Bilaspur Police Chhattisgarh

Call Directions Website

Bilaspur Police Chhattisgarh Official Handle of Bilaspur Police Chhattisgarh. Not Monitored 24/7, For Emergency Dial - 112

This platform is intended solely for official public communication and citizen awareness. Please do not use this page to report crimes, share confidential information, submit complaints, or post personal matters publicly. Any objectionable, misleading, unlawful, abusive, promotional, or inappropriate content violating legal or community guidelines may be removed without prior notice, and necessary legal action may also be initiated as per applicable law. �

For emergencies or official assistance, kindly contact your nearest police station or Dial 112.

“मरीज से मिलने आया था, शराब के लिए पैसे मांगे - मना किया तो मारपीट।”जिला अस्पताल बिलासपुर में मरीज से मिलने पहुंचे व्यक्...
04/10/2026

“मरीज से मिलने आया था, शराब के लिए पैसे मांगे - मना किया तो मारपीट।”

जिला अस्पताल बिलासपुर में मरीज से मिलने पहुंचे व्यक्ति से शराब पीने के लिए रकम मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी साजन सिंह को तारबाहर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

#बिलासपुरपुलिस तारबाहरपुलिस त्वरितकार्रवाई

मोबाइल दुकान मालिक की दुकान से नजर हटने की मिस्टेक क्या हुई, कर्मचारी ही कर बैठे अपराध...🚨
03/10/2026

मोबाइल दुकान मालिक की दुकान से नजर हटने की मिस्टेक क्या हुई, कर्मचारी ही कर बैठे अपराध...🚨

03/10/2026

4 धाम की यात्रा वो भी 2999/- में ?

ऐसे ऑफर्स से सावधान रहें, यह साइबर ठग की जाल हो सकती है, जहाँ आपके आस्था को हथियार बनाकर आपके बैंक खाते से सारे पैसे उड़ाए जा सकते हैं...

Short Film Directed by :
Cast : गगन कुमार, IPS ( CSP सिटी कोतवाली )

03/10/2026

बिलासपुर पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक संचालित 49 दिवसीय साइबर जागृति महाअभियान का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समापन हुआ।

49 दिवसीय साइबर जागृति महाअभियान सम्पन्न : 18 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश02 अक्टूबर 2026 | बिल...
02/10/2026

49 दिवसीय साइबर जागृति महाअभियान सम्पन्न : 18 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

02 अक्टूबर 2026 | बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक संचालित 49 दिवसीय साइबर जागृति महाअभियान का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समापन हुआ।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग एवं उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में अभियान के माध्यम से 18 लाख से अधिक नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।

अभियान में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों, शासकीय कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को लक्षित कर साइबर संवाद, साइबर जुम्बा, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, खेल गतिविधियां, रेडियो प्रसारण, साइबर ग्राम चौपाल, गणेश पंडाल जागरूकता, साइबर जागृति रक्षा सूत्र एवं साइबर सुरक्षित सुप्रभात सहित विभिन्न नवाचार किए गए।

नागरिकों को UPI, OTP, QR कोड, KYC, बैंकिंग फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध, सेक्सटॉर्शन, डीपफेक एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। लगभग 1,000 आकाशदीप प्रज्वलित कर भी साइबर सुरक्षा का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने भी विभिन्न अवसरों पर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। 09 वर्षीय स्वास्तिक झा को उसकी उल्लेखनीय साइबर जागरूकता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि OTP, UPI PIN एवं पासवर्ड साझा न करें, अनजान लिंक/ऐप से बचें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करें।

साइबर जागरूकता सतत जन-अभियान के रूप में जारी रहेगा।

02/10/2026

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस :

01/10/2026

साइबर उड़ान🎈: साइबर जागृति अभियान | सेवा संकल्प अभियान : साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता और सहभागिता का संदेश लेकर रोचक कार्यक्रमों का आयोजन।

📅 01 अक्टूबर 2026
🕠 शाम 5:30 बजे
📍 पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर (छ.ग.)

साइबर क्राइम के विरुद्ध इस अभियान में सहभागी बनें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं । 🙏 |

01/10/2026

साइबर जागृति अभियान के तहत रफ्तार मैदान में, सतर्कता डिजिटल दुनिया में - साइबर सुरक्षा की दौड़ में बिलासपुर। 🔐🏃‍♂️ बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित साइबर मैराथन में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर साइबर अपराधों से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

01/10/2026

“डिजिटल दुनिया में मोबाइल का गलत इस्तेमाल एक डिजिटल बम बन सकता है, जो कभी भी ठगी का कारण बन सकता है।” — श्री रामगोपाल गर्ग IPS, IG बिलासपुर रेंज

“साइबर जागरूकता में हर नागरिक स्वयं एक ब्रांड एम्बेसडर...” — श्री रजनेश सिंह IPS, SSP बिलासपुर..

Address

SP OFFICE BILASPUR NEHRU CHOWK
Bilaspur
495001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bilaspur Police Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share