28/04/2023
बेरमो : हर हाल में कोयले के अवैध खनन पर लगेगी रोक : एसडीपीओ
बेरमो प्रखंड कार्यालय के सभागार में एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने कोयला चोरी पर लगाम कसने को लेकर गुरुवार 27 अप्रैल को सीसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में स्थानीय थाना के थाना प्रभारी भी मौजूद थे. एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने कहा कि अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी. साथ ही कोयले की चोरी पर भी केल कसा जाएगा. उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर कोयला चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय थाना प्रभारी को उनके कमांड क्षेत्र में सामंजस्य बनाकर कोयला चोरी और अपराध रोकने का आदेश दिया गया.
बताया गया कि सीसीएल के ढोरी, कथारा और बीएन्डके एरिया में इन दिनों कोयला चोरी की घटना बढ़ गई है. लगातार सीआईएसएफ और सीसीएल के सुरक्षा विभाग के अधिकारी और जवानों द्वारा छापेमारी के बावजूद भी अवै खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा. अवैध माइनिंग को रोकने के लिए पुलिस, सीसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर अंकुश लगाने पर मंथन किया गया.
27/04/2023
बोकारो थर्मल : पुलिस की छापेमारी में बाइक समेत साढ़े तीन टन अवैध कोयला जब्त
बगोदर के कोल डिपो में खपाने की थी योजना
बोकारो एसपी चंदन कुमार झा के निर्देश पर पेंक नारायणपुर थाना पुलिस ने ऊपरघाट के सियारी जंगल में 26 अप्रैल को छापेमारी कर पांच बाइक पर लदे साढ़े तीन टन अवैध कोयला जब्त किया. स मामले में थाना प्रभारी सुमन कुमार बताया कि कोयला चोर बाइक पर लादकर कोयला की बोरियों को बगोदर स्थित अवैध कोल डीपो में ले जा रहा था. ऐन मौके पर छापेमारी कर बाइक समेत कोयला जब्त कर लिया गया. सभी कोयला चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार कुमार राणा, देवेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
25/04/2023
बोकारो : 2034 तक 12.5 मिलियन टन होगी बीएसएल की उत्पादन क्षमता : अमरेंदु प्रकाश
आने वाले दिनों में बोकारो देश के टॉप-5 शहरों में होगा. क्योंकि, अपनी स्थापना के 50 साल के दौरान पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में बोकारो स्टील प्लांट ने सभी क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन किया है. साथ ही, आने वाले दिनों में बोकारो का भविष्य बहुत ही अच्छा होने वाला है.’ उक्त बातें बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भावी अध्यक्ष अमरेन्दु प्रकाश ने लगातार से हुई खास बातचीत के दौरान कही।
#बोकारो
20/03/2023
आपदा प्रबंधन का नया संकल्प :
पानी में डूबकर होने वाली हर मौत पर अब मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा ।
हालांकि पानी में कूदकर आत्महत्या करने पे कोई लाभ नहीं मिलेगा ।
06/03/2023
होलिका दहन आज, भद्रा के कारण मुहूर्त रात 12.40 से:पांच बड़े योग में जलेगी
दरअसल, इस साल पूर्णिमा दो दिन तक रहेगी। जो कि आज शाम को 4.18 पर शुरू होगी और इसके साथ भद्रा दोष भी रहेगा। लेकिन रात में 12.40 से होली जलाने का मुहूर्त रहेगा। आप लोग कब होलिका दहन कर रहे है? कृपया कमेंट करें | और पेज के लाइक और शेयर करें|
04/03/2023
सावधान : मुर्गा खाने से बचे |
सीमा पर नो एंट्री: अर्जुन मुंडा के आवास में मरी 8 देशी मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि |