08/12/2020
किसान आंदोलन के समर्थन में - BIADA BALIDIH MEIN
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from INTUC - BIADA Bokaro : इंटक बिआडा बोकारो, Political organisation, Balidih, Bokaro.
08/12/2020
किसान आंदोलन के समर्थन में - BIADA BALIDIH MEIN
आज पूर्व घोषित आंदोलन के तहत सुंदरम स्टील प्लांट का गेट जाम किया गया ।
01/12/2020
आज दिनांक 1 दिसंबर 2020 को पर्व घोषित आंदोलन के तहत सुंदरम स्टील का गेट जाम किया गया |
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।
मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मि नमोस्तु ते ॥
||शुभ दीपावलि||
आपको वह आपके परिवार को मेरे संपूर्ण INTUC परिवार की तरफ़ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🙏
13/10/2020
आज दिनांक 13 oct 2020 दिन मंगलवार शाम 4 बजे INTUC BIADA कमिटी की बैठक ग्राम - गोडावाली, शिव मंदिर प्रांगण में हुई। इस बैठक में विभिन्न टोलों के सेकड़ो बेरोजगारों ने हिस्सा लिया एवं नियोजन सूचि में अपना नाम दर्ज करवाया।
सभी INTUC(BIADA) के मनोनीत सदस्यों से आग्रह है कि 13.10.2020 दिन मंगलवार को, संध्या 4 बजेएक आपात कालीन बैठक ग्राम गोराबाली के शिव मंदिर में रखा गया है, अतः समय पर पहुच कर, बेरोजगारों की सूची बनाने मे अपना अमूल्य योगदान दें
12/10/2020
INTUC BIADA बोकारो की बैठक में संग्राम सिंह मीडिया से बात करते हुए।
INTUC BIADA बोकारो की बैठक में संग्राम सिंह मीडिया से बात करते हुए। आज दिनांक 11oct 2020, बीआडा, बालीडीह बोकारो की बैठक इंडस्ट्रियल एरिया, मंझलाडीह में आयोजित की गयी। इस बैठक में झारखण्ड ...
12/10/2020
INTUC BIADA बोकारो की बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर अपने विचार व्यक्त करते हुए।
INTUC BIADA बोकारो की बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर अपने विचार व्यक्त करते हुए। गत दिनांक 11 oct 2020, INTUC बीआडा, बालीडीह बोकारो की बैठक इंडस्ट्रियल एरिया, मंझलाडीह में आयोजित की गयी थी। इस बैठक में झारखण...
12/10/2020
गत दिनांक 11oct 2020, INTUC बीआडा, बालीडीह बोकारो की बैठक इंडस्ट्रियल एरिया, मंझलाडीह में आयोजित की गयी थी। इस बैठक में झारखण्ड प्रदेश INTUC महामंत्री श्री संग्राम सिंह उपस्थित रहे। इस बैठक में INTUC बीआडा, बालीडीह बोकारो के सभी निर्वाचित सदस्यों को मनोनीत पत्र निर्गत किया गया एवं आने वालों दिनों में मुद्दों को सुलझाने की रणनीति एवं विवेचना की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता गोपाल सिंह एवं संचालन धर्मेंद्र ठाकुर ने किया । इस बैठक में कमिटी के सभी सदस्य एवं आम जन शामिल हुए ।
07/10/2020
अगर आप झारखण्ड राज्य में ठेका मजदूर के रूप में कार्य करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए है। झारखण्ड में हेमंत सरकार ने ठेका श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी में लगभग ३१ फीसद की वृद्धि की थी। जिसके बाद झारखण्ड में काम करने वाले ठेका श्रमिकों का न्यूनतम वेतन लगभग 2 से 3 हज़ार तक बढ़ गया है। ये नया दर 8 जनवरी 2020 से प्रभावी है।
अकुशल श्रमिक - 8571
अर्धकुशल श्रमिक - 8977
कुशल श्रमिक - 11935
उच्च कुशल श्रमिक - 13675
अगर आप झारखण्ड राज्य के किसी भी जिले में कॉन्ट्रैक्ट/ठेका वर्कर के रूप में काम करते है और अगर उपरोक्त दर के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है तो आप अपने जिले के लेबर कमिश्नर के पास लिखित शिकायत कर सकते हैं। जब भी शिकायत करें तो जितना काम दिया जा रहा हो उसका दस गुना हर्ज़ाने की मांग करें।
#मजदूर #बिआडा #इंटक
06/10/2020
मजदूर कौन हैं-
बेहद सरल शब्दों में व्याख्या करें तो देश में कोई भी ऐसा व्यक्ति जो अपनी श्रम शक्ति को बेचकर रोजगार प्राप्त करके अपना जीवन यापन करता है तो वह एक मजदूर है। वैसे हमारे देश में औद्योगिक विवाद अधिनियम (1947) की परिभाषा के अनुसार यह फैसला किया जाता है कि कौन मजदूर है। औद्योगिक विवाद अधिनियम के दफा 2 (एस) में मजदूर की परिभाषा इस प्रकार दी गयी है-
“मजदूर (प्रशिक्षु समेत) कोई भी ऐसा व्यक्ति है जो मजदूरी या वेतन के बदले, किसी उद्योग में शारीरिक, अकुशल, कुशल, तकनीकी, कार्यकारी, क्लर्क या सुपरवाइज़र का काम करता हो, चाहे काम की शर्तें स्पष्ट या अन्तर्निहित हों वह मजदूर है।"
#मजदूर #बिआडा #इंटक