20/09/2025
🇮🇳 शहीद को नमन 🇮🇳
आज हमारे जिला बिलासपुर, झंडूता विधानसभा क्षेत्र, पंचायत सनीहारा के गाँव थेह के वीर हवलदार बलदेव चन्द आतंकवादियों से कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए।
उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक भारत माता की सेवा की। उनका बलिदान केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का है।
🌹 शहीद हवलदार बलदेव चन्द 🌹
आपकी शहादत हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेगी।
युवा पीढ़ी के लिए आप साहस, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के प्रेरणा स्रोत रहेंगे।
🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि शहीद की आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।
जय हिन्द! 🇮🇳