Jan chetna bharat party - JCBP

Directions

Jan chetna bharat party - JCBP जन चेतना भारत पार्टी – जागरूक नागरिक, मजबूत भारत।
हमारा लक्ष्य: समान अधिकार, पारदर्शिता और जनकल्याण।
जुड़ें हमारे साथ, बदलाव की शुरुआत करें।

गुरु ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पथप्रदर्शक है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक ...
29/07/2026

गुरु ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पथप्रदर्शक है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी गुरुजनों को सादर नमन।
#गुरुपूर्णिमा

25/07/2026

"हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते" से शुरू हुई कहानी आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पहुँच गई।

यह उन लाखों छात्रों की आवाज़ की ताकत है, जिन्होंने लगातार जवाबदेही की मांग की। छात्रों के संघर्ष ने यह संदेश दिया कि देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

NEET सहित कई परीक्षाओं को लेकर उठे विवादों और लगातार बढ़ते जनदबाव ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता के सवालों का जवाब देना पड़ता है और जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।

यह सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि जवाबदेही की मांग कर रहे युवाओं की आवाज़ का असर है। संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है—यह तो केवल शुरुआत है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

जन चेतना भारत पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरदार जसबीर सिंग जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। जनहित और समाज के प्...
23/07/2026

जन चेतना भारत पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरदार जसबीर सिंग जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। जनहित और समाज के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करे।


Sardar Jasbir Singh

17/07/2026

हर सरकार को अपनी योजनाएं बताने का अधिकार है, लेकिन जनता के टैक्स पैसे का इस स्तर का इस्तेमाल तब सवालों के घेरे में आता है जब विकास के ठोस परिणाम कम दिखें। पारदर्शिता, मापदंड और संतुलन जरूरी है।

समस्त प्रदेशवासियों एवं युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
15/07/2026

समस्त प्रदेशवासियों एवं युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

07/07/2026

राजनांदगांव जिले में लगभग ₹22 करोड़ की लागत से बना ओवरब्रिज, जिसका जून में लोकार्पण हुआ था, जुलाई की पहली ही बारिश में उसकी सच्चाई सामने आ गई।

6–7 फीट तक गहरी दरारें इस निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर जनता की गाढ़ी कमाई से बने विकास कार्यों का यही हाल होगा?

"स्पेस टेक्नोलॉजी" के दावों के बीच ज़मीन पर यह तस्वीर बहुत कुछ बयान कर रही है… सांय-सांय।

05/07/2026

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमिट पहचान, पद्म विभूषण से अलंकृत विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

अपने अद्वितीय स्वर, विलक्षण प्रस्तुति और आजीवन साधना के माध्यम से उन्होंने पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। उनकी कला व प्रतिभा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और विरासत की सशक्त अभिव्यक्ति थी।

तीजन बाई जी का प्रेरणादायी जीवन और सांस्कृतिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि🙏

स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏
04/07/2026

स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏

02/07/2026

गरीब परिवार की छैया भुइया उजाड़ दी! 😔

Raipur, Chhattisgarh | गरीब परिवारो की मेहनत की कमाई से बनी छोटी सी छैया भुइयां को बेरहमी से तोड़ दिया।

क्या गरीबों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं? कब तक चलेगा ये जुल्म?

पामगढ़-डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों को अपनी मूलभूत सड़क की मांग लेकर SDM कार्यालय तक जाना पड़ रहा है। यह घटना स्पष्ट रूप से ...
02/07/2026

पामगढ़-डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों को अपनी मूलभूत सड़क की मांग लेकर SDM कार्यालय तक जाना पड़ रहा है।

यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि भाजपा सरकार के विकास के बड़े-बड़े दावे ज़मीनी हकीकत से कितने दूर हैं।

ग्रामीणों की यह मांग पूरी तरह जायज़ और उचित है। सड़क ग्रामीण जीवन की रीढ़ है — स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार सब इससे जुड़े हैं।

सरकार को अब बहाने बनाने की बजाय ठोस समाधान देना चाहिए — तत्काल सर्वे कराना, बजट आवंटित करना और समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करना।

Address

Bilaspur
495001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan chetna bharat party - JCBP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share