारियों को हटाए ।
हिरण गायब हो रहे हैं इसका मतलब होटलों में सप्लाई होती है अगर नहीं होती है तो हिरण जा कहा रहे ।
हिरण दीवार फांद नहीं सकते हिरण की फदाक की क्षमता से ज्यादा ऊंची दीवार बनाई हुई है।
गायब हिरणों का सरकार के पास क्या जवाब है समाज को बताए ।
Bishnoi Samachar Devendra Bishnoi Diya Kumari CMO Rajasthan Dr. Papu Ram Dara Jaswant Singh Bishnoi

15/06/2026

आज अमावस्या के पावन अवसर पर हरियाणा से गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन हेतु मुकाम आए श्रद्धालु, दर्शन कर वापस लौटते समय श्रीडूंगरगढ़ के निकट हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं के असामयिक निधन तथा एक मासूम बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही गंभीर रूप से घायल बच्ची के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ एवं प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
ॐ शांति। 🙏🏻

पूनम बिश्नोई का अध्यापक भर्ती परीक्षा में चयन होने पर शुभकामनाएं...
14/06/2026

पूनम बिश्नोई का अध्यापक भर्ती परीक्षा में चयन होने पर शुभकामनाएं...

14/06/2026

जय गुरुदेव

मातृभूमि की रक्षा में वीर सपूत जयप्रकाश बिश्नोई का सर्वोच्च बलिदानबिश्नोई समाचार राजस्थान के फलोदी जिले के सामराऊ क्षेत्...
07/06/2026

मातृभूमि की रक्षा में वीर सपूत जयप्रकाश बिश्नोई का सर्वोच्च बलिदान

बिश्नोई समाचार राजस्थान के फलोदी जिले के सामराऊ क्षेत्र स्थित भादुओ की ढाणी के वीर सपूत जयप्रकाश बिश्नोई (पुत्र श्री रणुराम जी बिश्नोई भादु) के वीरगति प्राप्त करने के समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जयप्रकाश भारतीय सेना की 230 मीडियम रेजिमेंट (आर्टिलरी) में कार्यरत थे तथा उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी।
वर्ष 2020 में भारतीय सेना में भर्ती हुए जयप्रकाश बिश्नोई ने लगभग छह वर्षों तक समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ मातृभूमि की सेवा की। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और वीरगति को प्राप्त हुए। उनके इस अद्वितीय त्याग पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीर जवान की पार्थिव देह सुबह 9 बजे ओसियां से भादुओ की ढाणी, सामराऊ पहुंचेगी। इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जयप्रकाश बिश्नोई के बलिदान ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया है। क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
शत-शत नमन वीर सपूत जयप्रकाश बिश्नोई।
आपका बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा

28/05/2026

#श्रीकोलायत के #बज्जू क्षेत्र के जगासर गांव में थाना रणजीतपुरा क्षेत्र अंतर्गत एक जीव की हत्या कर बिश्नोई समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा भगवान का भजन लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है।

ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ #बीकानेर पुलिस प्रशासन तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि समाज में गलत संदेश देने वालों पर अंकुश लग सके तथा भविष्य में कोई भी व्यक्ति जीव हत्या एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का दुस्साहस न करे।

बिश्नोई समाज सदैव जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने वाला समाज रहा है। प्रशासन से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए।

IPS जी
Biharilal Bishnoi Devendra Bishnoi Dr. Papu Ram Dara

Address

Bikaner
334803

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Golden City Samrathal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share