19/09/2026
दिनांक 18.09.2026 को थाना सदर में अनमोल शर्मा निवासी बैहनाजट्टां, तहसील झण्डूता, जिला बिलासपुर हि.प्र. ने शिकायत दर्ज करवाई कि कॉलेज चौक, बिलासपुर के पास सोनू व अंकित कुमार उर्फ डैंटी ने उसका रास्ता रोककर डण्डे से मारपीट की तथा उसे धमकाया। जिस पर थाना सदर में अभियोग संख्या 244/2026, दिनांक 18.09.2026, धारा 126(2), 115(2), 351(2), 119, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के बाद दोनों आरोपी सोनू तथा अंकित कुमार उर्फ डैंटी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए। जांच के दौरान CCTV फुटेज के विश्लेषण तथा डिजिटल/तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अंकित की लोकेशन का पता लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार उर्फ डैंटी पुत्र देश राज, निवासी गाँव एवं डाकघर बरमाणा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) को Sunny Enclave, Chandigarh से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में दूसरे आरोपी सोनू की तलाश एवं दबिश की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले की आगामी जांच तथा अन्य कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।
आरोपी अंकित राजपूत आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व में चिट्टा तस्करी के 5 मामले तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास निम्न प्रकार है:
NDPS Act के तहत मामले:
1. FIR No. 171/2019 दिनांक 04-08-2019, धारा 21 NDPS Act, थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर — 4.7 ग्राम हेरोइन बरामद।
2. FIR No. 91/2021 दिनांक 19-06-2021, धारा 21 NDPS Act, थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर — *122 ग्राम हेरोइन बरामद।*
3. FIR No. 32/2023 दिनांक 07-02-2023, धारा 21, 29 NDPS Act, थाना सदर, जिला बिलासपुर — *252 ग्राम हेरोइन बरामद।*
4. FIR No. 189/2023 दिनांक 18-12-2023, धारा 21 NDPS Act, थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर — *2.57 ग्राम हेरोइन बरामद।*
5. FIR No. 92/2024 दिनांक 22-03-2024, धारा 21, 29 NDPS Act, थाना सदर ऊना, जिला ऊना — 18.86 ग्राम हेरोइन बरामद।
अन्य गंभीर आपराधिक मामले:
1. FIR No. 231/2018 दिनांक 11-11-2018, धारा 341, 323, 506, 34 IPC, थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर।
2. FIR No. 184/2019 दिनांक 05-08-2019, धारा 224 IPC, थाना सदर, जिला बिलासपुर।
3. FIR No. 178/2020 दिनांक 18-09-2020, धारा 504, 506 IPC, थाना घुमारवीं, जिला बिलासपुर।
4. FIR No. 203/2023 दिनांक 07-11-2023, धारा 147, 148, 149, 452, 323, 325, 427 IPC, थाना घुमारवीं, जिला बिलासपुर।
5. FIR No. 64/2026 दिनांक 04-03-2026, धारा 152, 109, 190, 191(1), 191(2) BNS, थाना घुमारवीं, जिला बिलासपुर।