15/10/2025
जिस घर में तीन-चार IAS/IPS हों, जिसका फूफा खुद पूर्व DGP पंजाब रहा हो, और जब एक ADGP रैंक के अधिकारी की लाश 8 दिन से मोर्चरी में पड़ी हो और पोस्टमॉर्टम तक न हुआ हो और उसकी पत्नी जो स्वयं वरिष्ठ IAS हैं तब भी उनकी आवाज़ नहीं सुनी जा रही है, तो आप किस भ्रम में जी रहे हो कि हम उस नेता जी के खास लोग हैं?
देश में कुछ नेताओं के चापलूस और अंधभक्त सोचते हैं कि नेता जी के साथ एक फोटो खिंचवा लेने भर से वे खास बन जाएंगे। मगर सरकार के साथ खड़े होने से पहले समाज के साथ खड़े होकर देखिए, असली पहचान वहीं बनती है और खास होने का भ्रम टूट जाएगा।
इस सरकार में आप कितना भी बड़ा पद पा लीजिए, आपकी औकात सन 1962 वाला ही है। जब राष्ट्रपति,मुख्यमंत्री बनने वाले को सम्मान नहीं मिलता तो आप किस के खेत के मूली हो दलित भाइयों,अपने जमीर को जगाओ अपने अधिकारों के प्रति सजग हो, अपना अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट हो जाओ।
बटोगे तो कटोगे
इसलिए अपनी ताकत को पहचानो एवं मनुवादी और सामंती ताकतो को नेस्तनाबूद करने के लिए एकजुट होकर अपने वोट के चोट से सामंती ताकतो को नेस्तनाबूद कर दो ।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान

28/09/2025
28/09/2025
28/09/2025
22/09/2025
18/09/2025