bokaro ke cockroach

Directions Website

bokaro ke cockroach a political front of the youth by the youth for the youth

11/09/2026

जेएनयू (JNU) की छात्र नेत्री नेहा ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार और उसकी कार्यशैली पर करारा हमला बोला है। उन्होंने उन लोगों को खुली चुनौती दी है जो अक्सर यह घमंड करते हैं कि "यूपी में बाबा का राज है और उनकी इजाजत के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता।" मुसलमानों और दलितों पर आए दिन हो रही ज्यादतियों और बुलडोजर कार्रवाई के बीच नेहा का यह बेबाक बयान काफी अहम माना जा रहा है।

​नेहा ने साफ तौर पर कहा है कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की अवाम इस तानाशाही सोच को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश किसी एक व्यक्ति की मनमर्जी या खौफ से नहीं चलेगा, बल्कि यह देश और सूबा सिर्फ और सिर्फ बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बनाए गए संविधान से चलेगा। उनका यह बयान उन लोगों के लिए एक कड़ा पैगाम है जो खुद को कानून और संविधान से ऊपर समझने लगे हैं।

30/08/2026
ख़बर बेहद चिंताजनक है।तस्वीर में दिखाई दे रहे मुहम्मद जुनैद पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और यु...
24/07/2026

ख़बर बेहद चिंताजनक है।

तस्वीर में दिखाई दे रहे मुहम्मद जुनैद पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के बीच बिना किसी भेदभाव के खाना और पानी बाँटते रहे हैं। उनकी एक बात अक्सर सुनने को मिलती थी—"जंतर-मंतर पर कोई धर्म नहीं, यहाँ सिर्फ़ इंसानियत है।"

उन्होंने यह भी कहा था कि, "चाहे मेरा कुछ भी हो जाए, चाहे मेरे घर पर बुलडोज़र चल जाए, मैं ख़िदमत करना बंद नहीं करूँगा।"

अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके परिवार के कई सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई की है। दावा किया जा रहा है कि उनके वालिद को घर से उठाया गया, नाबालिग भाई के दस्तावेज़ जब्त किए गए और उनकी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ या कार्रवाई की गई। यदि ये दावे सही हैं, तो यह बेहद गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी जाँच होनी चाहिए।

आज मुद्दा केवल मुहम्मद जुनैद का नहीं है। मुद्दा यह है कि जो व्यक्ति धर्म, जाति और पहचान से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा करता रहा, क्या कठिन समय में समाज भी उसी इंसानियत के साथ उसके और उसके परिवार के लिए खड़ा होगा?

जो लोग भाईचारे, गंगा-जमुनी तहज़ीब और इंसानियत की बातें करते हैं, क्या वे आज भी उतनी ही मजबूती से न्यायपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग करेंगे?

इंसानियत की पहचान शब्दों से नहीं, बल्कि मुश्किल वक़्त में सच और न्याय के साथ खड़े होने से होती है।



Via: Shaan Ibn Irfan

Address

Bokaro
Bokaro
827001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when bokaro ke cockroach posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share