CMD Himpesco Manish Kumar

Directions Website

CMD Himpesco Manish Kumar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CMD Himpesco Manish Kumar, Government Organization, Kothipura, Bilaspur.

06/10/2026
06/10/2026
माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम (...
04/10/2026

माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम (हिंपेस्को), हमीरपुर द्वारा भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
पुनर्वास योजना के अंतर्गत सीमेंट फैक्टरी, बागा, बरमाणा में सीमेंट ट्रांसपोर्टेशन के लिए भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को उनकी निर्धारित टर्न के अनुसार नए ट्रक लगाने की अनुमति प्रदान की गई है। इससे भूतपूर्व सैनिक परिवारों के लिए आय का एक स्थायी साधन उपलब्ध होगा। विशेष रूप से उन सैनिकों के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो अपेक्षाकृत कम उम्र में सेना से सेवानिवृत्त हो जाते हैं और पुनर्वास के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं।
ट्रक लगाने की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी लाभार्थियों को हिमपेस्को कार्यालय, हमीरपुर में आमंत्रित कर उन्हें ट्रक लगाने के अनुमति-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर हिमपेस्को के सचिव श्री कमल देव सिंह कंवर (HAS) एवं सुपरिटेंडेंट श्री बिट्टू पठानिया भी उपस्थित रहे।
भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के सम्मानजनक पुनर्वास एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर देश के हर नागरिक को हार्दिक शुभकामनाएं।महात्मा गांधी जी उस दौर ...
02/10/2026

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर देश के हर नागरिक को हार्दिक शुभकामनाएं।
महात्मा गांधी जी उस दौर में दुनिया के सामने सत्य और अहिंसा की ऐसी शक्ति बनकर उभरे, जब विश्व प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका से गुजर रहा था और लाखों लोगों की जान जा रही थी। उन्होंने दुनिया को दिखाया कि बड़े से बड़े साम्राज्य को केवल युद्ध और हिंसा से नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और दृढ़ संकल्प के बल पर भी चुनौती दी जा सकती है।
इसी दिन देश के एक और महान सपूत, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। उन्होंने देश को “जय जवान, जय किसान” का अमर नारा दिया और कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए यह संदेश दिया कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़ा होना भी जानता है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर दोनों महान राष्ट्रनायकों को कोटि-कोटि नमन।
जय हिंद! 🇮🇳

माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों के पुनर्वास एव...
01/10/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक सार्थक बैठक एवं संवाद आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC), राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम, फरीदाबाद, हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के साथ पूर्व सैनिकों के पुनर्वास से संबंधित अनुबंध एवं उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा एवं आवश्यक कार्यवाही की गई। इसके पश्चात प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर पूर्व सैनिकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को अनुबंध के अनुसार अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ड्यूटी के दौरान आने वाली विभिन्न कठिनाइयों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
साथ ही, देश के अन्य राज्यों में स्थित NHPC के विभिन्न संस्थानों में हिमपेस्को के साथ अनुबंध के माध्यम से पूर्व सैनिकों को रोजगार एवं पुनर्वास के अवसर उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस महत्वपूर्ण संवाद में हिमपेस्को की ओर से कैप्टन टेक चंद जी भी उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिकों के अनुभव, अनुशासन, कौशल एवं सेवाभाव का बेहतर उपयोग करते हुए उन्हें सम्मानजनक पुनर्वास एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में किए जा रहे ऐसे सार्थक प्रयास पूर्व सैनिकों के सम्मानजनक पुनर्वास एवं उनके अनुभवों के सदुपयोग में निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया जी ने सरहद से लेकर विधानसभा तक की अपनी सफल यात्रा में सदैव सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की ...
30/09/2026

मेजर विजय सिंह मनकोटिया जी ने सरहद से लेकर विधानसभा तक की अपनी सफल यात्रा में सदैव सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की आवाज़ को बुलंद किया। उन्होंने सैनिकों की समस्याओं और अधिकारों को सही मंच तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किया।
देशसेवा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा सैनिकों के हितों के लिए उनका योगदान हिमाचल प्रदेश सदैव याद रखेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।

माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों के पुनर्वास से...
29/09/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों के पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक सार्थक बैठक एवं संवाद आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) Ltd, दिल्ली के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के साथ पूर्व सैनिकों के पुनर्वास से संबंधित अनुबंध को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं कार्यवाही की गई। इसके पश्चात प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को अनुबंध के अनुसार अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ड्यूटी के दौरान आने वाली विभिन्न कठिनाइयों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
साथ ही, अन्य राज्यों में स्थित SJVN Ltd के विभिन्न संस्थानों में हिमपेस्को के साथ अनुबंध के माध्यम से पूर्व सैनिकों को रोजगार एवं पुनर्वास के अवसर उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस महत्वपूर्ण संवाद में हिमपेस्को की ओर से कैप्टन टेक चंद जी भी उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिकों के अनुभव, अनुशासन, कौशल एवं सेवाभाव का बेहतर उपयोग करते हुए उन्हें सम्मानजनक पुनर्वास एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में ऐसे प्रयास निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों, रक्षा कर्मियों तथा उनके परिवारों के सामाजिक सुरक्षा, पुनर्वास एवं कल्याण को प्र...
28/09/2026

सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों, रक्षा कर्मियों तथा उनके परिवारों के सामाजिक सुरक्षा, पुनर्वास एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
वर्ष 2025-26 के दौरान इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 17.09 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता एवं अनुदान प्रदान किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
यह महत्वपूर्ण पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशों एवं सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाती है। सरकार का यह प्रयास पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, रक्षा कर्मियों एवं उनके आश्रित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Address

Kothipura
Bilaspur
174001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CMD Himpesco Manish Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share