15/09/2021
ये समाज के अंतिम पायदान में खड़े मुसहर और भुइयां परिवार के बच्चे हैं। इनमें अनेक बच्चों के माता-पिता नहीं हैं। इसमें एक बच्चा ऐसा है जिसके माता और पिता दोनों ही मुठभेड़ में मारे गए हैं। मैं इन बच्चों का पार्ट टाइम शिक्षक हूँ। शिक्षक दिवस के मौके पर मैं इनके बीच था, जो बड़ा ही अनमोल लम्हा है मेरे लिए।
