BJP Khunti

Call Directions Contact the organization

BJP Khunti This is the officially page of BJP Khunti District.

ये देश का भरोसा है, ये जनता की आवाज है -  जब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होता, Make in India दुनिया पर राज नहीं करत...
04/11/2026

ये देश का भरोसा है, ये जनता की आवाज है -

जब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होता, Make in India दुनिया पर राज नहीं करता, अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं बनती, रक्षा अभेद्य नहीं होती और हर किसान समृद्ध नहीं होता - तब तक मोदी कहीं नहीं जाने वाला।

ये मोदी की गारंटी है, ये ही 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है।

03/11/2026
03/11/2026

देश को अराजक सोच और देशविरोधी ताकतों से बचाना आज बेहद जरूरी है।
मोदी थे, मोदी हैं और मोदी ही रहेंगे🔥

02/11/2026

कांग्रेस और विपक्ष देश की स्थिर सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र कर रहे हैं और खुलेआम कह रहे हैं कि जैसी अराजकता नेपाल और बांग्लादेश में हुई वैसी भारत में भी करेंगे।

भाजपा ही असली लोकतंत्र की रक्षा कर रही है - नए युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ रही है और SIR के माध्यम से घुसपैठियों को बाहर निकाल कर देश को सुरक्षित कर रही है, ताकि हर मूल नागरिक का नाम लिस्ट में रहे।

जबकि कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर ही लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, वो आज संविधान बचाने का ढोंग कर रही है।

- श्री Gajendra Singh Patel जी, राष्ट्रीय महामंत्री

02/11/2026

कांग्रेस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनके स्वर्गवासी माता-पिता पर व्यक्तिगत हमले करती है। गांधी परिवार को लगता है पीएम की कुर्सी सिर्फ उनकी है, इसलिए गरीब का बेटा पीएम बना, यह पचा नहीं पा रहे।

अगर झारखंड में वोट चोरी होती तो यहां भाजपा की सरकार होती। कांग्रेस केरल, हिमाचल, कर्नाटक में जीते तो EVM ठीक, भाजपा जीते तो EVM खराब।

-श्री Aditya Sahu जी, प्रदेश अध्यक्ष

महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा खूँटी जिला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जताया आक्रोश...
01/11/2026

महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा खूँटी जिला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

खूँटी। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अंतर्गत गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ पुलिस कांस्टेबल नीरज लकड़ा पर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी खूँटी जिला के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस पुलिस व्यवस्था पर आम जनता की सुरक्षा और महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, यदि उसी व्यवस्था से जुड़े किसी कर्मी पर महिला के साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगता है, तो यह अत्यंत चिंताजनक विषय है। ऐसी घटनाओं से आम जनता का कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर विश्वास प्रभावित होता है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसी गंभीर घटनाओं पर सरकार और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा खूँटी जिला ने राज्य सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, पीड़िता को न्याय एवं पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए तथा आरोपी कांस्टेबल के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर भाजपा खूँटी जिला अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करता है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला महामंत्री रूपेश जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री संजय साहू, जिला मंत्री प्रियंक भगत एवं कंचन सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र नायक, महामंत्री लखींदर नायक एवं बाबलू ठाकुर, खूँटी नगर मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, भीम साहू, सत्यम मिश्रा, सुरेंद्र बाराइक, शंकर प्रधान, वार्ड पार्षद दिनेश महतो, लुरका महतो, देवेंद्र महतो, भगतु साहू, विशुन तांती, उमेश कश्यप, कैलाश महतो, सुयश जायसवाल, अजय राम, विकेश महतो, भोला गंझू, गजतमा महतो, बुधवा सोय, विनय मिश्रा एवं अजीत कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BJP Jharkhand

Follow the BJP Jharkhand channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaI3TWh2v1IwGhCVF737
01/11/2026

Follow the BJP Jharkhand channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaI3TWh2v1IwGhCVF737

Follow BJP Jharkhand's WhatsApp channel. भाजपा झारखंड प्रदेश का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल।. Join 128K followers for the latest updates.

आज खूँटी जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज बाजपेयी जी का आगमन हुआ। इस अवसर प...
31/10/2026

आज खूँटी जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज बाजपेयी जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान जिला ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं ओबीसी समाज के विशिष्ट प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाज की विभिन्न समस्याओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

विशेष रूप से खूँटी सहित झारखंड के पाँच जिलों में ओबीसी आरक्षण के रोस्टर में शून्य आरक्षण किए जाने का विषय प्रमुखता से उठाया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी वर्ग को उचित आरक्षण एवं अधिकार देने की मांग रखी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री काशीनाथ महतो जी, पूर्व जिला महामंत्री श्री संजय साहू जी, पूर्व कार्यालय मंत्री श्री महावीर राम जी, जिला महामंत्री श्री निखिल कंडुलना जी, जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश राम जी, जिला मंत्री श्रीमती कंचन सिंह जी, पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के जिला संयोजक श्री जितेंद्र कश्यप जी, छोटानागपुर तेली उत्थान समाज के अध्यक्ष श्री शिव नारायण गंझू जी, CTUS खूँटी के सचिव श्री विक्रम राम जी, संगठन मंत्री श्री सुबोध महतो जी, श्री मन्मथ राम जी, श्री कलिंदर राम जी, श्री सुरेश प्रसाद जी, श्री मनोज कुमार जी, एवं श्री आदर्श अंशुल जी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामाजिक न्याय, समान अधिकार और ओबीसी समाज के सम्मान की आवाज को उचित मंच तक पहुँचाने का संकल्प।

BJP Jharkhand

Address

Q. No. 315, Sec_3/E
Bokaro Steel City

Telephone

9955103163

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Khunti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BJP Khunti:

Shortcuts

Share